Friday 9 July 2021

मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनने पर शुभकामनाएं दीं

By 121 News

Chandigarh July 09, 2021:- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे राजभवन पहुंचे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य का हालचाल जाना तथा उनके स्वस्थ जीवन और प्रसन्नता की कामना की। सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों की सुख, शान्ति समृद्धि की कामना की है

सत्यदेव नारायण आर्य ने लगभग तीन वर्ष हरियाणा के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दी हैं। अब उनकी नियुक्ति त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में हुई है।

No comments:

Post a Comment