By 121 News
Chandigarh Nov.11, 2021:- फ्रैश एवं ब्यूटी ब्लेंडेड चाय के लिए विख्यात ब्राण्ड चाय सुट्टा बार 10 नवम्बर 2021 से पंजाब की चण्डीगढ़ युनिवर्सिटी में अपनी कुल्हड़़ चाय के स्वाद और गर्मी को बढ़ाने के लिए तैयार है। कोविड को निर्देशों को ध्यान में रखते हुए एक आयोजित कार्यक्रम के आयोजन के साथ शोरूम 1, साउथ कैम्पस गेट के सामने, डी 4 चण्डीगढ़ युनिवर्सिटी, लेहरा रोड, घरोन में इस स्टोर का उद्घाटन किया गया। लॉन्च के मौके पर स्टोर ने अपनी कुल्हड़ चाय के स्वाद को बिखेरा।
अनुभर दूबे, सह-संस्थापक, चाय सुट्टा बार ने ने बताया कि हम दुनिया में कुल्हड़ चाय का स्वाद बिखेरना चाहते हैं, और दुनिया भर के लोगों को कुल्हड़ वाली चाय की बेहतरीन खुशबू का आनंद उपलब्ध कराना चाहते हैं। चाय सुट्टा बार उत्कृष्ट कस्टमर सर्विस एवं बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। हम एक ऐसा ब्राण्ड बनने के लिए तत्पर हैं जो समाज एवं लोगों के बीच खुशियां बांटे। चण्डीगढ़ में इस नए वेंचर के साथ हम चाय की हर चुस्की के साथ लोगों को खुशियों और जश्न का शानदार अनुभव प्रदान करना चाहते हैं।
यह उल्लेखनीय है कि, चाय सुट्टा बार, देशभर के कुम्हारों को रोज़गार देता है और अनाथ बच्चों को भी काम देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है।

No comments:
Post a Comment