Tuesday, 7 May 2024

संजय टण्डन शहर की जनता को बेबकुफ़ बनाना बंद करें: सोनिया गुरचरण सिंह

By 121 News
Chandigarh, May 07, 2024:-भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय टण्डन शहर की जनता को बेबकुफ़ बना रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए झूठे आश्वासन दे रहे हैं कि चुनाव जीतने के बाद शहर की सभी मुद्दों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। क्या संजय टण्डन जी बता सकते हैं कि चंडीगढ़ में 10 साल भाजपा की सांसद रहीं, उन्होंने शहर के विकास के लिए कुछ नही किया, बल्कि शहर को 10 साल पीछे धकेल दिया। यह कहना है,  चंडीगढ़ कांग्रेस की वार्ड नंबर 19 की ब्लॉक प्रेसिडेंट सोनिया गुरचरण सिंह का।

 एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ शहर के अहम मुद्दे हैं कि हाउसिंग बोर्ड के अधीन आने वाली सभी कॉलोनियों में वर्षों से रहने वालों  को इसका मलिकानो हक मिलना चाहिए। शहर की सभी कॉलोनियों में सीलिंग प्रणाली को तुरंत प्रभाव से खत्म किया जाए। ताकि इन कॉलोनियों में रहने गरीब मजदूर परिवार आराम से बेफिक्री का जीवन जी सकें और अपना व अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर सकें।
उन्होंने कहा कि आज सभी विभागों में रेगुलर की जगह आउटसोर्सिंग पर कर्मचारियों की भर्ती होने लगी है। बल्कि यह ठेकेदारी प्रथा भी बंद होनी चाहिए। कॉलोनियो में बिजली-पानी के बिल भी ज्यादा आ रहे हैं, इन पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि झुग्गी झोंपड़ी में दिहाड़ीदार मजदूर कैसे इतना बड़ा बिल चुकता करेगा। प्रॉपर्टी टैक्स का भी जो  सिस्टम शुरू किया गया है, उसे भी तुरंत प्रभाव से रोक देना चाहिए। कॉलोनी नंबर 04 के जो लोग जिनका नाम लिस्ट में था, उन्हें पुनर्वासित नही किया गया, बल्कि भाजपा के इशारे पर उन्हें उजाड़ दिया गया। उनके पुनर्वास पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। सीनियर सिटीजन को दी जाने वाली पेंशन राशि 1000 रुपये से बढा कर 3000 रुपये कर दिया जाना चाहिए। क्योंकि महंगाई के इस दौर में 1000 रुपये से वृद्ध व्यक्ति क्या कर पायेगा। इससे ज्यादा तो दवाई में ही खर्च हो जाता है। वहीं वाल्मीकि समाज को बदनाम करने के लिए समाज के जिम्मेदार व्यक्ति को 68 लाख का नोटिस भेजा गया, जोकि अभी तक लंबित है और उसे खारिज करवाने के लिए प्रक्रिया ही नही शुरू की गई।
 सोनिया गुरचरण सिंह ने आगे कहा कि संजय टण्डन जी अब इन मुद्दों को क्यों प्राथमिकता के आधार पर हल करवाएंगे। जब किरण खेर दो टर्म यहां रहीं, उन्होंने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया, तब संजय टण्डन साथ ही थे। इनमें से कोई भी मुद्दा हल ही नही हो पाया। तो अब संजय टण्डन किस मुंह से शहर की जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। शहर की जनता जाग चुकी है, अब इनके झूठे बहकावे में नही आएगी।

36 बिरादरी का भाईचारा रविवार 19 मई पहरावर में मनायेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव: जयहिंद

By 121 News
Chandigarh, May 07, 2024:- जयहिंद सेना प्रमुख डॉ नवीन जयहिंद ने मंगलवार को चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि रविवार 19 मई पहरावर में भगवन परशुराम जन्मोत्सव मनाया जायेगा | आज वे चंडीगढ़ की जनता को चूल्हा न्योता देने आये और पत्रकार साथियों को भी वे चूल्हा न्योत देते है | जयहिंद ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना और पहरावर में परशुराम मंदिर बनेगा | बड़े लम्बे संघर्ष और लड़ाई के बाद यह जमीन सामज को मिली है | देश में अयोध्या में श्री राम की सबसे बड़ी मूर्ति लगाई गई हैं और  पहरावर में 121 फीट भगवान् परशुराम मंदिर मूर्ति निर्माण की नींव रखी जाएगी | भगवान परशुराम की मूर्ति न्याय, मान-सम्मान और स्वाभिमान की प्रतिक होगी | भगवान परशुराम किसी एक जात -बिरादरी के नहीं बल्कि सबके सांझे है | पूरा राज्य और आस -पास के राज्यों से 36 बिरादरी के लोग इस अनुष्ठान में पहुंचेंगे और  देशी के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेंगे  | 

जयहिंद ने आगे कहा कि शासन और प्रशासन के साथ लड़ाई लडना कोई आसान काम नहीं है और उसमे साथ देने वाले 36 बिरादरी के योद्धाओं को वे 19 मई पहरावर में सम्मानित करेंगे | ये उनका ही संघर्ष था कि वे इस लड़ाई को जीत पाए | अब उसी जमीन पर मंदिर बनेगा और स्कूल -अस्पताल -कॉलेज बनेगा  | जिसमे 36 बिरादरी के बच्चे पढेंगे और बीमार लोगों का इलाज होगा | अब तक रोहतक, अम्बाला , यमुनानगर, जींद, महम, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी के लोगो को चूल्हा न्योत दिया है और आगे बाकी जिलों में भी लोगों को चूल्हा न्योत दिया जायेगा | एक-एक भोलेनाथ और परशुराम भक्त आगे 21 लोगों को न्योता दे रहा है | गावों में भी घर -घर चूल्हा न्योत दिया जा रहा है |

जयहिंद ने आगे कह कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर -राजनीतिक और सामाजिक रहेगा | किसी भी तरह से राजनीतिक बयानबाजी इस कार्यक्रम नहीं होगी | साथ ही ये कार्यक्रम बोदाओं का नहीं योद्धाओं का होगा | भ्रष्ट, बेईमान , झूठे, और अनैतिक लोग इस धार्मिक कार्यक्रम में न आये | यह कार्यक्रम भोलेनाथ व परशुराम के भक्तों  और सच्ची श्रद्धा वाले लोगों के लिए है और उन्हीं का सम्मान किया जायेगा |

वही न्योता देने पहुंचे जयहिंद ने कहा कि 36 बिरादरी में अगर किसी के साथ भी अन्याय हो रहा हो तो उन्हे आवाज उठानी चाहिए और हमेशा दूसरों की भलाई के लिए तैयार रहना चाहिए । ग़रीब कमजोर की लड़ाई लड़ने वाला ही परशुराम का असली चेला होता है और जो आवाज नहीं उठा सकते वह किसी भी भगवान के भक्त नहीं हो सकते ।  

जयहिंद ने अपनी मुहीम "जनता -जागो -नेताओ पर सवाल दागो" का जिक्र करते हुए कहा कि ये भोलेनाथ और भगवान परशुराम की ही शक्ति है कि वे लोगों के मुद्दों पर आवाज उठा पा रहे है और समाधान  करवा पा रहे | लेकिन आज जब नेता लोगों के पास वोट मांगने जा रहे है तो उनका रास्ता न रोकर उन्हें अपने पास बैठा कर उनसे सवाल करें कि वे 5 साल कहाँ थे | पक्ष में थे तो उनके इलाके क्या विकास कार्य किये और विपक्ष में थे किन मुद्दों पर उनकी आवाज उठाई | उन्होंने पांच साल में बुढ़ापा पेंशन(थारा फूफा जिन्दा है), फैमिली आईडी, बेरोजगारी (बेरोजगारों की बारात), खराब सडकों की समस्या, पानी की समस्या, नशे व अपराध की समस्या सहित किन मुद्दों पर आपकी आवाज उठाई  | दूसरों की राजनीति के चक्कर में अपना भाईचारा खराब ना करें | क्योकि ये नेता जेल में न जमानत कराने आयेंगे और न कि उनके घर वालों को पालेंगे | आय एक पार्टी है कल दूसरी पार्टी में होंगे | इसलिए अपना भाईचारा बना कर रखे और नेतोँ से सवाल करें न कि पथराव |

जयहिंद ने प्रदेश के नेताओं को सर्कस का शेर बताते हुए कहा कि जब जनता के मुद्दों पर आवाज उठानी थी और हक़ की लड़ाई लड़नी थी तब ये नेता अपनी -अपनी गुफाओं में घुसे हुए थे | आज चुनाव के दौरान वोट बटोरने अपनी गुफाओं से बाहर निकले है |

