Saturday 24 October 2020

कांग्रेस पार्टी बरोदा विधानसभा के उपचुनाव मे एकतरफा जीत दर्ज करेगी: कुमारी सैलजा

By 121 News

Chandigarh Oct. 24, 2020:- हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा का यह मार्का बन गया है कि झूठ बोलोजुमला गढ़ो और आगे बढ़ो और फिर दूसरा जुमला गढ़ो जिससे कि लोग पिछला जुमला भूल जाएं। लेकिन आज लोग इनकी असलियत पहचान गए हैं। कांग्रेस पार्टी बरोदा विधानसभा के उपचुनाव मे एकतरफा जीत दर्ज करेगी। जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने यह बातें बरोदा उपचुनाव में गांव शामड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल के पक्ष में प्रचार करते हुए कहीं। इस दौरान गोहाना में उन्होंने एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया।

कुमारी सैलजा ने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों का कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पुरजोर तरीके से विरोध किया। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनकी आवाज को उठा रही है। इन काले कानूनों का सबसे ज्यादा असर हरियाणा प्रदेश में देखा जा रहा है। हमारे प्रदेश के किसानमजदूरआढती भाई इन काले कानूनों से प्रभावित हुए हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों के लिए जीवनरेखा है। श्रीमती इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी थीउसे इस सरकार ने खत्म करने की साजिश रची है।

कुमारी सैलजा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। इनकी कथनी और करनी में साफ अंतर है। प्रदेश की मंडियों में किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान आज दर्द में है। लेकिन भाजपा सरकार को यह दिखाई नहीं दे रहा है। यह सरकार बहुत बड़े-बड़े वायदे करती है। किसानों से उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया गयालोगों को 15 लाख देने का वायदा किया गया। इनकी हर बात जुमला ही साबित हुई है। अभी यह जो न्यूनतम समर्थन मूल्य का झांसा दे रहे हैंयह भी जुमला साबित हो रहा है। नोटबंदी के समय प्रधानमंत्री जी ने बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन आज प्रधानमंत्री जी नोटबंदी का जिक्र भी नहीं करते हैं। भाजपा सरकार का यह मार्का बन गया है कि झूठ बोलो जुमला गढ़ो और आगे बढ़ो और फिर दूसरा जुमला गढ़ो जिससे कि लोग पिछला जुमला भूल जाएं। लेकिन आज लोग इनकी असलियत पहचान गए हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा जजपा सरकार में बड़े-बड़े घोटाले निकल कर सामने आ रहे हैं। यह लोग अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए चाहे कुछ भी कहेंलेकिन जनता असलियत जानती है। यह लोग बौखलाए हुए हैं। बरोदा की सीट कांग्रेस पार्टी की है। कांग्रेस पार्टी इस सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। पूरे हरियाणा प्रदेश से फीडबैक आ रहा है कि लोग कह रहे हैं कि यदि आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा कहीं भी जीत दर्ज नहीं कर पाएगीहरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। एक सरकार की नाकामियां और दूसरा जनता के लिए कांग्रेस पार्टी का खड़ा होना,  इन दोनों बातों को मिलाकर मैं दावे से कह सकती हूँ कि बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार किसानमजदूरव्यापारियों की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने हरियाणा प्रदेश में ट्रैक्टर यात्रा के जरिए कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ इन वर्गों की आवाज को बुलंद किया था। किसी विपक्षी नेता में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर सकेअकेले श्री राहुल गांधी जी लगातार इस तानाशाह सरकार के खिलाफ देशवासियों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं।

इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाशविधायक शमशेर गोगीविधायक रेणु बाला,  पूर्व मंत्री सुभाष बत्रापूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयानपूर्व विधायक बंताराम बाल्मीकिपूर्व विधायक जसबीर मलौरपूर्व विधायक रिसाल सिंहप्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ अजय चौधरीकांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता बजरंग दास गर्गकांग्रेस नेता रामनिवास राड़ाहोशियारी लाल शर्माहरियाणा कांग्रेस लीगल सेल के चैयरमैन लाल बहादुर खोवालश्याम सुंदर बत्राहरियाणा केश कला कौशल विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन योगेंद्र योगीमाटी कला बोर्ड के पूर्व चैयरमैन भूपेंद्र गंगवा समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment