Friday, 1 October 2021

संवैधानिक अधिकारों की मर्यादा से खिलवाड़ रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू": परमजीत सिंह कैंथ

By 121 News

Chandigarh, October 01, 2021:- पंजाब में सियासी माहौल गरम है प्रशासनिक तंत्र का राजनीतिक नियंत्रण बर्दाश्त नहीं किया जाएगायह बयान नैशनल शेड्यूल्ड कास्टस अलायंस के अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने दिए और आरोप लगाए कि पंजाब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू संवैधानिक पदों से खिलवाड की मंशा से संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करने की साजिश रच रहे हैं। परमजीत सिंह कैंथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष ने पंजाब पुलिस प्रमुख की नियुक्ति के लिए पंजाब सरकार के बजाय एक खुला व्यक्तिगत बयान देकर संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन किया है। राजनीतिक दबाव डाला जा रहा है पंजाब में राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण आपराधिक मामलों में वृद्धि हुई है। कानून-व्यवस्था की समस्या दिन--दिन बिगड़ती जा रही है। नैशनल शेड्यूल्ड कास्टस अलायंस नवजोत सिंह सिद्धू  के व्यवहार का कड़ा विरोध करता है। 

अलायंस प्रमुख परमजीत सिंह कैंथ ने कहा कि पुलिस प्रशासन में राजनीतिकरण को रोकने के लिए पंजाब में अनुसूचित जाति समुदाय के संगठनों से संपर्क किया जा रहा है और घोषणा की समाजिक संगठनों से विचार-विमर्श करके जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नाम एक ज्ञापन देगे और संघर्ष को तेज किए जाऐगा है।

सोहना में 500 एकड़ में बनेगा ईएमसी क्लस्टर, केंद्र सरकार ने 331 करोड़ रुपए किए मंजूर: दुष्यंत चौटाला

By 121 News

Chandigarh, October 01, 2021:-हरियाणा के विकास के बढ़ते पथ पर एक और बड़ी उपलब्धि आज उस वक्त जुड़ गई जब 'हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचएसआईआईडीसी)' को भारत सरकार ने 'परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी' के रूप में चुन लिया। यही नहीं आईएमटी सोहना में 500 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक- मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) की स्थापना के लिए केंद्र सरकार ने 331.04 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता भी मंजूर कर दी है। इस परियोजना पर कुल 662.08 करोड़ रुपए की लागत आएगी। प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि हरियाणा उन दो राज्यों में शामिल है, जिन्हें अब तक इस (ईएमसी) परियोजना के तहत अनुदान स्वीकृत किया गया है।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि भारत चिकित्सा क्षेत्र में और अधिक आत्मनिर्भर बनना चाहता है ताकि भविष्य में किसी भी आपदा से आसानी से निपटा जा सके। हरियाणा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में बड़े निवेश के पर्याप्त अवसर हैं। उन्होंने बताया कि आईएमटी सोहना में 500 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक-मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) की स्थापना होने से अन्य उद्योगों को स्थापित करने में भी मदद मिलेगी, क्योंकि सोहना भारत की राजधानी नई दिल्ली के पास स्थित है। यह गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के साथ भी निकटता में है। मारुति सुजुकी और होंडा सहित दुनिया की कुछ सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों के प्लांट भी इसी क्षेत्र में स्थित हैं। ऐसे में ईएमसी की स्थापना से भविष्य में यहां स्थापित की जाने वाली ई-वाहनों की कंपनियों को भी लाभ होगा।

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सोहना में इलेक्ट्रॉनिक-मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी)  स्थापित करने के साथ ही उद्योगपतियों की सहायता के लिए औद्योगिक भूखंड, रैडी बिल्ट फैक्टरीज, सुसज्जित टूल रूम, स्टार्ट-अप सुविधा केंद्र, गोदाम, कौशल विकास केंद्र और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में निवेश एवं रोजगार बढ़ाने को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास निरंतर रंग ला रहे हैं। जानी-मानी कंपनी एटीएल, फ्लिपकार्ट, मारुति जैसी बड़ी कंपनियों के बाद ई-कॉमर्स कंपनी 'अमेजन इंडिया' भी राज्य में अपने भंडारण नेटवर्क का विस्तार कर रही है। इससे राज्य में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एचएसआईआईडीसी 'परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी' के रूप में चुना जाना तथा सोहना में इलेक्ट्रॉनिक-मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) स्थापित होना प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रदेश में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई औद्योगिक पॉलिसी 'हरियाणा औद्योगिक एवं रोजगार नीति-2020', 'रोजगार सृजन सब्सिडी योजना' आदि ऐसे कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं जिनके कारण आज एटीएल, फ्लिपकार्ट, मारुति, अमेजन इंडिया, वॉलमार्ट वृद्धि, हकदर्शक जैसी बड़ी कंपनियां हरियाणा में निवेश के लिए निरंतर आ रही हैं। इससे जहां हरियाणा की आर्थिक प्रगति की रफ्तार बढ़ेगी तो वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। इसके अलावा प्रदेश में बड़ी कंपनियों के आने से छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्कोडा ऑटो ने सितंबर 2021 में 131% की ग्रोथ दर्ज की

By 121 News

Chandigarh, October 01, 2021:- पिछले साल की समान अवधि की तुलना में, स्कोडा ऑटो इंडिया ने, सितंबर 2021 में 131% की सेल्स ग्रोथ की घोषणा की। सितंबर 2020 में 1,312 कारों की बिक्री की तुलना में कंपनी ने सितंबर 2021 में 3,027 कारें बेचीं। जहां कुशक ने भारत में ब्रांड की ग्रोथ को गति दी है, वहीं सुपर्ब, ऑक्टेविया और रैपिड ने भी बिक्री बढ़ाने में अपना योगदान दिया है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक, ज़ैक हॉलिस ने कहा त्योहारों के मौसम के नज़दीक आने के साथ ही हम अपनी लय पकड़ने को लेकर आश्वस्त हैं और देश भर में बढ़ती संख्या में स्कोडा वाहनों को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए तैयार हैं। भारत वैश्विक स्तर पर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हम यहां अपनी उपस्थिति को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं।

महिला कांग्रेस के नए झंडे का किया अनावरण

By 121 News
Chandigarh Oct. 01, 2021:-चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में एक कार्यक्रम महिला कांग्रेस द्वारा रखा गया। जिसमें महिला कांग्रेस का पुराना झंडा बदल दिया गया है और महिला कांग्रेस का नए झंडे का अनावरण चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला और महिला प्रदेश अध्यक्ष दीपा दुबे ने महिलाओं के साथ किया। शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित राजीव गांधी भवन में महिला कांग्रेस के नए झंडे का अनावरण किया गया। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष की गरिमामई  उपस्थिति में चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष दीपा दुबे ने संयुक्त रूप से इस नए झंडे का अनावरण किया बदले गाय इस झंडे में कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ में महिला कांग्रेस का प्रतीक चिन्ह लोगो लगाया गया है जबकि महिला कांग्रेस के झंडे पर सिर्फ उन का प्रतीक चिन्ह की ही हुआ करता था।
   इस मौके पर दीपा दुबे ने बताया कि "सच्चाई आपके द्वार" की बुकलेट का भी अनावरण किया जो आने वाले दिनों में चंडीगढ़ के नागरिकों के मध्य में मोदी सरकार की विफलताओं को नागरिकों तक पहुंच जाएगी।
   इस मौके पर प्रदेश, जिला और ब्लाक की महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

धनास स्थित लेक्व्यू पार्क में शौचालय का नींव पत्थर रख उद्घाटन किया गया

By 121 News
Chandigarh Oct.01, 2021:-पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर शीला देवी ने धनास निवासियों की मौजूदगी में धनास स्थित लेक के नजदीक लेकव्यू ग्रीन बेल्ट पुरूष एवं महिलाओं के शौचालय निर्माण करने के लिए नींव पत्थर रखा व उद्घाटन किया। धनास एरिया के मिल्क कॉलोनी व हाऊसिंग बोर्ड के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनकी इस मांग को पूरा किया गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार लेक्व्यू पार्क में सुबह व शाम को सैंकडो लोग सैर करने आते हैं जिनमे बुज़ुर्ग व महिलाओं को सैर के दौरान शौचालय ना होने के कारण काफी समस्या आती थी और उनकी इस मांग व समस्या को हल करते हुए पार्षद शीला देवी ने उनकी मांग पूरी की और शौचालय के निर्माण के लिए नींव पत्थर रखा। 
इस मौके पर कोर्पोरेशन के अधिकारी एसडीओ हरविंदर सिंह, जेई विजय बहादुर ठाकुर व रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान राम कुमार व गुरुद्वारा हाऊसिंग बोर्ड कमेटी के सदस्य सुखदेव, जसप्रीत कौर जस्सी, उर्मिला, खजान चंद, सवर्ण सिंह, कुलदीप सिंह, दिनेश, ज्ञान कौर, युवा कांग्रेस नेता मनोज कुमार, व अन्य महिलायें व लोग शामिल रहे। सभी एरिया के निवासियों ने पार्षद शीला देवी एवं अधिकारियों का इस कार्य के उद्घाटन होने पर धन्यवाद व्यक्त किया।

भारत का सबसे बड़ा इंटरनेशनल क्विज कॉन्टेस्ट शुरू

By 121 News
Chandigarh Oct.01, 2021:- आइडियाज दैट मैटर, शूलिनी की आउटरीच टीम और फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज एंड लिबरल आर्ट्स (एफएमएसएलए) द्वारा संयुक्त रूप से होस्ट किया गया, क्यू?रियोसिटी 2021 को एक भव्य वर्चुअल उद्घाटन समारोह के माध्यम से लॉन्च किया गया।
   क्यूरियोसिटी 2021 में दुनिया भर में 35,000 से अधिक छात्रों वाले 500 से अधिक स्कूल भाग ले रहे हैं, जिससे यह स्कूली स्टूडेंट्स के लिए सबसे बड़ी इंटरनेशनल क्विज प्रतियोगिता बन गई है।
   उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत शूलिनी यूनिवर्सिटी की ट्रस्टी और वाइस प्रेसिडेंट सुश्री अवनी खोसला के संबोधन से हुई, जिन्होंने इस एक महीने की लंबी क्विज प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए सभी स्कूलों और छात्रों का स्वागत किया। इसके बाद शूलिनी यूनिवर्सिटी के संस्थापक और चांसलर प्रोफेसर डॉ.प्रेम कुमार खोसला, शूलिनी यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट श्रीमती सरोज खोसला और शूलिनी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अतुल खोसला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
   प्रोफेसर पीके खोसला ने टीम आइडियाज दैट मैटर और एफएमएसएलए टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्यूरियोसिटी 2021 के आयोजन के 11वें वर्ष में इस क्षण आपके साथ रहना मेरी खुशी है, जिसकी मजबूत नींव और एकेडमिक वैल्यू हैं।
   छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का स्वागत करते हुए, प्रो.अतुल खोसला ने कहा कि वो समझ सकते हैं कि क्विज कितना रोमांचक हो सकता है और इसमें आपके जीवन को बदलने की क्षमता है। क्यू?रियोसिटी 2021 में इस साल कुछ रोमांचक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है। इसके साथ ही विजेताओं को शानदार पुरस्कारों के अलावा बहुत सी नई चीजें और सबसे बढ़कर ऐसे प्रश्न जो आपकी कल्पना और उन ग्रे सेल्स को गुदगुदाएंगे। मैं इस रोलर कोस्टर राइड में सभी का स्वागत करता हूं।
  आधिकारिक उद्घाटन के बाद, शूलिनी यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट साइंसिज और लिबरल आर्ट्स के प्रोफेसर और एमबीए विभाग के प्रमुख डॉ. कुलदीप रोझे ने इस वर्ष किए गए नए और तकनीकी परिवर्तनों पर जोर देते हुए क्विज की दशक भर लंबी यात्रा पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि महामारी के समय के अनुकूल होना और इस तरह क्विज में रुचि रखने वाले सभी छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी सुलभ बनाना है।
  उद्घाटन समारोह का समापन करते हुए, हैड ऑफ आउटरीच शिखा सूद ने कहा कि क्विज खत्म करने के बाद कुछ अद्भुत उपहार भी हैं, लेकिन एक बार पूरा करने के बाद यह आश्चर्य आपके लिए है। हमसे जुड़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद।