Friday 23 October 2020

मैलो का धमाकेदार हार्टब्रेक एंथेम पार्टी सीज़न शुरू

By 121 News
Chandigarh Oct. 23, 2020:-  मैलो म्यूजि़क रियल्टी शो, दिल है हिंदुस्तानी से लोकप्रिय हुए। इस शो में उनके प्रदर्शन ने देश में सभी संगीतप्रेमियों और बड़े-बड़े सितारों जैसे शाहरुख खान, बादशाह और शलमाली का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। करनाल में जन्मे मैलो ने अपने कॅरियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में की और खुद को एक प्रतिभाशाली नए युग के रैपर, लिरिसिस्ट, कंपोज़र, प्रोड्यूसर एवं लाईव परफॉर्मर के रूप में स्थापित कर लिया ।
वो लोकप्रिय पार्टी एंथेम जैसे मोरनी बनके, लाल बिंदी, कोका कोला तू और हौली हौली जैसे गाने लिख चुके हैं। अब यह म्यूज़ीशियन अपने गाने दिल किसको दूं के साथ एक बार फिर हलचल मचा रहा है। उन्होंने पहली बार ऐसे गाने को अपनी आवाज दी है, जो उनका पहला बिग म्यूजि़क सिंगल है ।
बीजीबीएनजी म्यूजि़क के लेबल के तहत रिलीज़ होने वाला दिल किसको दूँ, एक मनोरंजक, चुलबुला व ऊर्जा से भरपूर गाना है। अंतर्राष्ट्रीय साउंड के साथ यह देसी हिप हॉप देश की खूबसूरत महिलाओं को समर्पित गान है। इस गाने के साथ मैलो ब्रेक-अप को फन बना रहे हैं। यह विचित्र म्यूजि़क वीडियो देश के अलग अलग हिस्सों से चार महिलाओं को दिखाता है, जो मैलो से रोमांस कर रही हैं, लेकिन फिर उसके साथ उनका ब्रेकअप हो जाता है। इसमें आवीरा सिंह मैसन, योगिता बिहानी, देविका सिंह और एमी आएला को अन्य कलाकारों के साथ दिखाया गया है।
इस गाने के बारे में मैलो ने बताया कि मै इस गाने के लिए बहुत उत्साहित हूँ क्योंकि यह मेरा पहला स्वतंत्र म्यूजि़क सिंगल है। दिल किसको दूँ के साथ मैं देसी पॉप म्यूजि़क में बदलाव लाना चाहता हूँ। पॉप म्यूजि़क भारत में श्रोताओं के बीच बहुत लोकप्रिय रहा है। लेकिन उद्योग में हम इस शैली में ज्यादा गाने नहीं बनाते। मेरे आगामी गाने के साथ मेरा उद्देश्य पॉप एवं हिप-हॉप को मुख्य धारा में लाना है। यह ट्रैक ऐसा संदेश दे रहा है, जो मिलेनियल भारतीयों के जीवन से जुड़ा है। मुझे विश्वास है कि 'दिल किसको दूँ' को वो उतना ही प्यार देंगे, जितना प्यार उन्होंने मेरे पिछले गानों को दिया।
गौरव वाधवा, फाउंडर एवं सीईओ, बीजीबीएनजी म्यूजि़क ने कहा कि म्यूजि़क में हम कलाकारों को अपनी कहानी सुनाने में मदद करना चाहते हैं। एक लिरिसिस्ट से एक पॉप स्टार के रूप में मैलो का सफर प्रेरणाप्रद है। यह कलाकार की व्यक्तिगत अभिव्यक्ति के बारे में है और मुझे खुशी है हम दुनिया को यह कहानी दिखाने में उनकी मदद कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment