Friday 11 September 2020

वीकेंड पर भी जा सकेंगे सुखना लेक: वॉर रूम बैठक में प्रशासन ने लिया फैसला: हटाया वीकेंड लॉकडाउन

By 121 News

Chandigarh September 11, 2020:- चंडीगढ़ की सुखना लेक वीकेंड पर पर्यटकों और सैर करने वालों के लिए खुलने जा रही है। वीकेंड पर सुखना लेक को खोलने का फैसला चंडीगढ़ के प्रशासक द्वारा वार रुम की बैठक में लिया गया। इस दौरान लेक पर पुलिस की सतर्कता रहेगी। बता दें कि प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लेक को शनिवार रविवार को बंद कर दिया।

सुखना लेक पर वॉक करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। सुखना लेक को पूरी तरह से वॉक करने वालों के लिए और पर्यटकों के लिए शनिवार और रविवार को खोल दिया गया है। प्रशासक वी पी सिंह बदनोर की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई वार रूम की बैठक में यह फैसला लिया गया है। सुखना लेक को खोल तो दिया गया है लेकिन यहां पुलिस बल की सतर्कता बढ़ाई गई है ताकि लोग कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल को तोडें। ज्ञात रहे कि प्रशासन ने शहर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए लेक को शनिवार और रविवार को लोगों के लिए बंद कर दिया था।

No comments:

Post a Comment