Sunday 4 September 2022

जिला रानी लक्ष्मीबाई: वार्ड 11 की भाजपा युवा मोर्चा टीम घोषित उमेश महाजन को भारतीय जनता युवा मोर्चा वार्ड 11 का अध्यक्ष घोषित

By 121 News
Chandigarh Sept. 04, 2022:-जिला रानी लक्ष्मीबाई अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने उपमहापौर एवं क्षेत्र पार्षद अनूप गुप्ता , भाजयुमो राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख अमनदीप सिंह पाली, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष चौधरी , जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हितेश जैन और मंडल अध्यक्ष सुमिता कोहली की उपस्थिति में वार्ड 11 की भाजपा युवा मोर्चा टीम की घोषणा की।

आदित्य शर्मा ने उमेश महाजन को भारतीय जनता युवा मोर्चा वार्ड 11 का अध्यक्ष और सुमित शर्मा, आनंदी गंडोत्रा, कपिल, रोहन यादव, नितिन नागपाल, सुशांत, संदीप शर्मा, साक्षी, रोहित आर्य और शिवम को भाजयुमो
की बतौर टीम घोषित किया ।

 भाजयुमो राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख अमनदीप पाली ने टीम का मनोबल बढ़ाया।  उप महापौर अनूप गुप्ता ने भी नवगठित भाजयुमो मंडल टीम के पदाधिकारियों को प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment