Tuesday, 4 October 2022

दीपक लुबाना ने दविंदर सिंह बबला को जम कर लताड़ा

By 121 News
Chandigarh, Oct.04, 2022:-चंडीगढ़ युवा कांग्रेस  के  उप प्रधान दीपक लुबाना ने  पूर्व  पार्षद  और  बीजेपी  उप प्रधान  दविंदर  सिंह  बबला  को  जम  कर  लताड़ा  और उनकी टिप्णी पर  खरी खरी  सुनाई। कांग्रेस  के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चावला  को  लेकर  बबला  की  टिपणी  पर  दीपक ने  कहा  की  वह  यह  भूल गए  की  आज  वह  जिस मुकाम  पर  है वह पहचान कांग्रेस की  बदौलत  ही है। अब  वह  सत्ता  के  लोभ  में  न  केवल  बीजेपी  में  चले  गए  अपने  पुराने  दिन  भी  भूल गए यह  उनका  दोहरा  चेहरा  दर्शता है। 
शहर की सफाई को लेकर हर माह करोड़ों खर्च करने के बावजूद स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में पिछड़ने के क्या कारण रहा और टॉप में आने वाले शहरों ने ऐसा क्या क्या काम किए जो चंडीगढ़ नगर निगम नहीं कर पाया। इसे स्टडी किया जाए ना कि बैठें बैठे बस बयान बाजी करे।भाजपा का सिर्फ एक ही काम है चंडीगढ़ की जनता पर टैक्स का बोझ डालना और नगर निगम को लूटना। यह सोचने का विषय है कि बजट की कमी नहीं है। व्यवस्थित शहर है। इस बात पर मंथन होना चाहिए कि चंडीगढ़ शहर जाे पूरी दुनिया में सफाई के मामले में जाना जाता था अब गंदगी के लिए जाना जा रहा है।
जब आप नेता पार्षद दल के नेता थे तब आप निगम सदन में मुंह में दही जमकर बैठे रहते थे, तब आपकी की निष्ठा कहा गई थी।  युवा कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों का विरोध जारी रखेगी।

तीन साल बाद 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंजेगा चंडीगढ़ शहर

By 121 News
Chandigarh, Oct.04, 2022:-
चंडीगढ़ में तीन साल बाद दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी सेक्टर 46 चंडीगढ़  की ओर से भी दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जायेगा। ' बुराई पर अच्छाई'  की जीत का प्रतीक दशहरे को लेकर यहां सेक्टर 46 स्थित सब्जी मंडी वाले ग्राउंड में 5 अक्टूबर को किए जा रहे इस भव्य आयोजन के बारे में आज यहां सेक्टर 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता  के दौरान कमेटी के मुख्य संरक्षक जतिंदर भाटिया, प्रधान नरिंदर कुमार भाटिया तथा महासचिव सुशील सोवत तथा कमेटी की अन्य मेंबरों ने बताया कि इस बार रथ पर सवार लंकापति रावण के पुतले की घूमती हुई गर्दन और चेहरा, रावण की नाभि में से निकलती हुई अमृत कुंड की धारा और आँखों में से निकलने वाले आग के शोले खास आकर्षण का केंद्र होंगे। उन्होंने बताया कि इस साल श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी सेक्टर 46 अपनी सिल्वर जुबली भी मना रही है। इसको लेकर आयोजन स्थल पर लगभग 100 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा एक विशाल  गुब्बारा वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुआं का श्री स्नातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से स्वागत करेगा।  कमेटी के मुख्य संरक्षक जतिंदर भाटिया ने बताया कि  अक्सर उनके यहां रावण, मेघनाद तथा  कुंभर्कण के पुतले पुरे ट्राइसिटी चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में सबसे ऊंचे होते है। इस बार रावण के पुतले की उचाई 92 फुट, कुंभकर्ण के पुतले की 85 फुट और मेघनाद के पुतले की 82 ऊंचाई रखी गई है I रावण, मेघनाद तथा कुम्भकर्ण के पुतलों को सूर्य अस्त होते ही अग्नि भेट कर दिया जायेगाI 
उन्होंने आगे बताया की उनकी कमेटी की ओर से हर साल दिए जाने वाले 'चंडीगढ़ रत्न अवार्ड' की कड़ी के तहत इस बार करोना माहमारी के दौरान समाज के लिए सराहनीय कार्य करने वालों को समर्पित किया गया हैI  इसके तहत पंडित राहुल जी वरिष्ठ पुजारी श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 46 , समाज सेवक तेजबीर सिंह और समाज सेवक  बलविंदर सिंह 'उत्तम'  को 'चंडीगढ़ रत्न अवार्ड' देकर उनकी ओर से करोना काल के दौरान किये गए सराहनीय कार्यों को लेकर सन्मानित किया जायेगाI कमेटी के  मुख्य संरक्षक जतिंदर भाटिया ने बताया कि दशहरे को लेकर कल किये जा रहे आयोजन की दौरान चंडीगढ़ नगर निगम की आयुक्त अनंदिता मित्रा बतौर मुख्य मेहमान उपस्थित होंगे I गोस्वामी गणेश दत्ता सनातन धर्म कालेज (एसडी कालेज) सेक्टर 32 के प्रिंसिपल अजय शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर रहेंगेI जतिंदर भाटिया ने आगे बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा, चंडीगढ़ नगर निगम के चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा, चंडीगढ़ के  पूर्व चीफ इंजीनियर किशनजीत सिंह , एसके चड्ढ़ा, वीके भारद्वाज, चंडीगढ़ प्रशासन के एसई (इलेक्ट्रिसिटी) अनिल धमीजा, चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क, एसडी कालेज सोसायटी के वर्किंग प्रेजिडेंट अनिरुद्ध जोशी और सीए सुशील सिंगला बतौर विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित होंगेI
कमेटी के सचिव सुशील सोवत ने बताया कि आयोजन स्थल के  मंच पर शहर की विभिन रामलीला कमेटियों के कलाकारों की ओर से पेश किये जाने वाले परशुराम- श्री राम संवाद,रावण- श्री राम संवाद और श्री हनुमान-रावण संवाद भी दर्शको को खास आकर्षण के केंद्र रहेंगे I दशहरा कमेटी की ओर से हर बार की तरह इस बार भी दशहरा मेले में आने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए तीर कमान, गदा तथा तलवारें आदि खिलौने भी बांटे जाएंगे। कमेटी के प्रधान नरिंदर कुमार भाटिया तथा महासचिव सुशील सोवत ने बताया कि दशहरे वाले दिन 5 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे सैक्टर 46 के श्री सनातन धर्म मन्दिर से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो सेक्टर 45 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में माथा टेकने के बाद  सेक्टर 46 स्थित श्री गुरु सिंह सभा पहुंचेगी जहां गुरुद्वारा कमेटी की ओर से स्वागत किया जायेगाI इसके बाद शोभा यात्रा सैक्टर 46 के इलाकों से गुज़रती हुई दुपहर बाद 4.45 बजे दशहरा आयोजन स्थल में प्रवेश करेगीI जतिंदर भाटिया ने बताया की श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दशहरा कमेटी ने आयोजन स्थल के अंदर तीन खण्डों में बैठने की व्यवस्था की है। जिसको लेकर आयोजन स्थल के अन्दर लगभग 10  हजार दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियों का प्रबन्ध किया गया है। मेला स्थल पर सुरक्षा के भी खास प्रबंध किये जा रहे है जिसके लिए चंडीगढ़ पुलिस के जवानों के साथ साथ निजी सुरक्षा कर्मी भी चप्पे चप्पे पर तैनात होंगेI किसी आपातकाल स्थित से निपटने के लिए चंडीगढ़  नगर निगम के फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ साथ एम्बुलेंस भी पुरे प्रोग्राम के दौरान तैनात रहेंगी। पुरे आयोजन का कईं प्रमुखः टीवी चैनलों  पर लाइव प्रसारण भी किया जायेगा, तांकि जो लोग, खासतौर पर बच्चे और बजुर्ग, किसी वजह से आयोजन स्थल पर नहीं पहुंच सकते, अपने घर बैठ कर ही इस आयोजन को देख सके I  दशहरा कमेटी के  मुख्य संरक्षक जतिंदर भाटिया ने बताया कि उनकी कमेटी की ओर से इस बार दशहरा पर्व का यह 25वां आयोजन है, जिसको लेकर उनकी कमेटी के सभी सदस्य, चडीगढ़ प्रशासन,नगर निगम प्रशासन और पुलिस विभाग ओर स्थानीय निवासी बधाई के पात्र है। उन्होंने बताया कि हर साल उनके यहां खास आकर्षण तथा विशेष प्रबंधों के चलते ट्राइसिटी में से सबसे ज्यादा लोग उनके यहां देखने पहुँचते है I उन्हने कहा की करोना महामारी के बाद तीन साल बाद बड़ी धूम धाम ओर श्रद्धा से दशहरा मनाया जा रहा है, जिसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा जोश व उत्साह है और एक महोत्स्व जैसा माहौल है। उन्होंने आगे बताया कि इस बार दशहरा मेले में सैक्टर 46 सहित ट्राइसिटी से लगभग एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जतिंदर भाटिया ने  श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम, चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ पुलिस और एरिया पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी सहित इलाका वासियों के ओर से दिए गए सहयोग को लेकर धन्यवाद किया है।  श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से किये जा रहे इस भव्य आयोजन को लेकर दशहरा कमेटी के  डीडी शर्मा, डीपी गुप्ता, कृष्ण अरोड़ा 'मुसाफिर', जोली त्रिखा, राकेश जोशी, राकेश सेठी, ओपी सचदेवा, तरुण सुनेजा, राजू ओर मोंटी सहित कमेटी के अन्य मेंबरों ने सहयोग दिया। 

Monday, 3 October 2022

Reliance Jewels Launches Mahalaya Collection this Festive Season

By 121 News
New Delhi, Oct.03, 2022:- Reliance Jewels, one of India's leading jewellery brands is known for its many collections inspired by the various art and culture, traditions and beliefs that personify India's rich and diverse heritage. From Utkala inspired by Odisha to Kaasyam inspired by Banaras and Rannkaar inspired by Kutch, Reliance Jewels continues to bring forth the rich and diverse heritage of India through its jewellery designs.
This festive season, Reliance Jewels has launched an exquisite collection of Gold & Diamond  jewellery, "Mahalaya", inspired by the glory & grace of Maharashtra to mark the upcoming auspicious & celebratory festive season. The name Mahalaya is a culmination of Greatness and Beauty, MAHA meaning Great and AALYA meaning beauty that is found in almost every aspect of life in Maharashtra.
 
The collection was launched with a Grand invite only event, where Reliance Jewels hosted an exclusive Jewellery show with showstopper Kriti Kharbanda. Enabling guests to get an up close and exclusive preview of the all-new Mahalaya collection by Reliance Jewels. Kriti looked stunning in a magnificent necklace set inspired by Warli paintings from the Mahalaya collection which was an accumulation of motifts designed to showcase India's timeless and rarest work of art. 
While Maharashtra has numerous aspects that encompasses the grace and glory of the region, which is found in almost every aspect of life and in their rich heritage. Reliance Jewels' new Mahalaya collection is an exquisite handcrafted collection of Gold & Diamond Jewellery designed taking inspiration from the lustrous weaves of Paithani silk saree to fascinating visuals of Warli tribal paintings, from scenic beauty of hills and valleys to the grandeur of Gads and Wadas and Royal Regalia, a jewellery worn by the royals. Customers get to choose magnificent designs in Gold and Diamond from a variety of intricately designed and artistically crafted jewellery pieces that encapsulate these inspirations. While their designers draw inspirations from different regions, the final Jewellery collection is designed to suit each and every Indian woman.
 
Watch the grace and glory of Maharashtra come alive through Reliance Jewels' Mahalaya collection in this beautiful film https://youtu.be/ckUZtx6Hpgk
 With this unique and exclusive array of designs that celebrates the grace and glory of Maharashtra's heritage Reliance Jewels continues to celebrate and honor the rich cultural legacy of India. In order to make this festive season even more special for their customers, the brand has designed & curated this spectacular collection in the form of beautiful necklace sets, pendant sets, mangalsutras, earrings, rings, bracelets and bangles crafted in 22kt Gold and with the most lustrous internationally certified diamonds.
 
The gold collection offers an extensive choice to patrons to choose from the magnificent and luxurious opulent choker sets to long, intricate, and elegant necklace sets along with beautiful designs of earrings, bangles, bracelets and rings in 22KT Gold that bring out the glory & grace of Maharashtra alive. The use of elegant pearls and colored gemstones that represent Maharashtra's rich culture and the enameling work in red and green that bring out the magnificent inspiration of the Gads and Wads along with the Royal Regalia which is known as the trousseau of grace and glory. There is a wide range of jewellery to suit every occasion and budget. 
The diamond designs from the Mahalaya collection are as unique as the diverse culture, heritage and grace of Maharashtra. The lustrous diamond necklace sets, pendant sets, mangalsutra's, Bangles, bracelets and rings embodies the spirit and craftsmanship of Maharashtra in many different ways. The magnificent necklace sets showcase the intricacies of iconic motifs from the Warli craft that stand out in a very unique manner when set with the stunning diamonds. The diamond setting in the Mahalaya collection is unique as it represents art forms in an elegant way that was visualized by the designers at Reliance Jewels after a lot of research. The beautiful inspirations set out to inspire many designs in the diamond range creating modern & contemporary looks that are perfect for the festive and wedding season ahead. 
Commenting on the newest collection, Sunil Nayak, CEO of Reliance Jewels said that India has a very vast and prestigious heritage and a beautiful and diverse culture which is an integral part of our country's roots that makes each of us really proud to be an Indian. We take immense pride in taking inspirations from our rich heritage, arts and crafts and launching exemplary collections for the last 3 years that was well received by all our customers. We are excited to continue this journey with our 6th collection this festive season. Our team of in-house designers and experts explores & celebrates our diverse inheritance through extensive research for months to finalise the inspirations for the collection and then design & craft the finest & exclusive designer Jewellery for our esteemed patrons every season. For the upcoming auspicious festive season that brings us prosperity and happiness in our lives, we are excited to offer "Mahalaya", our elegantly created ornate collection inspired by the rich culture, diverse heritage and traditions of Maharashtra while continuing our design legacy. Each gold and diamond necklace, mangalsutras, earrings, rings, bracelets and bangles in this collection are unique and represent the glory & grace of Maharashtra.

Sunday, 2 October 2022

श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी की पहल कदमी: शहर के युवाओं को कला के क्षेत्र में दे रही बेहतरीन मंच

By 121 News
Chandigarh, Oct.02, 2022:- पिछले 18 वर्षो से सेक्टर 45-46 की श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी युवाओं खासकर स्कूल व कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों में नेतृत्व के गुणों के विकास के साथ साथ उनमें धर्म, प्रथाओं, रीति रिवाजों व संस्कृति का विकास कर रही है। यही कारण है कि इस बार भी रामलीला में युवा बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। जो कि उनको  भविष्य में बेहतरीन मंच प्रदान करेगी। यह बात एक पत्रकार वार्ता के दौरान कमेटी के सभापति भूपिंदर शर्मा ने कही।

सेक्टर 45-46 की श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी द्वारा शहर में 26 सितम्बर से सेक्टर 46 स्थित श्रीसनातन धर्म मंदिर के पास ग्राउंड में आगाज़् कर रही है, जो कि 5 अक्टूबर तक आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि अनादिकाल से ही धर्म परायण भारतवर्ष में मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्रीरामचंद्र जी के लौकिक चरित्र को नवरात्रों के शुभ अवसर पर प्रति वर्ष रामलीला के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। उनका जीवन चरित्र- चित्रण, दुराचार पर सदाचार, पाप पर पुण्य, दुख पर सुख, अज्ञान पर ज्ञान तथा द्वेश पर प्रेम की विजय का प्रतीक है।

भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि रामलीला एक ऐसा मंचन है जिसमें कलाकार रामायण के विभिन्न पात्रों को सुन व समझकर उसमें खोकर दर्शकों के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन करते है और दर्शको को भावविभोर कर देते हैं। दर्शकों को रामायण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है उन्हें हमारी संस्कृति व धर्म, रीति रिवाज के बारें में जानकारी प्राप्त होती है और वे अपने सामाजिक दायित्व के बारें में जागरूक होते हैं। उन्होंने बताया कि रामलीला के स्टेज पर बच्चे व युवा रामलीला के विभिन्न पात्रों को बखूबी निभा रहे हैं और दर्शकों से खूब प्रशंसा बटौर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक अभिभावक का प्रथम कर्तव्य है कि वे बच्चों को रामलीला दिखाने लेकर आयें ताकि उनमें संस्कारिक गुणों का विकास हो और वे आध्यात्म की ओर भी अग्रसर हो सके। इससे उनके बच्चें बुरे कामों से भी सदैव अपने आप को बचा कर रखेंगे और संमार्ग की ओर बढेंगे।

रामलीला के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भूपिंदर शर्मा ने बताया कि 2 अक्टूबर को रामलीला में नाटकीय तौर पर धनुष खण्ड, सीता स्वयंवर,परशुराम-लक्ष्मण संवाद का दृश्य, 3 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति का दृश्य, 4 अक्टूबर का कुम्भकरण, मेघनाथ, रावण वध का दृश्य तथा 5 अक्टूबर का नंदीग्राम में राम-भरत मिलाप एवं राज तिलक का दृश्य दिखाया जायेगा। रामलीला में विभिन्न चरित्रों को स्कूल व कॉलेज में पढऩे वाले ज्यादातर विद्यार्थी भूमिका निभायेंगे।

शर्मा ने बताया कि रामलीला का पंडाल  दर्शको की संख्या को देखकर लगाया जायेगा। यहां पर श्रद्धालुओं को पीने का पानी भी समय समय पर दर्शको को वितरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि डेकोरेशन लाइट्स की सहायता से रामलीला का स्टेज को सजाया गया है।

इस पत्रकार वार्ता में कमेटी के सभापति भूपिंदर शर्मा के साथ कमेटी के प्रधान आनंद प्रकाश शर्मा, दलीप सिंह पंवार, ब्रिज मोहन, प्रेम सिंह नेगी, कमल सिंह बागड़ी, महेश ध्यानी, पूनम कोठारी, वीना, हर्ष पाल पोखरियाल उपस्थित थे।

रामलीला में यह युवा कलाकार निभा रहे रामायण के पात्रों की भूमिका:

राम की भूमिका में हर्ष पाल सिंह, लक्ष्मण की भूमिका में प्रांजल, सीता पार्वती की भूमिका में गुंजन मेहता, हनुमान दशरथ की भूमिका में विनोद कुकरेती, रावण की भूमिका में वरुण भल्ला, भरत सुग्रीव की भूमिका में शिवम, मेघनाथ सुबाहु की भूमिका में धीरज, कैकई ज्ञानवती अहिल्या सुनैना की भूमिका में पूनम, जनक विभीषण की भूमिका में हिमांशु, शत्रुघ्न रावण सेना में शुभम, ताडका मंधार भाट जटायु शांतनु की भूमिका में बृजमोहन, नारद बाणासुर बोंदी केवट में थपलियाल सुमंत केवट सेना में पुनीत, कौशल्या की भूमिका मृदु खर मारीच जोगी रावण की भूमिका में लक्ष्मण, सुमित्रा तारा सीता सखी की भूमिका में दीपाली, बाली परशुराम अंगद की भूमिका में सूरज,  कुंभकरण छवि राजा केवट राज की भूमिका में हर्ष मणि,  भृगु ऋषि व पुजारी की भूमिका में लाखी राम, विशिष्ट मंदोदरी की भूमिका में पुष्कर, सीता सखी की भूमिका में नीतू, खुशी, शिवानी, परी, वानर सेना व राक्षस सेना में आर्यन आरव, धैर्य, सूरज संयम और मोहित अर्णव, साहिल, गोलू, सूरज, बासु, सुशील, राघव

Saturday, 1 October 2022

Trident Group Contributes Rs 11 Lakh for the Saras Mela Sangrur 2022

By 121 News
Chandigarh, Oct.01, 2022:-Under the guidelines of Trident Group founder Padma Shri Rajinder Gupta, an assistance amount of Rs 11 lakh has been contributed for the upcoming Saras Mela Sangrur-2022. The Cheque was handed over today by Admin Head, Trident Group, Rupinder Gupta, to Additional Deputy Commissioner, Sangrur Varjit Walia.

Rajinder Gupta informed that this year state-level 'Saras Mela' is being organized by the Punjab Government at Ranbir College Sangrur from October 8 to October 17.  He said that Saras Mela will provide a special platform for the presentation of the artworks made by the Artisans. This year more than 300 artisans of various products from all over India and more than 80 from Punjab are expected to participate in this mela. Apart from this, teams from different states of India will present their cultural specialties.

It is worth mentioning that Trident Group has been contributing from time to time in the development works in the villages of the area and providing employment to the youth of the area. During the Corona pandemic, Trident Group worked relentlessly to help the residents of the area and extended full support to the State government and the Barnala district administration.

