Saturday 5 September 2020

शिक्षक दिवस पर आई दुखद खबर: जिला शिक्षा अधिकारी हरवीर आनंद का निधन: शिक्षा विभाग में छाया मातम

By 121 News
Chandigarh Sept.05, 2020:- शिक्षक दिवस पर चंडीगढ़ के लिए बेहद दुख देने वाली खबर सामने आई है। शिक्षक दिवस पर चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी हरवीर आनंद का आज निधन हो गया। वे पिछले कई दिन से कोरोना से जूझ रहे थे। चंडीगढ प्रशासन के आलाधिकारियों सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों ने हरबीर आनंद के निधन पर गहरा दुख जताया और एक काबिल और होनहार अधिकारी के खो देने पर अफसोस प्रकट किया।       
         उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त से जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस सेक्टर 19 बंद कर दिया गया था, क्योंकि उनके ऑफिस में उनकी पी ए पॉजिटिव आई थी।
       चार सितंबर को हरबीर आनंद की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इसके बाद 5 सितंबर सुबह 4:00 बजे उनका देहांत होने की सूचना जारी हुई।
         यूं तो कोरोना संकट के चलते शिक्षक दिवस को लेकर शहर के स्कूलों में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम करने के लिए मनाही की गई थी, लेकिन उसके बावजूद कुछ स्कूलों ने छोटे-छोटे प्रोग्राम रखे थे, ताकि प्रतीकात्मक तौर पर इस दिन को मनाया जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी हरबीर आनंद के निधन का समाचार फैलने के साथ ही सभी स्कूलों ने प्रोग्राम रद्द कर दिया है।

No comments:

Post a Comment