जयहिंद ने वही कहा कि जन्मोत्सव में आने वाले लोग अपनी शासन और प्रशासन से जुड़ी समस्याओं लेकर आयेंगे । समाधान की लड़ाई वे लड़ेंगे । हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा । खाटू श्याम बाबा के आशीर्वाद से लोगों की आवाज़ उठाने का काम कर रहे है ।और आगे भी करते रहेंगे । पिछली साल भी सैकड़ों लोग अपनी समस्या लेकर जन्मोत्सव में आये थे और उनकी लगभग सभी समस्याओं का समाधान करवाया था | अबकि बार भी वे जनता की समस्याओं के समाधान की लड़ाई लड़ेंगे | 
जयहिंद ने वही SYL के मुद्दे को बड़ी पुरजोर से उठाते हुए कहा कि आज प्रदेश में पानी की सबसे बड़ी किल्लत है वो भी पीने के पानी की | किसानों के खेतों का तो और भी बड़ा बुरा हाल है | लेकिन चुनाव लड़ रही पार्टी और उनके उम्मीदवार(बन्तो कटारिया, नवीन जिंदल, सुशील गुप्ता, दीपेन्द्र हुड्डा, नैना चौटाला, अरविन्द शर्मा, राव दान सिंह, राव इन्द्रजीत, अशोक तंवर, मोहन लाल बडोली आदि)  कोई भी इस मुद्दे पर नहीं बोल रहा है | चाहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हो या पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हो बताये कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू क्यों नहीं लागू करवा पा रहे है | वही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए तो आते है पानी देने की बारी आती है तो मुहं से एक शब्द नहीं निकलता|  SYL  हरियाणा का हक़ का पानी है | आज प्रदेश के हर जिले -गावं में पानी की किल्लत चल रही है |सरकारी आंकड़ों के अनुसार 70 % हरियाणावासी जहरीला पानी पी रहा है | कहि लोग गन्दा पानी पीने को मजबूर है तो कहि पीने को पानी मिल ही नहीं रहा है| किसानों के खेत सुख रहे है | बच्चे -बुजुर्ग और महिलाएं गन्दा पानी पीने की वजह से लाइलाज बिमारियों से ग्रस्त हो रहे है | ऐसे में नेताओं को चाहिए कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार वे जनता के हक़ की आवाज उठाये और SYL पर खुल कर बोले | सब वोटों लुटने के चक्कर में एक्टिंग कर रहे है एक्शन कोई नहीं ले रहा है |

साथ ही जयहिंद ने कहा कि वोट मांगने आए नेताओं को शहर/गांव/मोहल्ले/गली का पानी जैसा आप पानी (जहरीला/मीठा) पीते है पिलाए व उनसे दारू नहीं घी- दूध नगद दान में ले |

प्रदेश के 25 हजार विचाराधीन कैदियों को मिले वोट डालने का अधिकार - जयहिंद 

वही जयहिंद ने कैदियों के वोट डालने के अधिकार की आवाज उठाते हुए कहा कि जब एक नेता अपराधी होकर चुनाव लड़ सकता है , खुलेआम प्रचार कर सकता है वही  25 हजार से भी ज्यादा विचाराधीन कैदी प्रदेश की जेलों में बंद है | उन्हें भी अपना मत इस्तेमाल करने का अधिकार मिले | बैलेट से जब पड़ रही है तो चुनाव आयोग और प्रशासन  जेलों में बंद इन कैदियों को भी वोट डालने की इज्जत दे व् बैलेट पेपर से वोट डालने का प्रबंध करें | वोट डालना सबका अधिकार है | चुनाव आयोग से अपील है कि जहाँ चुनाव नहीं हुए है वहां इन विचाराधीन कैदियों को वोट डालने का अधिकार मिले |

साथ ही जयहिंद ने जनता से भी वोट डालने की अपील पर कहा कि अपने नेता को जांचे -परखे और फिर वोट दे | अगर कोई उम्मीदवार आपकी पसंद का नहीं है तो फिर नोटा को वोट दे लेकिन 25 मई को अपनी वोट का इस्तेमाल जरूर करें

Monday, 6 May 2024

श्रीगुरुमाणिक नाथ सेवा समिति ने आयोजित किया रक्तदान शिविर: 125 रक्तदाताओं ने किया महादान

By 121 News
Chandigarh, May 06, 2024:- रक्तदान महादान के उद्देश्य को प्रमुख रखते हुए श्रीगुरुमाणिक नाथ सेवा समिति, चंडीगढ व अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से गढ़वाल भवन सेक्टर 29 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 125 रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया।

शिविर में डॉक्टरों की टीम पीजीआईएमईआर के ट्रांसफ्यूज़न विभाग से आई हुई थी। जिन्होंने रक्तदान से पूर्व इच्छुक दानियों के स्वास्थ्य की जांच की।

श्रीगुरुमाणिक नाथ सेवा समिति के महासचिव सुन्दर लाल नोटियाल और चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा के चेयरमेन भूपेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर मे गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित हुए जिनमे गढ़वाल सभा के प्रधान बिक्रम सिंह बिष्ट, टिहरी बिकास परिषद के प्रधान दीपक उनियाल, बद्रीश रामलीला वीरपाल सिंह नेगी प्रकाश चन्द्र बलुनी सुभाष शर्मा ,उत्तराखंड युवा मचं, मालगडी बिकास समिति ,उत्तराखंड पर्वतीय सभा बलटाना ,श्याम गोपाल सेवा समिति नयागावं ,उत्तरांचल वेल्फेयर सैक्टर 56 चंडीगढ ,गोपाल गौ लोक धाम कैबंवाला ,पौड़ी गढ़वाल एकता मंच, कडाकोट बिकास मंडल ,राठ त्रिपाटी बिकास समिति, तारकेश्वर कला मंच, चमोली बिकास परिषद ने अपना सहयोग दिया। जबकि शान्ती बहुगुणा, सुनिता भट्ट  रजनी ठाकुर, पूजा गुप्ता, जगदीश असवाल, सुरेंदर रावत, गोविन्द सिंह, पंवार चैन सिंह रावत, से शतीष जोशी, शंकर सिंह पंवार, कुंवर सिंह पुंडीर, रोशन लाल बोडोनी  आदी ने इस रक्तदान शिविर की शोभा बढाई।

एसडीओ यश पाल शर्मा को पितृ शोक: श्रद्धांजलि सभा आज

By 121 News
Chandigarh, May 06, 2024:-
चंडीगढ़ नगर निगम के एसडीओ यशपाल शर्मा के पिता श्री केशवानंद शर्मा  25 अप्रैल 2024 को प्रभु के चरणो मे लीन हो गए। निधन होने से परिवार में शोक की लहर है। केशवानंद शर्मा  चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए । स्वर्गीय श्री केशवानंद शर्मा की रसम पगड़ी एवं  अंतिम श्रद्धांजलि 7 मई दिन मंगलवार, शिव मंदिर, मनौली ,सेक्टर 83 मोहाली में ,दोपहर 1:00 से 2:00 बजे के बीच की जाएगी।

नई हेयर ट्रांसप्लांट तकनीक 99 प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करती है

By 121 News
Chandigarh, May 06, 2024:-हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के क्षेत्र में जाने माने डॉ. नव विक्रम ने हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रियाओं के लिए एक अभूतपूर्व दृष्टिकोण पेश किया है। यह हेयर ट्रांसप्लांट की सफलता के मानकों को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है। इन्नोवेशन और रिजल्ट ओरिएंटेड दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, डॉ. नव विक्रम ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जो मिनिमल डाउनटाइम के साथ प्राकृतिक दिखने वाले परिणामों को दर्शाती है।

नियोडीएचटी एक अत्याधुनिक तकनीक है जिसे नियोग्राफ्ट हेयर क्लिनिक, चंडीगढ़ के जाने माने हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. नव विक्रम द्वारा विकसित किया गया है। प्राकृतिक दिखने वाले व्यक्तियों के लिए यह एक रेवोल्यूशनरी समाधान है जिससे हेयर ट्रांसप्लांट में 99 फीसदी सफलता प्राप्त होती है।

इस नई इन्नोवेशन ने निस्संदेह दशकों से हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रियाओं को करने के तरीके को बदल दिया है।

नियोग्राफ्ट हेयर क्लिनिक के चीफ ट्रांसप्लांट सर्जन इनोवेशन के बारे में बताते हुए डॉ. नव विक्रम ने इस इनोवेशन के पीछे का विचार साझा किया। उन्होंने कहा कि मैं अब तक 15 वर्षों से हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कर रहा हूं। इस अवधि के दौरान मुझे पता चला कि इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण सर्वोत्तम ज्ञान और विशेषज्ञता के बावजूद इच्छित परिणाम प्राप्त करने में कुछ हद तक बाधा उत्पन्न कर रहे थे।" उसमें मैंने इस बात पर ध्यान केंद्रित किया कि सर्जरी करते समय सर्जन नहीं बल्कि डिवाइस कैसा व्यवहार कर रहे थे।

डॉ. नव विक्रम ने कहा कि मुझे पता चला है कि दुनिया भर में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जनों द्वारा उपयोग की जा रही पुरानी एक्सट्रैक्शन मोटर न केवल कटी हुई जड़ों को बल्कि आसपास के रोम और खोपड़ी के ऊतकों को भी नुकसान पहुंचा रही है। एक्सट्रैक्शन मोटर का वजन, गति और शक्ति इसके लिए जिम्मेदार थे।

व्यापक तकनीकी अनुसंधान और डायग्नोज़ स्टडीज के बाद डॉ. नव विक्रम दंत एक्सट्रैक्शन मोटर के वजन और ग्राफ्ट पंच साइज को 1/10 तक कम करने में सफल रहे। यहां यह उल्लेखनीय है कि खोपड़ी के ऊतकों को काटने और जड़ निकालने के लिए जिस डिवाइस का उपयोग किया जा रहा है वह मूल रूप से हाई आरपीएम (रोटेशन प्रति मिनट) लेकिन कम टॉर्क वाला एक डेंटल मोटर है।