केंद्र में नयी परंपरा का आगाज़

By 121 News
Chandigarh, Oct.01, 2022:-प्राचीन कला केंद्र ने आज यहां अपने एम.एल. कौसर  इंडोर ऑडिटोरियम दोपहर 12:00 बजे  एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।  केंद्र ने अपनी नयी उपलब्धि का विस्तृत परिचय देने हेतु  प्रेस से मुलाकात की।  इस नए कार्यक्रम के तहत केंद्र के मोहाली परिसर में "गुरु शिष्य परम्परा" के सानिध्य में विभिन्न शास्त्रीय शैलियों के श्रद्धेय गुरुओं के सक्षम मार्गदर्शन में "विधिवत तालीम"   देने के लिए तीन वर्षीय कोर्स की शुरुआत की गई है।   यहां यह उल्लेख करना प्रासंगिक है कि केंद्र में शास्त्रीय कला के क्षेत्र में तालीम प्राप्त करने वाले विदेशी और भारतीय छात्रों के लिए मेस सुविधाओं के साथ एक सुसज्जित छात्रावास है। विभिन्न देशों से आई सी सी आर और पी के के  छात्रवृत्ति के माध्यम से कुछ छात्र 1 अक्टूबर, 2022 से इस गहन शिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इसी कार्यक्रम के परिचय के दौरान  इन विदेशी छात्रों द्वारा अपने अपने देश की कला का बखूबी प्रदर्शन किया गया।  अपने देश की पारम्परिक वेश भूषा में सजे इन छात्रों ने अपनी देश की कला और संगीत की सुन्दर झलकियां पेश की।  कज़ाकिस्तान और बांग्लादेश से आये इन छात्रों ने अपने देश की कला और संस्कृति का परिचय दिया  

गुरु शिष्य परंपरा का महत्व
अखण्डमंडलकरम व्याप्तम येना चरचाराम |
तत्पदं दर्शीतं ये तस्माई श्रीगुरुवे नमः ||
(उस महान गुरु को नमन, जिसने उस अवस्था को साकार करना संभव बनाया जो पूरे ब्रह्मांड में, सभी जीवित और मृत में व्याप्त है।)
इतिहास और संस्कृति से समृद्ध देश, भारत ने आदिकाल से ही यह महसूस किया है कि युवा व्यक्तित्व  के विकास में एक गुरु का क्या महत्व है। भारतीय संस्कृति में गुरु की भूमिका किसी विषय को पढ़ाने वाले से परे होती है। अपने गुरु से सीखे गए पाठ कहीं अधिक जटिल होते हैं, क्योंकि वे दुनिया के लिए छात्र की आंखें खोलते हैं और अपने विचारों को सही दिशा देते हैं जिसमें उन्हें अपनी ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने और  समृद्ध होने और सफल होने के लिए करना चाहिए।

प्राचीन कला केंद्र के तत्वावधान में छात्र विभिन्न गुरुओं- गुरु शोभा कौसर  जी, गुरु सौभाग्य वर्धन, गुरु बृजमोहन गंगानी, डॉ समीरा कौसर ,  परवेश और योगी आशु प्रताप से सीखेंगे। कार्यक्रम के लिए छात्रों का पहला बैच पहले ही देश के विभिन्न हिस्सों से और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे साथ जुड़ चुका है।  

ये छात्र जल्द ही अपनी कक्षाएं शुरू करेंगे और अपनी कला-रूपों की बारीकियों को सीखने के साथ-साथ अपने गुरुओं के अनुभवों जो अपने क्षेत्र में उस्ताद हैं और युवा कलाकारों के लिए ज्ञान की सोने की खान से सीखेंगे! 60 से अधिक वर्षों से, प्राचीन कला केंद्र ने कला और संस्कृति के बारे में ज्ञान को बढ़ाने और फैलाने का प्रयास किया है और यह कार्यक्रम उस दिशा में अगला कदम होगा!

स्कोडा ऑटो इंडिया ने सितंबर में बिक्री में दहाई-अंकों में वृद्धि की

By 121 News
Chandigarh, Oct.01, 2022:-भारत में अपने सबसे बड़े वर्ष के दम पर, स्कोडा ऑटो इंडिया ने सितंबर 2022 के महीने में 3,543 वाहनों की बिक्री की। सितंबर 2021 में बेची गई 3,027 कारों की तुलना में, चेक गणराज्य की इस कार कंपनी ने उच्च स्थानीयकरण और उत्‍पादन के साथ वार्षिक आधार पर 17% की वृद्धि दर्ज की है

 

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक, पेट्र सॉल्क ने कहा कि हम भारत में स्‍कोडा के सबसे बड़े वर्ष की सफलता की गाथा को जारी रखते हुए पूरी तरह से खुश हैं। यह हमारी टीम और डीलर भागीदारों की कड़ी मेहनत का बेहतरीन परिणाम और सम्‍मान है। कुशाक और स्‍लाविया मॉडल्‍स बाजार में सफलतापूर्वक स्‍थापित हो चुके हैं और बिक्री की गति को जारी रखे हुए हैं। इसके अलावा, ऑक्‍टैविया और सुपर्ब जैसे हमारे डी-सेगमेंट उत्पाद भी अपनी-अपनी श्रेणियों में अग्रणी हैं। हमारा ध्यान अब ग्राहकों की संतुष्टि को और बेहतर बनाने और पूरे भारत में अपने कस्‍टमर टचप्‍वाइंट्स की संख्‍या को तेजी से बढ़ाने पर है।

 

दिसंबर 2021 में 175 टचप्‍वाइंट्स से, स्कोडा ऑटो इंडिया ने 205 से अधिक टचप्‍वाइंट्स तक अपनी पहुंच का विस्तार किया है। कंपनी का लक्ष्य 2022 के अंत तक 250 का आंकड़ा छूना है। कंपनी के लिए लगातार साल-दर-साल वृद्धि की प्रमुख वजह MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर 95% स्थानीयकरण रहा है , जिस पर कुशाक एसयूवी और स्लाविया सेडान आधारित हैं। स्थानीय घटकों और उत्पादों के स्थानीय अनुसंधान और विकास ने स्वामित्व लागत को 0.46 रुपये प्रति किलोमीटर तक कम कर दिया है, जिसने नए खरीदारों को आकर्षित किया है और बिक्री में वृद्धि हुई है।

 

वर्तमान में भारत जर्मनी और स्कोडा के घरेलू बाजार चेक गणराज्य के बाद विश्व स्तर पर स्कोडा ऑटो के लिए तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। 2022 की पहली 3 तिमाहियों के माध्यम से, कंपनी ने अपने सभी शोरूम्‍स को इंटरैक्टिव सुविधाओं के साथ पूरी तरह से डिजिटल बनाने का एक बड़ा मिशन भी शुरू किया, जिससे ग्राहकों के लिए चयन और खरीद अनुभव को और बढ़ाया जा सके।

करुणा, त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते है: गुरचरण सिंह

By 121 News
Chandigarh, Oct.01, 2022:- श्री विश्वकर्मा रामलीला ड्रामेटिक क्लब रामदरबार द्वारा आयोजित रामलीला में भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी के पूर्व चेयरमैन गुरचरण सिंह बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। उनके साथ इस अवसर पर बिरेन्द्र रॉय, सोनिया, सुनील बरोलिया, सुनील भंगू, रोहित चौटाला,  मोनू इत्यादि भी उपस्थित थे।   
गुरचरण सिंह ने श्री विश्वकर्मा रामलीला ड्रामेटिक क्लब रामदरबार, आयोजन कमेटी का आभार जताया और कहा कि श्री विश्वकर्मा रामलीला ड्रामेटिक क्लब द्वारा प्रतिवर्ष रामदरबार में रामलीला का आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से लोगों को मर्यादा पुरषोत्तम प्रभु श्री राम की जीवन लीलाओं से अवगत करवाया जाता है। 
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम, श्री हरि विष्णु के दस अवतारो में से सातवें अवतार थे। बारह कलाओं के स्वामी श्रीराम का जन्म लोक कल्याण और इंसानो के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करने के लिए हुआ था। श्रीराम को हिन्दू धर्म के महानतम देवताओं की श्रेणी में गिना जाता है। वे करुणा, त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते है। हम सब को भी चाहिए कि उनके आदर्श विचारों को अपने जीवन में आत्मसार करें।

चंडीगढ़ के विवेकशील पुरुषों के लिए आधुनिक भारतीय परिधानों तक आसान पहुंच

By 121 News
Chandigarh, Oct. 01, 2022:- आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) एवं मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा प्रीमियम एथनिक मेन्स वियर ब्रांड तस्वा का आज यहां अनावरण किया गया। यह देश का 20वां तस्वा स्टोर और भारत में इस ब्रांड का पहला फ्रैंचाइजी स्टोर है। उद्घाटन के मौके पर पुरुष मॉडलों ने सीजन के नए कलेक्शन का प्रदर्शन किया।
 
 चंडीगढ़ स्थित, तस्वा स्टोर- अपने आलीशान फ्रंट लुक और आकर्षक इंटीरियर के साथ, उत्सव के अवसरों तथा शादियों के लिए सुलभ कीमतों पर पुरुषों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली एथनिक पोशाकों के लिए एक जाना-माना स्थान है। इस सीजन के नए कलेक्शन में कई तरह के कुर्ते, शेरवानी, बंदगला, अचकन, चूड़ीदार, अलीगढ़ी आदि प्रदर्शित हैं। स्टोर अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया है और कलेक्शन स्टाइलिश है, जिसमें पुरुषों के लिए विभिन्न प्रकार के एथनिक वियर और एक्सेसरीज़ मौजूद हैं, साथ ही फेब्रिक और फिट अद्भुत हैं।
 
 तरुण तहिलियानी, चीफ़ डिज़ाइन ऑफ़िसर, इंडिविनिटी क्लोदिंग ने कहा कि वो चंडीगढ़ में तस्वा के  उद्घाटन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। तस्वा भारतीय परिधानों की पुनर्कल्पना करने का एक प्रयास है। हमने ऐसे परिधान तैयार किए हैं जो हमारे भारतीय पुरुष उपभोक्ताओं को तरुण तहिलियानी स्टाइल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार ढंग से निर्मित, आरामदायक तथा भली भाँति  सिले भारतीय ब्रांड प्रदान करते हैं, लेकिन उचित कीमत पर।
 
तस्वा के सीईओ संदीप पाल ने कहा कि वो अपने नए स्टोर के लॉन्च के लिए चंडीगढ़ आकर बेहद उत्साहित हैं! देश भर में हमारे विस्तार की गति तेज हो गई है और हम आधुनिक भारतीय पुरुषों की समकालीन पसंद को पूरा करने में सक्षम होने के लिए रोमांचित हैं। हम इस क्षेत्र में अपनी रिटेल मौजूदगी को मजबूत करने का इरादा रखते हैं,साथ ही ब्रांड को कई अन्य शहरों में भी ले जाना चाहते हैं। साथ ही, अब हमने एक मजबूत ग्राहक संपर्क और एक आजमाया हुआ बिजनेस मॉडल अपनाया है। यह ब्रांड पुरुषों के लिए उच्च गुणवत्ता, परिष्कृत उत्सवी परिधान के लिए जाना जाता है, जिसमें अत्याधुनिक और हाथ से की गई सिलाई का काम मुख्य है।

इंडियन वेडिंग फेस्टिवल शुरू होने से पहले द इंडियन ब्राइड एग्जीबिशन का आयोजन

By 121 News
Chandigarh, Oct. 01, 2022:- शादी-विवाह और त्योहारों के मौसम के साथ, द इंडियन ब्राइड एग्जीबिशन की शुरुआत, आज यहां जेडब्ल्यू मैरियट, सेक्टर 35 में  हुई। यह मेगा इवेंट पूरे रीजन के फैशन प्रेमियों, विशेष रूप से ट्राइसिटी निवासियों को आकर्षित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एग्जीबिशन 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक विजिटर्स के लिए खुली रहेगी।

