Wednesday 8 May 2024

वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

By 121 News
Chandigarh, May 08, 2024:- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। मल्होत्रा ने इनका पार्टी में शामिल होने पर पटका डाल कर स्वागत किया। पिनाणा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। वह काफी समय से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं एससी मोर्चा के प्रभारी नरेश अरोड़ा संपर्क में थे और भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई थी। बुधवार को नरेश पिनाणा अपने समर्थक ईश्वर कुमार,विजय कुमार,गंगा कुमार, विवेक, सोनू कुमार के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा ज्वाइन करने पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का यह उचित सम्मान मिलेगा। उन्होंने साथ ही अपील कि वह भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को विजयी बनाने के लिए जुटें,ताकि चंडीगढ़ सीट को 60 प्रतिशत से अधिक वोटों से विजयी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 400 से अधिक वोट से विजयी बनाने का जो अभियान देश की जनता से चलाया है,उसके लिए सभी को जुटना होगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अमित जिंदल, एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित खेरवाल,महामंत्री संजय टांक,प्रदेश सचिव सोनिया दुग्गल, सुनील बागड़ी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment