Sunday 14 August 2022

संडे कार बज़ार डीलरों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन कर देश के शहीदों को किया सलाम

By 121 News
Chandigarh August 14, 2022:-
चंडीगढ़ कर बज़ार डीलर्स एसोसिएशन की ओर से  आज यहां मनीमाजरा स्थित संडे कार बज़ार में  एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के जश्न को समर्पित सूद बिरादरी की ओर से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने किया और इस मौके पर शहर की महापौर सरबजीत कौर भी विशेष तौर पर शामिल हुई। तिरंगा यात्रा कार बज़ार से शुरू होकर सेक्टर की मार्कीट और अन्य इलाकों से होती हुई वापिस कार बज़ार पहुंची। देश की शान तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देश भक्ति के तरानों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन कुमार, चेयरमैन अमरीक सिंह, महासचिव एसके सूद, उपाध्यक्ष विशाल वालिया, संयक्त सचिव  अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों और मेंबरों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।   

No comments:

Post a Comment