Friday, 19 November 2021

552 किलो का केक काट कर मनाया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकटोत्सव



By 121 News

Chandigarh Nov. 19, 2021:- प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश उत्सव को शहर के विख्यात नेशनल बेकर्स द्वारा एक बार फिर खास तरीके से मनाया गया। आम तौर पर तो प्रकाश उत्सव पर विभिन्न तरह के आयोजन होते हैं। मगर आज शुकवार को सेक्टर-19 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पास 552  किलो का केक काटा गया। इसका आयोजन नेशनल बेकर्स चंडीगढ़-जीरकपुर के संचालक सतनाम सिंह और समनदीप सिंह ने किया। इस केक को देखने और इसका स्वाद चखने के लिए गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आने श्रद्धालुओं के साथ साथ आम लोगों की भीड़ जुटी रही। बेकरी के 05 कारीगरों की 02 दिनों की अथक मेहनत से ये केक बन पाया। केक का वजन 501 किलोग्राम, लंबाई 22 फुट, चौड़ाई 04 फुट ऊंचाई 6 इंच रखी गई थी।

सतनाम सिंह और समनदीप सिंह ने बताया कि गुरु जी के 552वे प्रकाश उत्सव पर इस बार फिर हमने सोचा कि 552 किलो का केक काटा जाए और बाबा जी की संगत में बांट खुशियों को प्राप्त किया जाए। पिछले वर्ष उनकी तरफ से बाबा जी के 551वें प्रकाश उत्सव को लेकर केक काटा था। उन्होंने बताया कि केक को बनाने के लिए करीब 05 कारीगर पिछले कई दिन से लगे हुए थे। जिसमें दो सौ किलो की ट्रे पर पहले केक की शीट तैयार की गई, फिर उस पर 150 किलो क्रीम की लेयर लगाई। उन्होंने बताया कि इसे संगत की सेवा हेतु बना कर बांटा गया है।

No comments:

Post a Comment