तकनीकी रूप से, हाई आरपीएम लेकिन कम टॉर्क मोटर से जुड़ा एक ग्राफ्ट पंच न केवल कटे हुए रोमों को बल्कि आसपास की जड़ों और ऊतकों को भी बहुत नुकसान पहुंचाता है। आदर्श रूप से, आवश्यक कम आरपीएम और उच्च टॉर्क वाला है।
डॉ नव विक्रम ने गर्व से घोषणा की कि यह हमारी अपनी अनुसंधान एवं विकास और नवीन तकनीक है, हमने निष्कर्षण उपकरण को नैनोमोटर नाम दिया है। हमने इस प्रक्रिया को नियोडीएचटी नाम दिया है - एक ऐसी तकनीक जहां हम नैनोमोटर का संयोजन कर रहे हैं और सपफेयर ब्लेड की सटीकता 100 प्रतिशत से कम सफलता दर का वादा नहीं करती है।हम कहेंगे कि यह सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम में हमारा योगदान है। उच्च परिशुद्धता वाले उपकरणों के आयात के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका या तुर्की जैसे अन्य देशों पर निर्भर रहने की कोई आवश्यकता नहीं है।

इन्नोवेशन डिवाइस विकसित किया गया है और अब डेढ़ साल से नियोग्राफ्ट हेयर क्लिनिक में इसका उपयोग किया जा रहा है, इसमें कम आरपीएम और उच्च टॉर्क है जो प्रक्रिया को बहुत आवश्यक सटीकता प्रदान करता है। इस तकनीकी ने उपचार को कटे हुए ग्राफ्ट में बदल दिया है, जिससे ट्रेडिशनल एफयूई  में सफलता दर 80-85 फीसदी से बढ़कर नियोडीएचटी के माध्यम से 99 फीसदी हो गई है।

चंडीगढ़ में नोएग्राफ्ट हेयर क्लिनिक में नियोडीएचटी भारत में उपलब्ध एकमात्र तकनीक है जो दाता क्षेत्र को इस हद तक पुनर्स्थापित और सुरक्षित करती है कि आवश्यकता पड़ने पर इसे फिर से काटा जा सकता है।

ट्रेडिशनल हेयर ट्रांसप्लांट विधियों के विपरीत, जिसके परिणामस्वरूप अक्सर ध्यान देने योग्य घाव हो जाते हैं और ठीक होने में लंबा समय लगता है, डॉ. नव विक्रम की अग्रणी तकनीक निर्बाध, संतोषजनक परिणाम प्राप्त करने के लिए उन्नत तकनीकों और परिष्कृत सर्जिकल कौशल का लाभ उठाती है।

चंडीगढ़ स्थित नियोग्राफ्ट हेयर क्लिनिक की नई तकनीक नियोडीएचटी से हेयर ट्रांस्प्लांट करने में निम्नलिखित फ़ायदे होते हैं

1. निशान रहित प्रोसीजर: इस तकनीक से हेयर ट्रांस्प्लांट करने के बाद सिर पर किसी तरह का कोई निशान नहीं रहता.

2. ⁠नेचुरल लुक: नियोडीएचटी से हेयर ट्रांस्पलांट करने से ही हेयरलाइन पूरी तरह नेचुरल दिखती है. क़रीब से देखे जाने पर भी हेयर ट्रांस्प्लांट के बारे  में बताया नहीं जा सकता॥

3. ⁠रिकवरी टाइम में भारी कमी: नियोडीएचटी तकनीक से हेयर ट्रांस्प्लांट कराने के बाद पाँच दिन बाद व्यक्ति काम पर लौट सकता है.

डॉ नव विक्रम की कुशलता और नवविकसित तकनीक से नियोडीएचटी हेयर ट्रांस्प्लांट को न सिर्फ़ देश में बल्कि विदेशों में भी एक नई पहचान मिली है. डॉ नव विक्रम अब तक 7000 से अधिक सफल हेयर ट्रांस्प्लांट कर चुके हैं।

Saturday, 4 May 2024

पूर्व डिप्टी मेयर मनजीत सिंह चौहान की कांग्रेस पार्टी में घर वापसी

By 121 News
Chandigarh, May 04, 2024:-
चंडीगढ़ कांग्रेस को उस समय और मजबूती मिली जब पूर्व डिप्टी मेयर मनजीत सिंह चौहान जो वार्ड नंबर 29 पलसोरा से पार्षद भी रह चुके हैं, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच एस लकी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल हो गए। इससे पहले सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड नंबर 29 से पार्षद रह चुके दर्शन गर्ग इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के प्रचार में शामिल हुए थे। आज शामिल होने वाले अन्य प्रमुख लोगों में बीएसपी के उम्मीदवार मंदीप सिंह शामिल हैं जिन्होंने पिछले नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 29 से चुनाव लड़ा था और 600 वोट हासिल किए थे, वे भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
बीएसपी चंडीगढ़ की उपाध्यक्ष शिमला देवी भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। इन सभी ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे मनीष तिवारी की साफ-सुथरी छवि और चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लकी की कार्यशैली से प्रभावित हैं।

