Saturday, 7 August 2021

सीएमसी पब्लिक हैल्थ वर्करज यूनियन की रैली: 10 अगस्त के धरने की तैयारी पूरी

By 121 News

Chandigarh August 07, 2021:- सी.एम.सी. पब्लिक हैल्थ वक्ररज यूनियन के आह्वान पर एम सी पब्लिक हैल्थ कर्मचारियों ने पब्लिक हैल्थ बूथ सैक्टर 15 के सामने रैली की।

रैली को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान हरपाल सिंह, महासचिव राजेन्द्र कटोच, कैषियर चैन सिंह, सिकन्दर शर्मा, अवतार सिंह, नसीब सिंह, सुखविन्दर सिंह, हरजीत सिंह, बलवान सिंह तथा फैड़रेषन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वक्ररज चण्डीगढ़ के प्रधान रघबीर चन्द ने यूटी तथा एम सी कर्मचारियों की मांगो पर प्रषासन के नकारात्मक रवैये की आलोचना करते हुए सभी कर्मचारी मोर्चा यूटी एम सी द्वारा 10 अगस्त 2021 को परेड़ ग्राउन्ड सैक्टर 17 के सामने दिये जा रहे धरने को सफल करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment