Monday 8 July 2024

चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया 10 जुलाई से होगी शुरू

By 121 News
Chandigarh, July 09, 2024:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शुक्ला ने घोषणा की कि चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी, जिसके बाद राज्य और जिला स्तर के विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुरू होंगे।

कांग्रेस भवन सेक्टर 35 में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए शुक्ला ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के जसप्रीत सिंह को चंडीगढ़ के लिए चुनाव आयुक्त के रूप में नामित किया गया है, जो संगठनात्मक चुनावों के संचालन को मानीटर करेंगे। युवा कांग्रेस के नए सदस्यों को नामांकित करने के लिए सदस्यता अभियान, जो कांग्रेस पार्टी के लिए नए नेतृत्व को तैयार करने के लिए एक नर्सरी के रूप में कार्य करता है, 20 जुलाई 2024 से शुरू होगा। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका की सराहना करते हुए, शुक्ला ने कहा कि युवा हमेशा समाज में सामाजिक और आर्थिक बदलाव के ध्वजवाहक रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार की आर्थिक  नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आज देश का युवा त्रस्त है क्यों कि वह पढ़ाई  लिखाई  करने के बाद भी अभूतपूर्व बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।

प्रेस वार्ता में शुक्ला के साथ मौजूद एचएस लक्की ने बताया कि चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज लुबाना चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक अपने पद पर बने रहेंगे।

No comments:

Post a Comment