एच एस लकी

सीनियर सिटिज़न एसोसिएशन ने श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 45 में वाटर कूलर व फिलटर लगवाया

By 121 News
Chandigarh, May 04, 2024:-
सीनियर सिटीजन्स (लेडीज एंड जेंट्स) वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 45-सी चंडीगढ़ द्वारा श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 45-सी चंडीगढ़ को वाटर कूलर और पानी शुद्ध करने वाला फिल्टर दान किया गया। मंदिर परिसर में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध व ठंढा पानी उपलब्ध करवाने को लेकर लगवए गए कूलर एवं वाटर फिलटर को लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा और सुभाष चंदर पटियाल ने कहा की मंदिर परिसर में गर्मियों के दौरान ठंढे पानी उपलब्ध करवाने के लिए पिछले लंबे समय से विचार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने अपने स्तर पर आपस में वाटर कूलर और वाटर फिलटर के पैसे एकत्र करके यहां वाटर कूलर और फिलटर लगवा दिया है। इससे यहां आने वाले श्रद्धलुओं को शुद्ध व ठंढा पानी उपलब्ध होगा। कमल किशोर शर्मा ने यहां लगाए गए वाटर विलटर के बारे में जानकारी देते हुए बताता कि उन्होंने यहनन इन तकनीक का वाटर कूलर लगवाया है जो मेन्टेन्स फ्री तो है ही, साथ में वाटर कूलर के साथ साथ मंदिर की हर टोंटी में फिलटर किया हुआ शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। इस वाटर फिलटर को मंदिर में पानी की सप्लाई लाइन की में पाइपलाइन पर लगवाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस पर लगभग 70 हज़ार रूपये खर्च आए है। 
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि एसोसिएशन के मेंबर रवि कालिया, आरके वर्मा, डीके शर्मा, एसी अग्रवाल, हरीश चुटानी, ज्ञान ग्रोवर, रंजू नरेश झंग, दिलबाग राय, आरएस चौधरी, संजीव शर्मा, लाल चंद शर्मा, राजेश्वर गुप्ता, संजीव शर्मा तथा डीएन तिवारी सहित अन्य ने योगदान दिया।

संजय टंडन का सेक्टर 19 सी मार्किट में जोरदार स्वागत दुकानदारों ने भरपूर समर्थन से जीत का दिलाया भरोसा

By 121 News
Chandigarh, May 04, 2024:- भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ संसदीय सीट से लोकसभा उम्मीदवार संजय टंडन आज सेक्टर 19-सी मार्केट पहुंचे। यहां पर मार्किट के दुकानदारों ने जय श्री राम से उनका जोरदार स्वागत किया और फूलमालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर मार्किट एसोसिएशन के विवेक मनचंदा, विवेक बक्शी, रोहित गुप्ता सहित मंडल प्रेसिडेंट सुमिता कोहली, नेशनल युवा मोर्चा मीडिया इंचार्ज अमनदीप सिंह भी उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए संजय टंडन ने इस बात पर जोर दिया कि आज लोग मोदी के विजन और पिछले 10 वर्षों में लागू किए गए उनके विकास मॉडल से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। प्रगति और समृद्धि को आगे बढ़ाने में केंद्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए टंडन ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला, जिनसे लोगों को लाभ मिला है।

विवेक मनचंदा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों से प्रेरित होकर आज सारा विश्व उनका अनुसरण कर रहा है और कई गंभीर मुद्दों से उनसे सलाह मशविरा करते हैं। इसी के चलते संजय जी को भी उनकी बेदाग छवि में आज शहर में भरपूर समर्थन मिल रहा है। अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल होकर न केवल उनके हाथ मजबूत कर रहे हैं, बल्कि उनकी जीत को सुनिश्चित कर रहे हैं।
मार्किट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दुकानदारों ने कहा कि उनकी जीत आने वाले आम चुनावों में केंद्र में हमारी पार्टी की ताकत में इजाफा करेगी। जिससे माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश मे पुनः से एक मजबूत सरकार सुनिश्चित होगी।

Tandon Promises to Redress Problems of City Markets

By 121 News
Chandigarh, May 4, 2024:- BJP candidate for the Chandigarh Lok Sabha seat Sanjay Tandon is now laying emphasis on visiting different markets of Chandigarh as  part of his election campaign. He and his son Shiven have embarked on a tour of various  markets of the city to understand issues concerning shopkeepers. 

Sanjay Tandon said that Chandigarh has one of the finest and well organised markets and most of the shopkeepers are quite happy with the facilities provided in the last 10 years. Wherever he has gone, people have welcomed him with open arms. Shopkeepers in all the markets have assured me of their full support. He ia  a local resident and personally know a majority of shop owners of Chandigarh.

Sanjay Tandon today visited the Surgical Market in sec 16 to meet with shop owners. Earlier he had  visited the Sec 19 market and the motor market in Manimajra too. 

It is noteworthy that Sanjay Tandon has been joined by his son Shiven  in this mission. Shiven has already visited 25 markets so far and has got a very encouraging response in all the markets.

It is pertinent to mention that the main problems being faced in  markets are parking issues, cleanliness and  issues concerning building byelaws among others.

Shivendra that we are taking a  round of all markets and meeting shopkeepers by going from shop to shop, this way we are understanding problems being faced by shop owners be they owners of booths, sco's, scf's etc.

BoxChandigarh is becoming a health industry hub : Tandon

BJP candidate Sanjay Tandon said that Chandigarh is becoming a health industry hub. He was addressing a meeting organized at the Surgical Market located in Sector-16.   The shopkeepers of the surgical market welcomed the BJP candidate with the beat of drums and  garlands of flowers. During the shop to shop campaign, Tandon understood the shopkeepers problems. He sought support for the BJP from shopkeepers and enumerated the achievements of the Modi government.

प्राचीन कला केन्द्र के छात्रों ने शास्त्रीय संगीत की दी मधुर प्रस्तुतियां

By 121 News
Chandigarh, May 04, 2024:-प्राचीन कला केन्द्र की विशेष सांगीतिक संध्या में परंपरा श्रृंखला के तहत सैक्टर 35 स्थित एम.एल.कौसर सभागार में केंद्र के छात्रों द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां पेश की गई । केंद्र में कार्यरत सधी हुई संगीत शिक्षिका डाॅ. शिम्पी कश्यप के निर्देशन में छात्रों ने अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन करके खूब तालियां बटोरी । इसमें 5 से 40 वर्ष तक के छात्रों ने भाग लिया । विभिन्न  प्रस्तुतियों से सजे इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई ।

 जिसके बोल थे ''मां शारदे वीणा वादिनी'' उपरांत नन्हें कलाकारों द्वारा एक सुंदर गीत ''गा सुंदरं,रे सुंदरं,माँ  भी सुंदरं'' है पेश किया गया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा । इसके बाद  किशोरावस्था के बच्चों द्वारा एक मधुर राम भजन " ठुमक चलत रामचंद्र बाजे पायलिया " प्रस्तुत किया गया जिसको इन नन्हे कलाकारों ने बेहद संजीदगी से प्रस्तुत करके अपने गुरु के ज्ञान  को बखूबी प्रदर्शित किया  इसके बाद युगल गायन में श्री योधिंदर सिंह तथा रजनी गुप्ता ने राग यमन पर आधारित रचना ''नमन कर मन गुरु चरणनन  को"  प्रस्तुत की उपरांत फाल्गुनी पालीवाल ने एकल रचना में मीरा भजन पेश करके तालियां बटोरी।  कार्यक्रम के अंतिम भाग में बांग्लादेश से आयी शौरिन शेख  जोकि आईसीसीआर की स्कालरशिप के अंतर्गत केंद्र में शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं , ने चैती लोकगीत पेश किया जिसके बोल थे चैत मास बोले  रे कोयलिया।  इस मधुर प्रस्तुति ने  दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  कार्यक्रम के अंत में एकल प्रस्तुति पेश की गयी जिसमें पियूष मिश्रा  द्वारा राग पटदीप पर आधारित रचना "आ शरण शरण नाम सुनी दीन आया प्रस्तुत करके पानी कला का प्रदर्शन किया।   डाॅ.शोभा कौसर ने छात्रों एवं गुरू की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये युवा कलाकार देश की संस्कृति की धरोहर को प्रफुल्लित करने का काम बखूबी कर रहे हैं । प्राचीन कला केंद्र द्वारा उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के साथ साथ युवा छात्रों को  सांगीतिक अभ्यास और रियाज़ में  सधे  हुए गुरुओं के सानिध्य में  प्रफुल्लित करकेकला एवं संगीत की अमूल्य सेवा कर रहा है।

Thursday, 2 May 2024

By 121 News
Chandigarh, May 02, 2024:- The Rock N Roll Federation of India (RRFI), in affiliation with the World Federation of Acrobatic & Swing Dances,  presented the 1st Indian Official Rock N Roll Training being conducted across three vibrant cities: Jaipur, Chandigarh, and Mohali.The training sessions were conducted by renowned master trainers from Russia, Olga and Ivan Yudin, who are distinguished world champions in rock and roll acrobatics. They bring with them a wealth of experience and expertise, imparting the nuances of this dynamic dance form to students and Indian coaches alike.

More than 180 school students, 55 competitive gymnasts and 31 coaches from karnataka, Jharkhand, Rajasthan , Jammu, Delhi and Maharashtra  underwent training. 
The Trainers and the participants at Rock n Roll Trainings showcased an outstanding performance, blending passion, energy, and skill in every step and also embracing a lifestyle of fitness and sportsmanship. 

St. Kabir Public School in Chandigarh has been designated as the Chandigarh Master Training Centre, while Shemrock School in Mohali will serve as the epicentre for training in their respective cities. This training program aims to introduce enthusiasts to the exhilarating world of rock and roll, combining athleticism, creativity, and artistry.

President Jas K Shan of RRFI expressed enthusiasm for this venture, stating that rock and roll provides a fantastic platform for athletes in various disciplines to explore fitness and technique within an engaging dance format. With a community spanning 40 years, rock and roll continues to captivate and inspire athletes worldwide. She added that Rock and roll acrobatics have a rich history, blending elements of gymnastics, aerobics, and dance into a captivating spectacle. 

Dr. Gurjeet Bajwa, the General Secretary of RRFI, shared that this training program will open doors to exciting opportunities for existing athletes and enthusiasts alike shaping them into well-rounded individuals capable of excelling as world athletes, where dance and sports seamlessly intertwine to create a powerful, dynamic force.

The Rock N Roll Federation of India (RRFI) is dedicated to promoting and nurturing the sport of rock and roll acrobatics in India. With a focus on athleticism, creativity, and community engagement, RRFI strives to create a vibrant platform for athletes and enthusiasts to showcase their talents and passion for dance.

बसपा ने चंडीगढ़ से अपने उम्मीदवार की घोषणा की: विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर रितु सिंह का नाम घोषित

By 121 News
Chandigarh, April 02, 2024:--लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चंडीगढ़ संसदीय सीट से बसपा ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए चुनाव मैदान में हलचल मचा दी है। बसपा ने चंडीगढ़ के लिए महिला शसक्तीकरण पर भरोसा जताते हुए दिल्ली की पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर रितु सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी के पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के स्टेट कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल और स्टेट कोऑर्डिनेटर विपुल कुमार ने डॉक्टर रितु सिंह के नाम की घोषणा की। इस अवसर पर अजीत सिंह बेहनी चंडीगढ़ संयोजक, एस राजिंदर सिंह नन्हेरिया स्टेट जनरल सेक्रेटरी और चंडीगढ़ प्रभारी,  एडवोकेट सुदेश खुरचा संयोजक चंडीगढ़,  वरयाम सिंह, स्टेट प्रेसिडेंट चंडीगढ़, श्रीमती निर्मला बौद्ध अध्यक्ष महिला विंग चंडीगढ़,, सुरिंदर सिंह खुदा अध्यक्ष बामसेफ, सुखदेव सिंह सोनू पूर्व अध्यक्ष चंडीगढ़ राज्य और बृजपाल पूर्व लोकसभा  कोऑर्डिनेटर चंडीगढ़ भी उपस्थित थे।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के स्टेट कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल ने बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाते हुए बताया कि बीएसपी "बहुजन समाज" के "सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति" में विश्वास करती है। बहुजन समाज, बहुजनों को अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) के रूप में दर्शाता है। बहुजन अधिकारों के समर्थक बीआर अंबेडकर उनकी महत्वपूर्ण वैचारिक प्रेरणा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बसपा ने चंडीगढ़ से एक ऐसी ही प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, जो सदैव समाज के हितों और हक के लिए प्रयासरत रहती हैं। डॉक्टर रितु सिंह ऐसी ही एक झुझारू और संघर्षशील महिला है। जिन्होंने अपने जॉब के दौरान भी जाति उत्पीड़न को लेकर रोष प्रदर्शन किया। डॉक्टर रितु सिंह शहर से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को संसद में बेबाकी से उठाएंगी और उनके समाधान के लिए संघर्षरत रहेंगी।

स्टेट कोऑर्डिनेटर विपुल कुमार ने बसपा प्रत्याशी डॉक्टर रितु सिंह को शुभकामनाएं देते हुए विजयी भव का आशीर्वाद दिया और समाज के अधिकारों और हितों के लिए सदैव मुखर रहने की अपील की।

डॉक्टर रितु सिंह ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस का राज तो लोग देख चुके हैं। वहीं पिछले दस साल से बीजेपी की सांसद का शहरवासियों ने कार्यकाल भी देख लिया है। गरीब पिछड़े वर्ग के साथ साथ आमजन की आवाज के लिए अब बीएसपी चुनाव लड़ रही है। डॉक्टर रितु सिंह ने कहा कि आज मुद्दे ही मुद्दे है। जिनमें किसान संघर्ष, महिला सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी जैसे राष्ट्रीय मुद्दों सहित स्थानीय मुद्दे भी शामिल हैं।