By 121 News
Chandigarh, Jan.08, 2026:-संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा हेतु राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का प्रथम चरण सफल संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के उद्देश्य से भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. वामन मेश्राम के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी चार चरणों में घोषित आंदोलन के अंतर्गत आज प्रथम चरण में देश के 31 राज्यों के 725 ज़िलों से एक साथ महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
इसी क्रम में चंडीगढ़ में भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मा. एस. एस. सुमन के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर भारत मुक्ति मोर्चा एवं उसके आफशूट संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी विशेष कर मा.गुलाब सिंह संयोजक भारत मुक्ति मोर्चा राम दरबार कॉलोनी,मा.रोहन कुमार प्रदेश अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, मा.हरिंदर कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा चंडीगढ़ तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्ञापन के माध्यम से देश में संविधान पर हो रहे हमलों, लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन, सामाजिक न्याय, समानता और मूल अधिकारों की रक्षा की मांग प्रमुखता से उठाई गई। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि संविधान विरोधी ताकतों के विरुद्ध यह संघर्ष शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध तरीके से तब तक जारी रहेगा, जब तक संविधान और लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाते।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संविधान ही देश की आत्मा है और इसकी रक्षा प्रत्येक जागरूक नागरिक का कर्तव्य है। आने वाले चरणों में यह आंदोलन और अधिक व्यापक एवं निर्णायक रूप लेगा।
No comments:
Post a Comment