Monday, 26 July 2021

पुरी सीधे नल से पीने योग्य पानी की आपूर्ति की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला भारतीय शहर बना

By 121 News

Shimla, July 26, 2021:- आईएस 10500 के गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सीधे नल से पीने योग्य पानी की आपूर्ति की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला भारतीय शहर बन गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा सरकार द्वारा 'ड्रिंक फ्राम टैप मिशन - सुजल'   की शुरुआत की गई थी बदलाव लाने वाली इस पहल से अब शहर के  ढाई लाख नागरिकों के साथ.साथ 2 करोड़ पर्यटक लाभान्वित होंगे जो हर साल भगवान जगन्नाथ के दर्शनों के लिए इस पवित्र शहर की यात्रा करते हैं। सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था से आगे चलकर हर साल 3 करोड़ प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को रोकने में मदद मिलेगी जिससे 400 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरे को ख़त्म किया जा सकेगा

भारत में पहली बार अत्याधुनिक तकनीक की मदद से लोगों को सीधे नल से पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने का सपना साकार हुआ है। पुरी में अब घरों में पानी की आपूर्ति के लिए 100 मीटर कनेक्शन लगाए गए हैं जिसके जरिए चौबीसों घंटे सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति की जाती है और इस तरह यह लंदन सिंगापुर न्यूयॉर्क जैसे वैश्विक शहरों की सूची में शामिल हो गया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 26 जुलाई को पुरी में 'ड्रिंक फ्राम टैप मिशन - सुजलका उद्घाटन किया।चौबीसों घंटे नल से पीने योग्य पानी की आपूर्ति प्रणाली को भगवान जगन्नाथ की महिमा तथा पुरी के नागरिको को समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा घर में   चौबीसों पीने की गुणवत्ता वाला पानी उपलब्ध कराना बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाली परियोजना है और यह पुरी को विश्वस्तरीय विरासत शहर बनाने के हमारे विज़न की दिशा में उठाया गया एक कदम है।

अत्याधुनिक प्रयोगशाला, ऑटोमेटिक क्लोरीन डोजर्स के साथ क्लोरीन एनलाइज़र्स  पानी की गुणवत्ता मापने वाले सेंसर और हर घर में गुणवत्ता के निरीक्षण की मदद से पेयजल की गुणवत्ता की निगरानी की प्रणाली को सुदृढ़ बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment