Wednesday 16 May 2018

जादूगर ओ. पी. शर्मा दिखायेगें दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर डायनासोर: जादूगर ओ. पी. शर्मा 13 वर्षों बाद एक बार फिर अपने नये जादूई करिश्मों के साथ चण्डीगढ़ में

By 121 News

Chandigarh 16th May:- नये अविश्वसनीय चमत्कारों से जादू की दुनियां में तहलका मचाने वाले जादूगर .पी.शर्मा सीनियर एवंजूनियर इस बार चण्डीगढ़ वासियों के लिए ऐसा चमत्कार लेकर आये हैं, जिसे देख करलोगों के रौंगटे खड़े हो जायेंगें। मात्र कहानियों एवं इतिहास के पन्नों में रह गया एकविशालकाय  खूखार जानवर "डायनासोर", जो भले ही सदियों पहले कथित रूप से खत्म हो गया हो, लेकिन यह भयानक डायनासोर आपके शहर चण्डीगढ़ के नीलम थिएटर मेंजीवन्त रूप में दिखेगा। जादूगर .पी. शर्मा पलक झपकते ही इसे कैसे आपकी आँखों के सामने ला खड़ा करेंगें। और उसे कैसे अपने काबू में करते है। यह देखकर सभी हैरान रह जायेंगें। जादूगर .पी.शर्मा के शो का शुभारंभ 18मई सांय 7:30 बजे से नीलम थियेटर , सेक्टर 17 में  होगा। उसके बाद रोजाना 2 शो दोपहर 5 बजे एव सायं 7:30बजे। रविवार 3 षो- दोपहर 2 बजे, 5 बजे एवं सांय 7:30  बजे दिखाया जायेगा। शो का उद्घाटन चंडीगढ़ के मेयर देवेश मौदगिल करेंगे, जब की एडिशनल सॉलिसिटर जनरलऑफ़ इंडिया सत्यपाल जैन इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जादूगर .पी.शर्मा  ने बताया कि अपने हैरतअंगेज जादूई करिश्मों के साथ हिन्दुस्तान का तीसरा दौर पूरा करते हुये वेएक बार फिर यहॉं चंडीगढ़ में नये-नये जादुई करिश्मे लेकर अपनी 200 लोगों की टीम केसाथ 250 टन का साजो-सामान तथा जंगली एवं पालतू जानवरों के साथ भूतों काकाफिला लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने मात्र पॉंच वर्ष की आयु में जादूप्रदर्शन शुरू कर दिया था और विश्व रंगमंच पर अब तक 37 हजार 878 हाउसफुल शो पूराकरने के बाद अपनी जादू कला से लोगों को सम्मोहित करते रहे हैं। उनकी कला सेप्रभावित होकर विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं नामचीन हस्तियों ने केवलजादू को देखा, बल्कि सराहा और उन्हें सम्मानित भी किया है। 

जादूगर .पी. शर्मा ने आगे कहा कि उन्होंने हर उम्र और हर वर्ग के लोगों की रुचि कोध्यान में रखते हुए आधूनिक साज-सज्जा के साथ जादूई आईटमों को तैयार किया है।उनके 7,200 सेकेण्ड के थ्रिल पैक मनोरंजन के खजाने में तमाम बड़े-बड़े आईटमों केसाथ-साथ स्टैच्यू आफ लिबर्टी, इल्यूजन आफ अमेरिका, कामरुप का तिलिस्मी घड़ा,आधूनिक काल का जादूई अध्यात्म, इस्केप लेडी शो में देखनें को मिलेगा।  चिंपैजी जिसेजादूगर .पी शर्मा अपनी जादू कला से एक खूबसूरत लड़की को बना देते हैं। खूंखारजानवर चिंपैजी, हॅंसी से लोट-पोट कर देने वाला मनोरंजन भी है।

जादूगर शर्मा के अनुसार वो अपने शोज के माध्यम से समाज को सामाजिक सन्देश भीदेते आये है।  वो दुनियां से अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और स्वस्थमनोरंजन देने के लिए कृत संकल्पित हैं, उनका सबसे बड़ा सपना है कि जिस भारत देशकी प्राचीनतम् जादू कला कभी शिखर पर थी,फिर से शिखर पर पहुंच जाए और भारतदुनियां का सबसे बड़ा जादूगर देश बन जाये। सच कहा जाय तो जादू को प्रारंभिक शिक्षामें शामिल कर देना चाहिए ताकि जादू की बारीकियों को जानकर बच्चों के मन में बैठाजादू-टोना का भय समाप्त हो।    

जादूगर .पी.शर्मा के शो का शुभारंभ 18मई सांय 7:30  बजे से नीलम थियेटर, सेक्टर17 में होगा। उसके बाद रोजाना 2 शो दोपहर 5 बजे एव सायं 7:30 बजे। रविवार 3 शोदोपहर 2 बजे, 5 बजे एवं सांय 7:30  बजे दिखाया जायेगा। आन लाइन बुकिंग कीसुबिधा दी गयी है। शोज 18 मई से 30 जून तक चलेंगे।

 


No comments:

Post a Comment