Wednesday 5 August 2020

अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन: चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में भी महायज्ञ का हुआ आयोजन:. पूरे शहर मै भाजपा ने बाटें लड्डू

अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन:
चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में भी महायज्ञ का हुआ आयोजन:
भाजपा कार्यालय को पूरी तरह से सजाया गया:
हरियाणा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी हुए महायज्ञ में शामिल:
कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर:
महायज्ञ के बाद बांटे 25 क्विंटल देसी घी के लड्डू:
पूरे शहर मै भाजपा ने बाटें लड्डू


 चंडीगढ़(हरजिन्दर चौहान/युद्धवीर सिंह) सभी समानता
आज का यह ऐतिहासिक दिन है, जिसमें अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन है।इस पावन अवसर पर अयोध्या में तो वातावरण हर तरफ राममयी है ही, वहीं पूरे भारत में भी इसको लेकर कार्यक्रमों का दौर जारी है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय कमलम में भी महायज्ञ का आयोजन किया गया था। भाजपा कार्यलय में इसको लेकर काफी दिनों से तैयारियां चल रही थी । लोगों में बांटने के लिए 25 क्विटंल देसी घी के लडडू भी तैयार किए गए थे। महायज्ञ में विशेष तौर पर हरियाणा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी पहुंचे। वो भी महायज्ञ में नत्मस्तक हुए और कहा कि आज का दिन अपने आप में ऐतिहासिक है। यह कई वर्षों पुरानी दुआ थी, जो आज पूरी हुई और आज रामजन्म का भूमि पूजन है जिसका नींव पत्थर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखा जाएगा। जिसको लेकर पूरे देशवासियों में खुशी की लहर है।

वहीं महायज्ञ में चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन भी पहुंचे। जिन्होने भी इसे ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि आज कोरोना की महामारी से कई भक्त अयोध्या नहीं पहुंच पाए, लेकिन इसके बावजूद पूरे भारत में खुशी की लहर है। 

भाजपा ने महायज्ञ के बाद पूरे शहर मे लड्डू बांटे ओर जयः श्री राम के नारे लगाए और कहा कि आज का ऐतिहासिक है और रात को दीप जलाएंगे।

अयोध्या में भगवान श्री राम के भूमि पूजन के तुरंत बाद ही चंडीगढ़ शहर में जश्न शुरू हो गया। भगवान श्री राम के जयघोष गूंजने लगे। सब तरफ वातावरण राममयी हो गया। वही भाजपा द्वारा तैयार 25 क्विंटल लड्डू शहर भर में बांटने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने एरिया में घर घर और दुकान-दुकान जाकर लड्डू बाँटे। सेक्टर 29 में एरिया काउंसिलर शक्ति देवशाली ने सेक्टर 29 की मार्किट में जाकर प्रसाद स्वरूप लड्डू बाँटे। शक्ति देवशाली ने कहा कि आज बड़ा ही पावन अक्सर और पल है, जब हम सबके सपने ने साकार रूप लिया है।
   इसी तरह से मनोनीत पार्षद सचिन लोहटिया ने सेक्टर 34 की मार्किट और राहगीरों को मिट्टी के दिये व लड्डू बांट सबका मुंह मीठा करवाया। सचिन लोहटिया ने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए ये बेहद ही ऐतिहासिक और पावन पल है। 500 सालों के बाद आज वो क्षण आया है, जब हम सबका सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि आज शाम को दिये जलाने के लिए उनकी ट्रस्ट श्री साई मा की तरफ से अभी तक 11000 दीये बाँटे जा चुके है। और दीये बांटने की यह प्रक्रिया अभी शाम तक जारी है।

No comments:

Post a Comment