फैशन एग्जीबिशन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कनाडा, पंजाब के विभिन्न हिस्सों और देश के अन्य हिस्सों से 40 से अधिक एग्जीबिटर्स  ने   अपने कलेक्शन को प्रदर्शित किया है।

इस आयोजन में एक प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध ग्रुप ओसवाल द्वारा एक प्रीमियम गुणवत्ता वाला ब्रांड 'एडऋओ'  लॉन्च किया गया । राखी ओसवाल, डायरेक्टर, एडऋओ का कहना है कि एडऋओ, ओसवाल ग्रुप एक नया फैशन अपेरल ब्रांड है जो इटली और भारत को करीब लाता है। यहां दर्शकों को इटली की सडक़ों और भारतीय कपड़ों के  क्षेत्रों से वैश्विक फैशन संवेदनशीलता के तालमेल और संतुलन को देखने का अवसर मिलेगा। स्टाइलिश एथलेजर 
 वियर का एक पूरा कलेक्शन इस मेगा ड्रीम प्रदर्शनी में आपकी शानदार मौजूदगी का इंतजार कर रहा है।'

एग्जीबिटर्स में से एक, अमृतसर स्थित ब्रांड सुशीनो   की डिजाइनर और संस्थापक, आराध्य चौहान का कहना है कि ''इस कलेक्शन में, जिसमें प्रेट् और अन्य डिजाइनर परिधान शामिल हैं, जयपुर, पंजाब, राजस्थान और देश के अन्य विभिन्न हिस्सों के असंख्य पारंपरिक रंगों और प्रिंटों से प्रेरित हैं। इसकी प्रीमियम रेंज 4000 रुपये से शुरू होकर 1 लाख रुपये तक जाती है।''

एग्जीबिशन में एक अन्य प्रदर्शक बिलाल गारमेंट्स में पाकिस्तानी डिजाइनरों के विशेष कलेक्शन हैं। हुमायरा खान, सह-संस्थापक बिलाल गारमेंट्स कलेक्शन के बारे में विस्तार से बात करते हुए बताती हैं कि ब्रांड तीन दशक से अधिक पुराना है, लेकिन हमने अपने ग्राहकों को अधिक और बेहतर विविधता प्रदान करने के लिए लगभग 4 साल पहले पाकिस्तानी डिजाइनर गारमेंट्स को अपने साथ जोड़ा था। पाकिस्तानी डिजाइनर बेहतर आउटफिट्स पेश करते हैं और बजट के अनुकूल होते हैं, यह उन गुणों में से एक है जो उन्हें हमारे ग्राहकों के बीच हिट बनाता है।

एग्जीबिशन में शामिल हुए एक अन्य नए एग्जीबिटर समर्थ जायसवाल, डायरेक्टर, ओमारा फाइन ज्वैलरी ने अपने  नए ब्रांड के बारे में बात करते हुए कहा कि हम डायमंड्स, पोल्का और सॉलिटेयर्स में डील करते हैं। ओमारा प्रमाणित पोल्का ज्वैलरी पेश करने वाला देश का पहला ब्रांड है। हमारा मकसद नवीनतम तकनीक का उपयोग करके अपने उत्पादों को नया करके गारमेंट्स की दुनिया में नई ताजगी लाना है।

कनाडा, मलेशिया और यूके सहित 3 से अधिक देशों में अपने स्टोर्स की मौजूदगी और 8 से अधिक देशों में ऑनलाइन मौजूदगी के साथ,हाइपदेवी  , एक अद्वितीय, हाथ से तैयार ज्वैलरी का जाना माना ज्वैलरी स्टोर, यकीनी तौर पर कुछ अद्वितीय और कुछ अलग की तलाश करने वालों के लिए एक यात्रा है। सुरभि सचदेवा, क्रिएटिव डायरेक्टर और संस्थापक, हाइपदेवी ने कहा कि हम अपने विशिष्ट ग्राहकों के लिए कुछ अनोखा पेश करने के लिए हाथ से तैयार किए गए ईयररिंग्स (झुमकों) के विशेषज्ञ हैं। झुमकों की प्रत्येक जोड़ी टिकाऊ होती है और इसे बनाने में 8-14 घंटे तक का समय लगता है। हमारे उत्पाद 800-3000 रुपये के बीच हैं।

क्या कुछ है डिस्प्ले 

एक्सक्लूसिव ब्राइडल और फेस्टिव सीजन के कपड़े और एक्सेसरीज, पाकिस्तानी डिजाइनर वियर, फाइन डायमंड ज्वैलरी (हैंड क्राफ्टेड) और शादी और फेस्टिव सीजन के लिए अन्य एक्सेसरीज डिस्प्ले पर हैं।

चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव कल रविवार को

By 121 News
Chandigarh, Oct.01, 2022:- चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव कल रविवार को सेक्टर 19 के कम्युनिटी सेन्टर मैं सम्पन्न होंगे। जिसमे प्रधान पद सहित वाईस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी, फाइनेंस सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए उम्मीदवार अपना अपना भाग्य आजमाएंगे। 
     इन चुनावों में प्रधान पद के लिए राजिंदर मेडिकल स्टोर सेक्टर 32 के राजिंदर कुमार का मुकाबला अनूप गुप्ता, सी एम सी केमिस्ट सेक्टर 46 के बीच है। वहीं जनरल सेक्रेटरी की पोस्ट के लिए नव भारत मेडिकल स्टोर सेक्टर 16 के सुभाष सिंगला और जितेन्द्रा मेडिकोज मनीमाजरा के महिपाल शर्मा के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। इसी तरह वाईस प्रेसिडेंट पद के लिए मुकाबला वंदना मेडिकल हॉल, मनीमाजरा के वरिंदर गल्होत्रा और वरुण गोयल, नेशनल ट्रेडिंग सेक्टर 45 के बीच रहेगा। फाइनेंस सेक्रेटरी की पोस्ट के लिए रमेश कुमार सिंगला, रमेश मेडिकल हॉल सेक्टर  16  और मेडिसर्ज सेक्टर 45 के परवीन गर्ग के बीच मे है।जबकि जॉइंट सेक्रेटरी की पोस्ट के लिए जसबीर सिंह, फ्रेंड्स मेडिकोज, खुड्डा लाहोरा और जे के फार्मा सेक्टर 35 के जय किशन सेठी के बीच मे है।
       आज चुनाव प्रचार करते हुए प्रधान पद के उम्मीदवार राजिंदर कुमार ने बताया कि केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव तीन वर्ष बाद होते है, लेकिन कोरोनाकाल के चलते चुनाव प्रक्रिया अपने निर्धारित समय पर नही हो सकी। उन्होंने आगे बताया कि चंडीगढ़ में कुल 650 वोटिंग मेंबर्स है। इनमें से करीब 500 रिटेलर्स और होलसेलर वोटिंग मेंबर 150 हैं। उन्होबे आगे बताया कि रिटेलर्स की समस्याओं का निवारण नही हो रहा था था।  फार्म इंडस्ट्री के 20 फीसदी लोगों ने80 फीसदी व्यापार हथिया  रखा है। उसी गैप को खत्म करने के लिए  प्रयास किया जा रहा है। रिटेल केमिस्ट्स की विभिन्न समस्याओं का निदान किया जाएगा। हम लोग जहां जहां वोट मांगने जा रहे हैं केमिस्ट भाइयों का भरपूर समर्थन मिल रहा है मेरी टीम की जीत पक्की है।

श्री राम कथा में राम विवाह पर झूमे श्रद्धालु

By 121 News
Chandigarh, Oct.01, 2022:-सनातन धर्म विकास मंच चंडीगढ़ द्वारा नवरात्रि एवं दशहरे के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री राम  कथा कथा व्यास भागवत गंगोत्री विभूषित, पूज्य सुभाष शास्त्री द्वारा  4 अक्टूबर प्रतिदिन  दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक केन्द्रीय विहार सोसायटी के सामने, सेक्टर 48-बी, चण्डीगढ़ में  श्री राम कथा अपनी मधुर वाणी से कर रहे हैं आज श्रीराम कथा में कथावाचक आचार्या सुभाष शास्त्री महाराज ने भगवान श्री राम के विवाह की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।
श्री राम कथा के दौरान महाराज जी ने बताया कि मां सीता के पिता महाराज जनक ने यह प्रण लिया था कि भगवान शिव के धनुष पर जो भी प्रत्यंचा चढ़ा देगा उसी व्यक्ति के साथ वह अपनी पुत्री अर्थात माता सीता का विवाह कराएंगे। जनक जी ने इसी कार्य के लिए स्वयंवर समारोह का आयोजन किया गया जिसमें तमाम राजाओं, राजकुमारों व योद्धाओं ने धनुष नहीं उठा पाए। जबकि भगवान श्री राम द्वारा धनुष को बड़ी ही सरलता से उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाई, जिससे धनुष दो हिस्सों में बंट गया जिसे धनुष भंग भी कहा गया और इसी के साथ महाराज जनक के प्रण के अनुसार उनकी पुत्री सीता का भगवान राम से विवाह हुआ। इस अवसर श्री राम कथा में राम विवाह पर उपस्थित सभी वार्ड के बच्चो सहित सभी श्रद्धालु झूमे ।
कथा व्यास ने बताया कि किस प्रकार भगवान राम ने धनुष को तोड़कर माता सीता से अपना नाता जोड़ा उसी प्रकार हमें भी अपनी माया मोह के बंधन को तोड़ते हुए भगवान की शरण लेनी चाहिए। मनुष्य संसार को असली समझता है वह इस संसार के चक्कर में भटकते रहते हैं और हाथ कुछ नहीं आता जबकि संतों के अनुसार संसार मिथ्या है और केवल ईश्वर का नाम और ईश्वर का सहारा ही सत्य है इसलिए भगवान की ही शरण में रहना चाहिए और उन्हीं पर अपनी सारी परेशानी छोड़ देनी चाहिए। 
कथा के अवसर पर सनातन धर्म विकास मंच के संरक्षक वार्ड 35 के पार्षद राजिंदर शर्मा और सनातन धर्म विकास मंच के आयोजक सदस्य  बद्री प्रसाद, वी के बाली,  रमेश कौल, प्रदीप भारद्वाज,संतोष भारद्वाज, एन के शाही,  मोती लाल शर्मा ,  अमित गुप्ता, बिसंबर दास, समीर चाकू, राजीव शर्मा, वार्ड से एडवोकेट शिव कुमार शर्मा रिंकू सिन्हा जिला अध्यक्ष महिला  मोर्चा बी जे पी,पूनम जैन,नागा देवी, पवन सिंह, के सी बंसल,सहित निवासियों ने कथा में उपस्थिति दी। कथा  उपरांत  आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।