By 121 News
Chandigarh Nov. 18, 2021:- पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल एंप्लॉयीज वेलफेयर एसोसिएशन ने पंजाब प्रोटेक्शन एंड रेगुलराइजेशन ऑफ कॉन्ट्रेक्ट एंप्लॉयीज बिल 2021 के खिलाफ चौथे दिन भी रोष प्रदर्शन जारी रखा। एड्ज़ कंट्रोल मुलाजिमों ने सिविल अस्पताल खरड़ में धरना दिया और उसके बाद सिविल अस्पताल से खरड़ बस स्टैंड तक शांतिपूर्ण रोष रैली निकाली। इस दौरान सी.पी.एफ. कर्मचारी यूनियन ने भी एड्स कंट्रोल मुलाजिमों का समर्थन करने का ऐलान किया। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे सी.पी.एफ. कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधी और जिला रोपड़ के प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि एड्स कंट्रोल के मुलाजिम 22 वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा। वह मुलाजिमों के साथ खड़े हैं और अगर इन्हें पक्का नहीं किया जाता तो वह भी उनके साथ प्रदर्शन पर बैठ सकते हैं।
पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल एंप्लॉयीज वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष महेन्द्रपाल सिंह ने कहा कि सरकार के साथ मीटिंगें चल रही हैं और सरकार उन्हें आश्वासन के अलावा कोई हल नहीं निकाल रही। आज मिती 18 नवंबर को भी सचिव स्वास्थ्य विकास गर्ग के साथ मीटिंग की गई है। अगली मीटिंग 24 नवंबर को मुख्य मंत्री के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल के साथ की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक मुलाजिमों को रेगूलर नहीं किया जाता, तब तक वह अनिश्चितकाल की हड़ताल पर रहेंगे।
महेंन्द्रपाल सिंह ने बताया कि चन्नी सरकार केवल लोगों को बेवकूफ बना रही है और बड़े-बड़े दावे कर रही है कि 36000 कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा, लेकिन सच्चाई यह है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अनदेखा किया गया है। एड्स कंट्रोल कर्मचारियों को रेगूलर करने वाले बिल 2021 में शामिल नहीं किया गया।
महिंदरपाल सिंह ने कहा कि पंजाब में स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाएगा। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को रेगूलर नहीं किया गया, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की ज्यादातर योजनाएं केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही हैं। पिछले 22 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे हैं और रेगूलर करने की मांग कर रहे हैं।
हड़ताल के दौरान पंजाब में एचआईवी टेस्ट, ओएसटी सेंटर्स को भी बंद करना पड़ा। इसी प्रकार, ब्लड सेंटर, एचआईवी मरीजों की दवा के लिए एआरटी केंद्र के अन्य काम बंद करने को मजबूर हैं। यह पंजाब सरकार की एकमात्र जिम्मेदारी है। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जसमेल सिंह देओल, महासचिव अमनदीप सिंह मुकेरियां, वित्त सचिव गुरजंत सिंह, प्रेस सचिव मनीश कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment