Sunday 23 June 2024

जीतो चंडीगढ़ चैप्टर फाउंडेशन ने कैपिटॉल काम्प्लेक्स में इंटरनेशनल योगा डे मनाया

By 121 News
Chandigarh, June 23, 2024:- 
JITO चंडीगढ़ चैप्टर फाउंडेशन ने 23-06-24 को कैपिटॉल काम्प्लेक्स में इंटरनेशनल योगा डे मनाया।  बड़ी संख्या में JITO के सदस्य और अन्य  इस  कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।।  इस अवसर पर आशिका जैन उपायुक्त मोहाली मुख्य अतिथि थी।  गौरव जैन IRS ने भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। दोनों अतिथि पुरे समय उपस्थित रहे व् उन्होंने योग आसन किये। 
इंटरनेशनल योगा डे हर साल 21 जून को मनाया जाता है।  इस साल 21 तारीख को हिन्दू कैलेंडर के अनुसार चौदश होती है और इस दिन जैन धरम के अनुयायी व्रत रखते हैं तथा मैडिटेशन इत्यादि धार्मिक क्रियाएं करते हैं इसी कारण जीतो ने अपना कार्यक्रम 23 को रखा. 
डॉ आरजू जैन ( योगा टीचर) ने सभी को योगा के कई महत्वपूर्ण आसन करवाए। सुरभि जैन ने मंत्र " अर्हम पंच नमस्कार मुद्रा " की पांच क्रियाएं करवाई और हमारे जीवन में इनके महत्व को समझाया। 
उपायुक्त साहिबा ने अपने व्यक्तव्य में जीतो के इस प्रयास की सराहना की व् जीवन में योगा के महत्व को समझाया। गौरव जैन IRS ने भी जीतो के इस प्रयास की सराहना की। 
जीतो चेयरमैन लोकेश जैन एवं धरम बहादुर जैन वाईस चेयरमैन, महावीर जैन वाईस चेयरमैन , सुधीर जैन कोषाध्यक्ष ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment