Sunday 18 September 2022

सुदर्शन बब्बल चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के शहरी विकास और आवास सोसायटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त


By 121 News
Chandigarh, Sept.18, 2022:-चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस लक्की ने आज यहाँ चंडीगढ़ काग्रेंस भवन में सुदर्शन बब्बल को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के शहरी विकास और आवास सोसायटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन से जनसंपर्क अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त बब्बल पिछले पांच वर्षों से सेक्टर 50-डी, चंडीगढ़ में पैराडाइज सोसाइटी के निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में स्वैच्छिक सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। इससे पहले, उन्होंने 1998 से 2008 तक सेक्टर 39 रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में काम किया।

बब्बल की नियुक्ति का चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधियों दविंदर गुप्ता, जागीर सिंह, विपनजोत सिंह अमन और जिलाध्यक्ष परवीन नारंग बंटी व पूर्व पार्षद जतिंदर भाटिया ने स्वागत किया है।

No comments:

Post a Comment