Saturday, 13 November 2021

जेजेपी के संगठन में विस्तार, 22 पदाधिकारी किए नियुक्त

By 121 News

Chandigarh Nov.13, 2021:- जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटालाउपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटालाजेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंहराष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानीपंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कबलानाएससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 22 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा पंचायती राज प्रकोष्ठ में पंचकुला जिले में पूर्व सरपंच अमरीक सिंह और रोहतक जिले में सुखबीर उर्फ लीला को जिला प्रधान नियुक्त किया है।

वहीं करनाल निवासी विनोद कुमारसोनीपत निवासी बलराजजींद निवासी सत्यवानझज्जर निवासी प्रदीप कुमारफरीदाबाद निवासी गजानंद कोहलीगुरुग्राम निवासी दयानंद सिंगलाभिवानी निवासी ओमप्रकाश खटीकरमेश भोरियाकरण ओड व रजत धानिया को एससी सेल में प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इसी तरह हिसार निवासी नफे सिंहकर्मबीरधर्मपालजीवन खटीकसतबीर मुंगरियाजय भगवान धानकसिरसा निवासी लखबीर सिंह मजहबी सिखकुरुक्षेत्र निवासी मांगे राम वाल्मिकीपलवल निवासी जीतू कोहली व हेमराज कोहली भी एससी सेल प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।

No comments:

Post a Comment