Saturday 23 February 2019

किरण खेर ने निरंकारी सत्संग भवन, मौली जांगरा की रीटेनिंग वाल के कार्य का शुभारंभ किया

By 121 News

Chandigarh 23rd Feb, 2019:- सन्त निरंकारी सत्संग भवन, मौली जांगरा के साथ पड़ते नाले पर बनने वाली रीटेनिंग वाल के कार्य का शुभारंभ चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने किया।  इस अवसर पर सांसद किरण खेर ने कहा कि सांसद निधि से अगर आम जनता को कोई लाभ होता है, तो इससे अच्छी कोई बात नहीं। उन्होंने कहा कि सन्त निरंकारी मंडल मनीमाजरा की पिछले कई वर्षों से इस दीवार को बनाने की मांग रखी गई और उन्हें खुशी है कि वो इस कार्य को आरंभ करवा पाई है। 

इस अवसर पर भूतपूर्व डिप्टी मेयर काउंसलर नगर निगम मौली जागरां अनिल कुमार दूबे ने निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों में स्थानीय प्रशासन को सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। 

सन्त निरंकारी मंडल के चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज के के कश्यप ने कहा कि प्रशासन द्वारा उनकी बहुत पुरानी पड़ी मांग को पूरा किया है। इसके लिए उन्होंने सांसद किरण खेर का धन्यावाद किया है। वहीं इस अवसर पर मेंबर इंचार्ज प्रचार एंड सेमिनार एंड एडमिनस्टेटर ब्रांच जोगिन्दर कौर, कोर्डिनेटर ब्रांच एडमिनस्टेटर कर्नल सी एस तूर, चंडीगढ़ के संयोजक नवनीत पाठक विशेष तौर पर उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर सांसद किरण खेर ने सन्त निरंकारी सत्संग भवन में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर राजबाला, चीफ इंजीनियर मनोज बंसल, एस सी संजय अरोड़ा एक्सीयन अजय गर्ग आई डी शर्मा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। 

इस अवसर पर मनीमाजरा ब्राच के मुखी दवेन्द्र कुमार भजनी ने सांसद किरण खेर अन्य गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद अभिवादन किया। उन्होंने कहा इस दीवार के बनने से अकसर भवन के परिसर में आने वाले जीव जंतुओं से श्रद्वालुओं को निजात मिलेगी। लगभग वर्ष पूर्व एक श्रद्वालु को विषैले सांप ने काट लिया था। तब से ही इस दीवार को बनाने की बात प्रशासन के पास रखी गई।

भूतपूर्व डिप्टी मेयर काउंसलर नगर निगम मौली जागरां अनिल कुमार दूबे ने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 65वीं जन्म जयंती पर मौली जागरां स्थित गर्वनमैंट डिस्पेंसरी से सफाई अभियान का शुभारंभ किया। गर्वनमैंट डिस्पेंसरी गर्वनमैंट सिविल अस्पताल मनीमाजरा में भी सफाई अभियान पौधारोपण किया। सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान् से सफाई अभियान वृक्षारोपण किया गया। सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज भी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश '' प्रदूषण मन का हो या बाहर का , दोनों ही हानिकारक है - के भाव को जीवन में अपनाने पर जोर दे रही हैं। इसी से संबंधित शपथ भी निरंकारी श्रद्वालुओं ने ली।

 

No comments:

Post a Comment