Saturday 24 October 2020

काव्य संग्रह "खुशबू रिश्तों की का हुआ विमोचन"

By 121 News

Chandigarh Oct. 24, 2020:- कवयित्री डा. प्रज्ञा शारदा ने नव प्रकाशित काव्य संग्रह 'खुशबू रिश्तों की' का विमोचन आज साहित्यकारों और पत्रकारों की उपस्थिति मे हुआ जिसमें सामाजिक दूरी को ध्यान मे रखा गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पत्रकार दीपक धीमान, साहित्यकार प्रेम विज, के. के. शारदा ( आचार्यकुल ट्रस्ट, चण्डीगढ़ स्वतंत्रता सेनानी एसोसिएशन, चण्डीगढ़, पंजाब के अध्यक्ष) एवं पत्रकार नलिन आचार्य उपस्थित थे।

इस काव्य संग्रह में 66 कविताओं को एक माला के रूप मे पिरोया गया हैं जिसका हर मोती जीवन के किसी किसी रिश्ते को दर्शाता है। कविताएं दिल को छूने वाली है तथा भिन्न-भिन्न सामाजिक रंग दिखाती है। डा. प्रज्ञा शारदा दो बाल काव्य संग्रह एक कहानी संग्रह साहित्य को समर्पित कर चुकी है। वे दो बार चंडीगढ साहित्य अकादमी से सम्मानित हो चुकी हैं तथा अन्य अनेको पुरस्कार सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। उनका कहना है कि उन्हें लिखने की प्रेरणा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी से मिली।

No comments:

Post a Comment