Tuesday 19 May 2020

शक्ति देवशाली ने बाँटे मास्क

By 121 News

Chandigarh May 19, 2020:-भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में चंडीगढ़वासी तक मास्क पहुँचाने हेतु चलाये जा रहे 'घर घर मास्क अभियान' के अंतर्गत पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली एवं उनके सहयोगियों द्वारा सेक्टर 29 और औद्योगिक क्षेत्र के अतिरिक्त विभिन्न पुलिस नाकों पर समाज की सुरक्षा में तैनात कोरोना योद्धाओं (चंडीगढ़ पुलिस) को भी मास्क वितरित किये गए।  

इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर, एस.एच.ओ. जसबीर सिंह, अंकुश गुप्ता, शिलानाथ गुप्ता, ललित गाबा, सुभाष कुमार मौर्य, गौरव ठाकुर, परमजीत लकी, मनदीप घुम्मन, सुशिल पांडेय, राम लल्लन, सुभाष कुमारदीपक शर्मा, मुकेश चनालिया, शिव राणा, गुरमीत मन्नी आदि उपस्थित थे। 

शक्ति देवशाली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के हर घर तक मास्क पहुँचाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है ताकि शहरवासियों को कोरोना महामारी से  बचाया जा सके।   उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा घर-घर तक तो मास्क पहुंचाए जा रहे हैं, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी जो वास्तव में कोरोना योद्धा के रूप में पिछले कई दिनों से शहरवासियों की सेवा कर रहे हैं, उनका ध्यान रखना भी हमारा परम कर्त्तव्य है। 

एस.एच.ओ. जसबीर सिंह ने भी ऐसे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली और उनके सहयोगियों का धन्यवाद किया। 

No comments:

Post a Comment