Sunday 29 September 2024

सुखदेव सिंह रामगढ़िया ने चंडीगढ़ युथ कांग्रेस चुनाव में वाईस प्रेसिडेंट पद पर जीत की हासिल

By 121 News
Chandigarh, Sept.30, 2024:- यूथ कांग्रेस चंडीगढ़ में हुए चुनावों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस चुनाव में सुखदेव सिंह रामगढ़िया ने वाईस प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की है। प्रदेश उपाध्यक्ष बने सुखदेव सिंह रामगढ़िया, लंबे समय से संगठन में निभा रहे है।
  सुखदेव सिंह ने कहा कि वह पार्टी में बहुत लंबे अरसे से जुड़े हुए हैं और उनका कांग्रेस की नीतियों के प्रति पूरा समर्थन है। वर्ष 2017 मे जिला जनरल सेक्रेटरी के पद पर पहली बार पार्टी में नियुक्त हुए थे। उसके बाद सन 2021 में स्टेट जनरल सेक्रेटरी के पद पर अपनी सेवाएं दीI 3 साल से इसी पद पर कार्यरत थे। इस बार इलेक्शन में पार्टी के लोगों ने उन पर अपनी सहमति जताते हुए स्टेट वाइस प्रेसिडेंट के इलेक्शन में जीत दिलवा कर उनको महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंप दी है। जिसका और निर्वहन पूरी तत्परता और मेहनत के साथ करेंगेI

No comments:

Post a Comment