Thursday 14 May 2020

पंजाब स्टेट अवार्डी' आलम जीत सिंह मान ने बाँटे फेस मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर

By 121 News
Chandigarh May 14, 2020:-सच बात है साब, अच्छा आदमी सब जगहों पर अच्छा ही होता है, और अपनी अच्छाई की खुशबू सब जगह फैलाता है। इसी बात को प्रमाणित किया 'पंजाब स्टेट अवार्डी' सरदार आलम जीत सिंह मान ने।
 इस आशय का खुलासा करते हुए आलमजीत सिंह मान ने बताया कि वो लाकडाउन से पहले फेस मास्क खरीदने के लिए मुंबई गए थे। यकबक लाकडाउन हो गया तथा वो उसमे फंस गए। हालत गंभीर हो रहे थे, मेरे अंदर की इंसानियत ने मुझे झंझकोर के रख दिया, और तत्काल ही मैने तीन हजार मास्क मुंबई के सरकारी कार्यलय मे अपना इंसानी फर्ज निभाते हुए भेंट स्वरूप जमा करवाए। सरकारी महकमे ने पुलिस ओर संलग्न कोरोना वारियर्स महकमों मे इन मास्कों का वितरण किया। आलमजीत सिंह मान ने बताया कि मुंबई  "ज़िला दंडाधिकारी"  की तरफ से उनको विशेष आभार प्रकट करते हुए प्रमाणपत्र दिया गया। 
आलमजीत सिंह मान ने  मुंबई अधिकारियों का इस सम्मान के लिए शुक्रिया अदा करते हुए आभार प्रकट किया साथ ही कहा कि वो सेवा भावना से प्रेरित है न कि ईनाम या सम्मान की भावना से। इसके बाद भी आलमजीत मान ने गरीबों की, मजदूरों की, आथिर्क रूप से पिछड़े लोगों की बस्ती मे जाकर न केवल उन्हें मास्क दिये,बल्कि कई लोगों को पीने के लिए मिनरल वाटर भी उपलब्ध कराया। लोगों की जितनी संभव मदद हो पाई उतनी ही मदद की। उन्होंने कुल मिलाकर 15 हजार के करीब मास्क, अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेवारी समझते हुए समाज के लोगों मे बांटे। ताकि लोग कोरोना नामक महामारी के संक्रमण से खुद को तथा अपने परिवार के लोगों को सुरक्षित रख सके।
अलमजीत सिंह मान के अनुसार मुम्बई से चंडीगढ़ के लिए मूवमेंट पास इशू करवा कर सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान रास्ते मे भी उन्होंने अपने सेवाभाव को जीवंत रखते हुए गरीब, श्रमिक, पुलिस कर्मियों सभी को फेस मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर बाँटे। 

No comments:

Post a Comment