Thursday, 1 April 2021

निसान इंडिया ने वित्त वर्ष 2020 में 6 प्रतिशत की विकास दर हासिल की

By 121 News

Chandigarh April 1, 2021:- भारत में लॉन्च की गई नई निसान मैग्नाइट और बाजार में पहले से मौजूदा उत्पादों के बल पर निसान इंडिया ने मार्च 2021 में कुल 4012 वाहनों की थोक बिक्री हासिल की है।
करिश्माई नई निसान मैग्नाइट को 2 दिसंबर 2020 को लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही निसान इंडिया ने उच्च प्रशिक्षित चैनल पार्टनर्स, वर्चुअल शोरूम और एंड-टू-एंड डिजिटल ईकोसिस्टम के ज़रिए अपनी ग्राहक केंद्रित सेवाओं को बेहतर बनाया है। यह सस्टेनेबल विकास हासिल करने के लिए भारतीय बाजार में प्राथमिकता के साथ निवेश करने की निसान नेक्स्ट की रणनीति के अनुरूप है।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, राकेश श्रीवास्तव ने कहा, महामारी के कारण मांग और आपूर्ति में चुनौती आई,  जिसके कारण वित्त वर्ष 2020 में उद्योग में काफी गिरावट आई है। निसान ने बदलाव लाने की अपनी निसान नेक्स्ट योजना के तहत 6 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। निसान की नई निसान मैग्नाइट को ग्राहकों से ज़बरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अपने बिग, बोल्ड और शानदार वैल्यू प्रोपोजिशन के साथ-साथ पार्टनर्स के सहयोग के कारण नई निसान मैग्नाइट गेमचेंजर साबित हुई है। नए वित्त वर्ष में भी हम विकास की इसी गति को बनाए रखेंगे।

लिपि परिदा ने “अमृत डिजिटल मैमोग्राफी मोबाइल बस" को किया लांच

By 121 News

Chandigarh April 1, 2021:- "अमृत कैंसर फाउंडेशन" और "अलेजर्स मेडिकल सिस्टम्स लिमिटेड" ने यूटी गेस्ट हाउस चंडीगढ़ से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस"अमृत डिजिटल मैमोग्राफी मोबाइल बस" को लॉन्च किया।  चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार श्री मनोज परिदा की पत्नी लिपि परिदा ने इस बस का शुभारंभ किया। यह बस पूरी तरह से एडवांस डिजिटल मैमोग्राफी, बीएमडी और पैप स्मीयर की सुविधा से सुसज्जित है।  इस बस में सभी परीक्षण पूरी तरह से निशुल्क किए जाएंगे।

 यह बस सप्ताह में छह दिन कार्यात्मक होगी।  तीन दिन फिक्स पॉइंट पर और तीन दिन ट्राइसिटी और आसपास के एरिया में अलग-अलग जगहों पर कैंप आयोजित करते हैं।  यह "अमृत कैंसर फाउंडेशन" और "अलैन्जर्स मेडिकल सिस्टम्स लिमिटेड" का संयुक्त प्रयास है।इस अवसर पर "अलैन्जर्स मेडिकल सिस्टम्स लिमिटेड" के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमन नारंग, सौरभ केमिकल्स लिमिटेड के सी एम डी परवीन गोयल, डॉक्टर फ़िरोज़ा पटेल सहित डॉक्टर एस एस गिल भी उपस्थित थे।

"अलैन्जर्स मेडिकल सिस्टम्स लिमिटेड" के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमन नारंग ने अपने संबोधन में ब्रैस्ट कैंसर डिटेक्शन इक्विपमेंट की विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने मैमोग्राफी डिटेक्शन वैन की फायदों से अवगत करवाया।

      वहीं इस अवसर पर कैंसर जांच शिविर में डॉ फिरोजा पटेल पूर्व एचओडी कैंसर विभाग चंडीगढ़ ने इस मौके मौजूद लोगों विशेषकर महिलाओं को अपने संक्षिप्त संबोधन के माध्यम से जागरूक किया।

मुख्य अतिथि लिपि परिदा ने एच एस सभरवाल जी द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। 

अमृत कैंसर फाउंडेशन के संचालक हरजीत सिंह सभरवाल ने बताया कि 01 अप्रैल वर्ष 2010 को उनकी पत्नी की कैंसर से आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी। तब उन्होंने सोचा था कि और महिलायें इस बीमारी की वजह से मौत का ग्रास बने, इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए। आज उसी दिशा में अमृत कैंसर फाउंडेशन द्वारा इस कैंसर डिटेक्शन वैन की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि  अब तक अमृत कैंसर फाउंडेशन ने पीजीआई के सहयोग से 68 ब्रेस्ट कैंसर और अवेयरनेस कैंपों का आयोजन किया है और वर्ल्ड कैंसर केयर ऑर्गनाइजेशन के साथ 12 कैंप लगाए हैं एवम 9500 से ज्यादा महिलाओं को स्कैन किया। उन्होंने कहा कि आज अमृत कैंसर फाउंडेशन गर्व से तेरा ही तेरा मिशन अस्पताल, सेक्टर -26, चंडीगढ़ में मुफ्त स्तन कैंसर सर्जरी की भी घोषणा करता है।

"संयुक्त कर्मचारी मोर्चा,यू.टी एवं एम.सी ने संयुक्त मांगों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को दिया मांग पत्र: कर्मचारियों की समस्याओं के हल के लिए मांगा मुलाकात का समय

By 121 News

Chandigarh April 1, 2021:- यूटी एवं एम.सी के छह प्रमुख कर्मचारी फैडरेशनो ने मिलकर दर्जनों विभागीय यूनियनों की मदद से महागठबंधन का गठन किया है।  जिसका नाम "संयुक्त कर्मचारी मोर्चा" रखा गया है। गठन के बारे चंडीगढ़ प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है

संगठनों के इस संगम में कर्मचारियों की आम मांगों पर संयुक्त रूप से चंडीगढ़ प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया है कर्मचारियों की समस्याओं के हल के लिए मुलाकात के लिए समय की मांग की है। 

संयुक्त मांगों में अनुबंधित कर्मचारियों के नियमितीकरण और आऊटसोर्सिंग वर्कर्स के लिए समान काम समान, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सभी श्रेणियों के लिए जेम पोर्टल में मौजूदा श्रमिकों को निकालना, बिजली, स्वास्थ्य,परिवहन जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक,मृतक कर्मचारियों के  परिजनों को पंजाब पैटर्न पर 5% सीलिंग खत्म करके नौकरी,पुरानी पेंशन बहाल करना, खाली पदों को भरने, डीए और डीसी की दरों में वृद्धि, घरों के आवास के सफल उम्मीदवारों को आवास के आवंटन,भारत सरकार की अधिसूचना 13.1.92 के अनुसार पंजाब राज्य के सभी सर्विस रूल कंडीशनें लागू करना शामिल है।

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा,यू.टी एवं एम.सी चंडीगढ़ ने प्रशासन से जल्द ही कर्मचारियों की इन संयुक्त मांगों के लिए प्रशासन से मुलाकात का समय मिलने पर चंडीगढ़ प्रशासन एम.सी अथारिटी के दरवाजे पर संघर्ष धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

7 अप्रैल को सैक्टर 17 में निजीकरण के खिलाफ होने वाली रैली में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा भाग लेगा।