Friday 18 October 2019

विश्वास फाऊण्डेशन व एच.डी.एफ.सी बैंक ने सी.टी.यू वर्कशाप डिपो नं 1 में लगाया रक्तदान शिविर

By 121 News

Chandigarh 18th October:- विश्वास फाऊंडेशन पंचकूला व एच.डी.एफ.सी बैंक ने परम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से आज शुक्रवार को प्लाट नं 701 सी.टी.यू वर्कशाप डिपो नं 1 इंडस्ट्रीयल ऐरिया फेस-1 चण्डीगढ़ में रक्तदान कैंप लगाया। यह कैंप चण्डीगढ़ गर्वनमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन रजिस्टर्ड व रिकोगनाईजड चण्डीगढ एडमिनिसट्रेशन के सहयोग से लगाया गया। इस कैंप में सी.टी.यू के डायरैक्टर ट्रांस्पोर्ट उमा शकर गुप्ता (पी.सी.एस) मुख्य अतिथि रहें। इस रक्तदान कैंप का उद्घाटन सी.टी.यू के डायरैक्टर ट्रांस्पोर्ट उमा शकर गुप्ता (पी.सी.एस) जनरल मैनेजर सी.टी.यू अमित गुप्ता व यशजीत गुप्ता धर्मपाल वर्कस मैनेजर सी.टी.यू विश्वास फाऊण्डेशन की जनरल सैक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास व संस्था के सदस्य एच.डी.एफ.सी बैंक से नीतिन कुमार असीम मलिक यूनियन के सदस्य राज कुमार शर्मा चेयरमैन जसवंत सिंह जस्सा पार्टी प्रधान हरजिन्द्र सिंह प्रधान सोहन सिंह जनरल सेक्रेटरी संजय कुमार नैन उप प्रधान हरदीप सिंह फाईनेंस सेक्रेटरी ने संयुक्त रूप से ज्योति जलाकर किया। कैंप का संचालन ब्लड बैंक पी.जी.आई चण्डीगढ से डा. अनिता व उनकी टीम ने किया।

कैंप में 174 रक्तदानियों ने भाग लिया जिसमें से 53 को किन्हीं कारणों कर वजह से रक्दान करने के लिय मना कर दिया गया। 121 रक्तदानियों ने अपनी स्वेच्छा से रक्दान किया। कैंप सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह कैंप दोपहर 4:00 बजे तक चला। सभी ब्लड डोनर्स के लिए डाक्टरों द्वारा रिकमेंड रिफ्रेशमेंट का इंतजाम किया गया।

सभी रक्तदानियों को उपहार के रूप में सर्टिफिकेट व बैज देकर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment