Sunday 14 August 2022

सेक्टर 56 में निकली तिरंगा यात्रा

By 121 News
Chandigarh, August 14, 2022:-आज एक तिरंगा यात्रा सेक्टर 56 कॉलोनी में निकाली गई, जिसकी अगवाई चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 29 से आम आदमी पार्टी के पार्षद मनुवर अंसारी ने की, जिसमें सैकड़ों की तादाद में कॉलोनी वासियों ने हिस्सा लिया। 
इस मौके पार्षद अंसारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में भारत की आजादी का जशन मनाया जा रहा है। इसी के तहत सेक्टर 56 में भी तिरंगा यात्रा आयोजित कर लोगों को आजादी के जशन में सम्मिलित किया गया है।

No comments:

Post a Comment