Friday, 14 November 2025

भारतीय जीवन बीमा निगम, उत्तरी क्षेत्र शतरंज महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

By 121 News
Chandigarh, Nov.14, 2025:-भारतीय जीवन बीमा निगम, उत्तरी क्षेत्र महिला शतरंज टीम ने आज भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित अखिल भारतीय एल आई सी गेम्स 2025 में कांस्य पदक (तीसरा स्थान) जीता। भारतीय जीवन बीमा निगम की खेल बोर्ड सदस्य नीतू 
आहलूवालिया ने एल आई सी उत्तरी क्षेत्र महिला शतरंज टीम को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई  शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया

उत्तरी क्षेत्र शतरंज टीम के प्रबंधक अमरजीत कुमार ने भी अपनी महिला टीम की खिलाड़ियों, जिनमें उदयपुर से ज्योति मेहरा, दिल्ली से आरती कपूर, अजमेर से मिताली लोकवानी और दिल्ली से मंजुल श्रीवास्तव शामिल हैं कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी।

No comments:

Post a Comment