Wednesday 11 September 2013

ढाकतार विभाग के चीफ पोस्टमॉस्टर का संदिज्ध परिस्थीतियों में मिला शव

By 1 2 1 News Reporter
Chandigarh,11th September:--- चंडीगढ़ स्थित सैक्टर-30 में रहने वाले पंजाब चंडीगढ़ ढाकतार विभाग के चीफ पोस्टमॉस्टर कृष्ण लाल का उनके घर पर संदिज्ध परिस्थीतियों में शव मिला। मौकै पर पहुंची पुलिस ने उसे सैक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल इस संर्दभ में पुलिस केवल जांच का हवाला देकर बचती फिर रही है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण लाल खन्ना मकान नंबर-428 में अपने परिवार के साथ रहता था। उन्हें पुलिस विभाग से इस मकन में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो खन्ना संदिज्ध हालात में गिरे हुए थे। कृष्ण लाला खन्ना पंजाब चंडीगढ़ ढाक-तार विभाग के चीफ पोस्टमॉस्टर पर कार्यरत थे। उनकी इसी माह सिंताबर में रिटार्यमैंट थी। पुलिस का कहना है कि सभी अहम पहलुओं को मध्यनजर रखते हुए इसकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि खन्ना का बेटा गौरव जो की दिमागी तोर से कंमजोर बताया जा रहा है। अब सारी जांच का पहलू पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगा।
डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सैक्टर-30 के मकान नंबर-428 में कोई लड़ाई झगड़ा की सूचना मिली थी। जोकी एक एंबुलैंस ड्राईवर ने दी थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो कृष्ण लाल खन्ना संदिज्ध परिस्थीतियों में गिरा पाया गया। जिसके बाद सैक्टर-16 सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया है। फिलहाल इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अगामी जांच पोस्टमार्टम पर टीकी हुई है। खन्ना के माथे पर चोट के निशान थे। उस समय घर पर पिता खन्ना और बेटा गौरव मौजूद था। जिसमें पुछताछ में सामने आया है कि पैर फिसलने से उनके चोट लगने से वाक्य घटा है।

No comments:

Post a Comment