Saturday 12 September 2020

शोभित बब्बर एनएसयुआई पंजाब के माझा जोन के अध्यक्ष बनाये गए


By 121 News
Chandigarh Sept12, 2020:-पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इण्डिया (एनएसयूआई) की राज्य इकाई में नई ऊर्जा और जोश भरने के लिए कांग्रेस के छात्र संगठन के केंद्रीय नेतृत्व ने आज शुक्रवार को शोभित बब्बर के नाम को माझा जोन के नए अध्यक्ष के रूप में मंजूरी दी है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन द्वारा राष्ट्रीय महासचिव पंजाब प्रभारी नागेश करियप्पा के साथ आज दोपहर पार्टी कार्यालय अमृतसर में पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता में सभी राज्य पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान यह घोषणा की गई। पंजाब राज्य विधानसभा चुनावों की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित बैठक की देखरेख के लिए नागेश करियप्पा विशेष रूप से आए थे।
संगठन के माझा जोन के नए बनाये गए अध्ययक्ष को लेकर संगठन के राष्ट्री अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा की उन्हें यकीन है कि शोभित बब्बर प्रदेश अध्यक्ष अक्षय शर्मा के तहत संगठन को और मजबूत करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रभारी नागेश करियप्पा ने माझा जोन के ने बनाये गए अध्यक्ष शोभित बब्बर और संगठन की पंजाब इकाई की ओर से लॉकडाउन के दौरान किए गए अनुकरणीय कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा की उन्हें इस बात की बेहद ख़ुशी है की संगठन ने अपना समाजिक दायत्व समझते हुए लॉकडाउन के दौरान जरूरत मंद लोगो के लिए सामुदायिक रसोई को चलाने के साथ साथ बाहरी राज्यों से पंजाब में फंसे लगभग 1300 से अधिक छात्रों को उनके मूल राज्यों में सुरक्षित पहुंचाया। उन्होंने शोभित बब्बर को उनके भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
एनएसयूआई पंजाब अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने योग्य युवाओं को लोगों की सेवा में खुद को साबित करने का अवसर देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की उन्हें यकीन है कि  माझा जोन के नए बनाये गए अध्यक्ष शोभित बब्बर पार्टी के एजेंडे को आगे ले जाने के लिए पुरे जोश और जज़्बे के साथ कड़ी मेहनत करते रहेंगे।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों के बीच युवा नेताओं में विकास सोनी और राजीव के अलावा संगठन के सभी राज्य पदाधिकारी भी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment