Tuesday, 17 August 2021

स्ट्रीक्स ने हाल ही में लॉन्च किए अभियान #GetStreaxyWithSRKके साथ 1.5 करोड़ लोगों को जोड़ा

चंडीगढ़(हरजिन्दर चौहान):-  स्ट्रीक्स, भारत का अग्रणी हेयर कलर ब्रांड है, जो हाईजीनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट का है। स्ट्रीक्स ने हाल ही में बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान के साथ मिलकर एक नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया था। इसमें 'सेक्सी' को 'स्ट्रीक्सी' के रूप में परिभाषित किया गया था। स्ट्रीक्स के अभियान #GetStreaxyWithSRK से प्रभावित होकर अब तक1.5 करोड़ ग्राहक जुड़ चुके हैं। इसी का जश्न मनाया जा रहा है। हेयर केयर ब्रांड स्ट्रीक्स ने टीवी पर्सनलिटी गौहर खान, ऋत्विक धनजानी और डांसर-कोरियोग्राफर अवेज दरबार को साथ जोड़ा है, जिन्होंने शाहरुख खान के द्वारा परफॉर्म किए गए गाने पर परफॉर्म किया। इन तीनों टीवी सितारों ने दर्शकों को इंस्टाग्राम पर #GetStreaxyWithSRK  चैलेंज लेने के लिए प्रेरित किया। इसके तहत इन तीनों सितारों ने आम लोगों को शाहरुख द्वारा गाने में किए गए मूव को उनके अंदाज में रिक्रिएट करने की चुनौती दी। इस कैंपेन के लिए देश के बाहर से जैसे-फ्रांस से भी प्रविष्टियां मिली। दुनियाभर से शाहरुख के फैंस ने उनके लिए प्यार भेजा।

इस अभियान पर बात करते हुए आशीष के. छाबरा (जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, हाईजीनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट प्रा.लि.) ने कहा कि जिस तरह से लोगों ने #GetStreaxyWithSRK कैंपेन को प्यार दिया है, वह देखकर बहुत खुशी हो रही है। लोग वास्तव में इस गीत के साथ जुड़ रहे हैं, जिस पर बॉलीवुड के बादशाह ने खुद परफॉर्म किया है। हम ग्राहकों को हमेशा दिलों में रखते हैं। हम स्ट्रीक्स के तहत जो कुछ भी करते हैं, फिर वह प्रोडक्ट डेवलपमेंट हो, जो बालों से जुड़ी चुनौतियों को हल करे या फिर कोई अभियान हो जो सिर्फ ग्राहकों को जोड़े बल्कि उनका मनोरंजन भी करे और तमाम तरह की दिक्कतों को दूर करे।

पिछले महीने, स्ट्रीक्स ने बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान को साथ लेकर नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया। इसमें टर्म सेक्सी को स्ट्रीक्सी के तौर पर परिभाषित किया गया। शाहरुख खान इस गाने में एक ऑफबीट गाने पर परफॉर्म करते नजर आए। वह हर उम्र के लोगों से कहते दिख रहे हैं कि आपका लुक और आपका स्टाइल जो भी हो, मगर वह 'स्ट्रीक्सी' होना चाहिए। अप्रैल 2021 में लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के मकसद से स्ट्रीक्स ने शाहरुख खान स्टारर टीवी कमर्शियल लॉन्च किया, जिसमें वह लोगों को यह अहसास कराते हुए दिखे आम लोग भी सुपरस्टार की तरह अच्छे दिख सकते हैं। इस वीडियो का कंसेप्ट लोव लिंटास ने तैयार किया है जबकि निर्देशन गौरी शिंदे का है। हाल ही में लॉन्च किए गए स्ट्रीक्स के अभियान ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दो वीडियो के जरिए 36 million लोगों तक पहुंच बनाई है जबकि अपने साथ 6.9 million लोगों को जोड़ा है।

No comments:

Post a Comment