Monday 18 July 2022

श्री श्याम सहारा परिवार पंचकूला की बैठक आयोजित

By 121 News
Panchkula July 18, 2022:- श्री श्याम सहारा परिवार पंचकूला की एक बैठक परिवार के सदस्य सतीश गर्ग  एवं अशोक जिंदल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी सदस्य उपस्थित हुए।  बैठक में 30 जुलाई को होने वाले हरियाली तीज के शुभ अवसर पर श्याम  संकीर्तन महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। परिवार के सदस्य रोहित जिंदल ने  बताया कि संकीर्तन में मशहूर गायक कोलकाता से जय शंकर चौधरी,अलवर से मोहन यदुवंशी एवं  संजय कोहली पंचकूला जी भक्तों को मंत्र मुग्ध करेंगे। यह कीर्तन पंचकूला के अग्रवाल भवन सेक्टर 16  में आयोजित किया जा रहा है। कीर्तन में बाबा का दरबार स्पेशल फूलों से सजाया जाएगा। जिसमे 56 भोग एवं श्याम रसोई का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर संस्था के सदस्य रोहित जिंदल, सुरेंद्र गोयल, अजय जैन, विनोद, जगदीश गोयल, राजेश अग्रवाल, विशाल गर्ग,कमल गोयल, अमन अग्रवाल, अशोक गोयल  व अन्य  सदस्य उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment