Thursday 12 November 2020

ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट ने चलाया ग्रीन दीवाली अभियान: लोगों में बांटे तुलसी, गुलदाउदी और गेंदा फूल के पौधे

ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट ने चलाया ग्रीन दीवाली अभियान:

लोगों में बांटे तुलसी, गुलदाउदी और गेंदा फूल के पौधे


By 121 News

Chandigarh Nov. 12, 2020:- शहर की समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट ने कोरोना महामारी और पर्यावरण की सुरक्षा हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रीन दीवाली अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत संस्थाओं के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला सदस्यों ने साथ मिलकर लोगों को दीवाली पर फोड़े जाने वाले पटाखों के धुंए से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और स्वच्छ भारत के प्रति जागरूक करते हुए ग्रीन दीवाली मनाने का आह्वान किया। संस्था के सदस्यों ने इस मौके लोगों में तुलसी सहित अन्य पौधे बांटे। 

रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि दीवाली पर फोड़े जाने वाले पटाखों के दुष्प्रभाव और मौजूदा समय मे कोरोना महामारी के प्रति लोग अब जागरूक हो रहे है। इसलिए लोग भी अब ग्रीन दीवाली की अहमियत को समझते हुए पेड़ पौधे लगा रहे है। लोग अब दीवाली पर पटाखे फोड़े जाने को भी पर्यावरण प्रदूषित होने का जिम्मेदार मानने लगे है। लोगों को अब पारम्परिक तरीके से दीवाली मनाने की ओर अग्रसर हो रहे है, जिसमे मिट्टी के दीये, मोमबती से सजावट और दोस्तों-रिश्तेदारों में पौधे गिफ्ट कर रहे है।

No comments:

Post a Comment