Thursday, 30 September 2021

गांवों की समस्याओं को लेकर भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासक से की मुलाकात

By 121 News

Chandigarh Sept.30, 2021:- गाँवो की समस्याओं को  लेकर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री रामवीर भट्टी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल जिसमे उनके साथ प्रदेश सचिव डॉ हुकम चन्द किसान मोर्चा महामंत्री धर्मेंद्र सिंह शामिल थे, ने प्रशासक  बनवारीलाल पुरोहित से  मुलाकात कर चंडीगढ़ की पेरिफेरी में आने वाले गाँवो की समस्याओं के बारे बताया हल करने की मांग की।

रामवीर भट्टी ने गाँवो की  लाललकीर बढ़ाने का मामला उठाया  और साथ ही यह मांग भी की कि लालडोरे से बाहर जो निर्माण किया जा चुका है उसको ना छेड़ा जाए। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सब को  घर देने की बात करते हैं दूसरी तरफ प्रशासन के अधिकारी गांव निवासियों को नोटिस देकर उनके घर तोड़ना चाहते हैं।  उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर  प्रशासन के अधिकारियों द्वारा गांव में बनाये गए घरों को तोड़ने की कोशिश की जाएगी तो भारतीय जनता पार्टी उसका पुरजोर विरोध करेगी और गांव वासियों के साथ खड़ी होगी।

उन्होंने  मांग की कि गांव के बाहर कितनी भी कंस्ट्रक्शन की जा चुकी है उसे नियमित किया  जाए और उनको बिजली, पानी, सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएं। इसके अलावा गांवों में पानी पीने के पानी की समस्या को तुरंत हल किया जाना चाहिए। सड़कों री कारपेटिंग करवाई जानी चाहिए। प्रशासक ने प्रतिनिधिमंडल की बात बड़े धैर्यपूर्वक ध्यान से सुनी तथा उन पर जल्द  सकारात्मक फैसला लेने का आश्वासन दिया।

जिला श्याम प्रसाद मुखर्जी, वार्ड नं 34 में स्वच्छ भारत विभाग द्वारा आयोजित किया गया स्वछता अभियान

By 121 News

Chandigarh Sept.30, 2021:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में "सेवा और समर्पण" कार्यक्रम के अंतर्गत जिला श्याम प्रसाद मुखर्जी, वार्ड नं 34 में मीना चढा स्वच्छ भारत विभाग के कंवीनर नरेन्द्र चौधरी के नेर्तत्व में सेक्टर 46 में आयोजित स्वछता अभियान की शुरुआत रामबीर भट्टी प्रदेश महासचिव भाजपा गुरप्रीत ढिल्लों पार्षद, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा  द्वारा श्रमदान कर किया गया।

इस सफाई अभियान में दीपक मल्होत्रा प्रदेश सचिव भाजपा,  श्रीमती रूबी गुप्ता प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा, एल डी शर्मा मंडल महासचिव, धर्मेंद्र शुद्ध जिला अध्यक्ष स्वच्छ भारत विभाग, सौरभ सह जिला संयोजक स्वच्छ विभाग, पविता सैनी मंडल  उपाध्यक्ष, मोहित महाजन मंडल उपाध्यक्ष, सुभाष गुप्ता मंडल सचिव, बलदेव खुराना पूर्ण नेगी मंडल अध्यक्ष स्वच्छ भारत विभाग, हरीश ठाकुर सह संयोजक रूबी गुप्ता प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा, सोनम वर्मा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, रितु सूद जिला महासचिव  महिला पूजा मौर्य, भूपेंद्र शर्मा कंवीनर प्रदेस उत्तराखंड प्रकोष्ठ  बीजेपी, केशव शर्मा मंडल प्रेसिडेंट युवा मोर्चा आदि शामिल हुए।