Thursday 21 June 2018

निरंकारी सत्संग भवन चंडीगढ़ में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन किया गया

By 121 News

Chandigarh 21st June:- सत्गुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज के आर्शीवाद से सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान से स्थानीय निरंकारी सत्संग भवन सैक्टर 30 ए चंडीगढ़ में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 के करीब चंडीगढ़ की संगत के भाई बहनों व सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सैक्टर 30 एरिया के सेवादल संचालक अशोक कुमार ने निरंकार प्रभु का सिमरण करवाकर यह शिविर आरम्भ करवाया। उन्होने कहा कि योग से हमारा शरीर तंदरूस्त होता है वहीं निरंकार प्रभू के ज्ञान से हमारी आत्मा को संतुष्टी मिलती है।

आज चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सैक्टर 17 प्लाजा में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग शिविर के अवसर पर हर साल की तरह संत निरंकारी सेवादल के 250 के करीब सदस्यों ने  प्रशासन का सहयोग दिया। इस अवसर पर सन्त निरंकारी मण्डल  चण्डीगढ जोन के जोनल इंचार्ज के के कश्यप और सन्त निरंकारी सेवादल के क्षेत्रीय संचालक आत्म प्रकाश ने बताया कि निरंकारी सेवादल के सेवक सुबह 5 बजे अपनी सेवादल की वर्दी में सैक्टर 17 प्लाजा में पहुँच गए थे। उन्होंने योग शिविर में आए साधकों को सुविधापूर्वक बिठाने और अन्य सुविधाओं में सहयोग दिया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ ब्रांच के संयोजक नवनीत पाठक और सेवादल के अधिकारी भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment