Friday 18 September 2020

कोरोना को दी मात-महामारी से जीती जंग: महामारी के बारे में लोगों को करेंगे जागरूक

By 121 News

Chandigarh Sept.18, 2020:- चंडीगढ़ प्रशासन से समाजसेवा में 03 स्टेट अवार्ड प्राप्त करने वाले रविन्द्र सिंह बिल्ला कोरोना से जंग जीत वापिस समाजसेवा में जुट गए है। कोरोना को मात देने के बाद आज उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में वाहेगुरु सच्चे पातशाह के दरबार मे माथा टेक शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सरबत के भले की अरदास भी की। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ने उनके बेहतर स्वास्थ्य और उनके सुखद भविष्य की अरदास वाहेगुरु से की।

       कर्फ्यू और लॉक डाउन पीरियड के दौरान रविन्द्र सिंह बिल्ला अपने स्वास्थ्य की परवाह किये वगैर दिन रात समाज सेवा में जुटे रहे। उन्होंने मलिन बस्तियों, झुग्गी झोंपड़ियों और गरीब जरूरतमंदों में लंगर, राशन, फेस मास्क और सैनिटाइजर बांट सेवाभाव निभाया था। 

रविन्द्र सिंह बिल्ला अगस्त माह की आखिरी तारीखों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अपनी मजबूत इच्छा शक्ति और सतगुरु सच्चे पातशाह जी के आशीर्वाद से वो कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से जीतने में सफल हुए। अब वो फिर से समाजसेवा में अपने आप को समर्पित करने को तैयार है। उन्होंने कोविड पॉजिटिव के दौरान अपने होम आइसोलेट के अनुभव को सांझा करते हुए बताया कि इससे घबराने की आवश्यकता नही है। इस दौरान उनका स्वास्थ्य जानने के लिए उनके सगे संबंधियों और पारिवारिक मित्रों के भी रोज़ाना फ़ोन आते रहे जो उन्हें मोटीवेट करते रहे। वहीं इस दौरान अपने इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए बाकायदा विटामिन सी से भरपूर फल, दवाईयों के अलावा योग और उचित खान पान पर बराबर ध्यान दिया। टीवी- मोबाइल पर व्यस्त होने की बजाए उन्होंने मेडिटेशन पर ही इस दौरान पूरा जोर दिया। वाहेगुरु की की दया मेहर से आज वो स्वस्थ है। लोगों की सेवा में जुटने से पहने उन्होंने वाहेगुरु सच्चे पातशाह का शुक्रिया अदा किया और अरदास की कि उन्हें समाज की सेवा के लिए इसी तरह से सक्षम बनाये रखे।

No comments:

Post a Comment