Saturday 23 May 2020

सैंकड़ों बच्चों में बाँटे कलरफुल औऱ कार्टून करैक्टर वाले मनभावन मास्क

By 121 News
Chandigarh May 23, 2020:- समाजसेविका सुमिता कोहली ने क्षेत्रीय पार्षद और भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की वाईस प्रेसिडेंट आशा जसवाल के मार्गदर्शन में आज सेक्टर 19 सी के चीप हाउस क्षेत्र में आज 100 से अधिक बच्चों में कलरफुल और मनभावन मास्क बाँटे। इस अवसर पर उनके साथ शशि बाला, दिव्या सिंगला, सिटी ब्यूटीफुल रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 19 सी के प्रेसिडेंट अमन शर्मा और वाईस प्रेसिडेंट यशपाल कपूर भी मौजूद थे।
सुमिता कोहली ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घर से बाहर निकलने पर सभी के लिए मास्क आवश्यक किये जाने से युवाओं, महिला पुरुष और बुजुर्गों को तो कोई दिक्कत नही आ रही है। लेकिन वहीं बाजार में बच्चों के साइज के मास्क नही मिल पाते। इसे देखते हुए उन्होंने बच्चों के लिए हस्तनिर्मित कलरफुल और मन को भाने वाले मास्क तैयार करवाये है। मास्क पर बच्चों के पसंदीदा कार्टून करैक्टर भी प्रिंट है। जिससे बच्चों को ये मास्क काफी पसंद आएंगे।

No comments:

Post a Comment