Thursday, 11 November 2021

चंडीगढ़ ट्राइसिटी फर्नीचर एसोसिएशन ने लगाया लंगर

By 121 News

Chandigarh Nov.11, 2021:- रामदरबार इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 में चंडीगढ़ ट्राइसिटी फर्नीचर एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस लंगर में इंडस्ट्री मालिकों, फैक्ट्री वर्कर और राहगीरों ने लंगर ग्रहण किया। इस दौरान चंडीगढ़ नगर निगम की पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास को भी इस लंगर में सेवा करने का मौका मिला। ट्राइसिटी फर्नीचर एसोसिएशन ने उनका सम्मान किया।  उन्होंने चंडीगढ़ ट्राइसिटी फर्नीचर एसोसिएशन के प्रधान रमेश सिंगला, जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र गोयल, केशियर निशांत गोयल, उप प्रधान भारत शाह, सोहनलाल ललित सिंगला पवन बंसल, पैटर्न हरजिंदर सिंह, शीशपाल गर्ग, ललित सिंगला, हितेश जैन, तुलसी सिंगला, गौरव सिंगला, अनिल गोयल, अजय गुप्ता का आभार प्रकट किया।

No comments:

Post a Comment