Friday, 19 November 2021

निगम चुनाव की सरगर्मियों को लेकर भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने कसी कमर

By 121 News

Chandigarh Nov. 19, 2021:- भारतीय जनता पार्टी एक प्रगृतिशील पार्टी है और सदैव ही विकास के मार्ग में अग्रसर रही है और भविष्य में भी पार्टी अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहेगी। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है इसलिए सभी उत्तराखंड के मंडल, : जिला पदाधिकारी कार्यकर्ताओं, युवाओं मार्चा को एकजुट होकर शहरवासियों को भाजपा, चंडीगढ़ द्वारा लोक कल्याण के कार्यो के प्रति जागरूक करना चाहिए और इसके लिए एक रणनीति तैयार करनी चाहिए।

यह बात भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा ने सेक्टर 33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में एक विशेष बैठक के दौरान मंडल जिला पदाधिकारियों से कही। इस दौरान बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ती रावत विशेष अतिथि के तौर पर बैठक में मौजूद रही उनके साथ भाजपा, चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा ने भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ती रावत का स्वागत उन्हें पगड़ी पहना कर किया और उन्हें तलवार स्मृति चिन्ह के तौर पर भेंट की।

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ती रावत दिप्ती रावत ने देश में भाजपा सरकार द्वारा हुई चौतरफा विकास गतिविधियों पर प्रकाश डाला और चुनाव की रणनीति के टिप्स दिये। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद ने भी नगर निगम चुनाव में बढ़ चढ उत्साहपूर्वक कार्य करने के लिए प्रकोष्ठ के कार्यकताओं का मनोबल ऊंचा किया। भूपिंदर शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उत्तराखंड के 6 जिलों के कार्यकारणी पदाधिकारियों तथा उत्तराखंड यूवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सदा से ही विकास की दृष्टि से शहर में कार्य करती आई है। चंडीगढ जैसे खूबसूरत शहर में भाजपा कई बहुआयामी और बहुमुखी कार्य करती आई है और यही विकास कार्य शहर के विकास को आगे तक ले जायेगी इसलिए इस नगर निगम चुनाव में सभी पदाधिकारियों भाजपा के विकास कार्यों तथा विकास की प्रतिबद्धता को शहरवासियों से अवगत करवाने का यही समय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उत्तराखंड प्रकोष्ठ शहर में बसे सभी उत्तराखंडियों की हर संभव सहायता के तैयार है और समय समय पर कल्याणकारी कार्यो में भी संलिप्त रहा है। बैठक में भूपिंदर शर्मा ने चुनाव में विभिन्न गतिविधियों को भी उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष साझा किया।

No comments:

Post a Comment