Wednesday 2 October 2013

हिमाचल के स्पैशल पैकेज को बंद करवाने में पंजाब और हरियाणा का ही हाथ: पंजाब और हरियाणा नहीं हैं अच्छे पडोसी राज्य : वीरभद्र सिंह

पंजाब और हरियाणा को लेना आता है देना नहीं", यह कहना था हिमाचल के
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जो 8वी अन्तराष्ट्रीय युवा शान्ति सम्मलेन
में हिस्सा लेने चंडीगढ़ के एम् सी एम् कालेज में आये हुए थे। इस शान्ति
सम्मलेन में भारत के युवाओं सहित 12 देशों ने हिस्सा लिया जिनमे ब्राज़ील
,यु एस ऐ, कजाकिस्तान , इजिप्ट , बंगलादेश , नेपाल , इंडोनेशिया
,नाइजीरिया ,रशिया,तंजानिया ,वेंजिओला शामिल हैं। इस अवसर पर हरियाणा के
युवा मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला भी उपस्थित थे। कई देशों से आये
युवाओं को और रणदीप सुरजेवाला सहित कई हस्तियों को शान्ति पुरस्कार से
सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पाकिस्तान से आयन अन्तराष्ट्रीय युवा
शान्ति मिशन की प्रमुख तंजानिया खान भी उपस्थित थीं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिमाचल के मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह ने
पंजाब और हरियाणा की पानी और उद्योगिक पैकेज को लेकर काफी निंदा की और
यहाँ तक कह दिया के पंजाब और हरियाणा अच्छे पडोसी राज्य नहीं हैं और
हमारे स्पैशल पैकेज को बंद करवाने में पंजाब और हरियाणा का ही हाथ है।
सजायाफ्ता लोगों के आर्डिनेंस पर बोलते हुए उन्होंने इसे मनमोहन सिंह और
उनकी कैबिनेट का फासला बताया। नरिंदर मोदी पर बोलते हुए उन्होंने कहा के
वह राज्य के आछे मुख्यमंत्री तो हो सकते हैं पर देश के प्रधानमन्त्री के
लायक नहीं हैं। कांग्रेस के प्रधानमन्त्री के भावी उमीदवार के बारे में
बोलते हुए उन्होंने कहा के कांग्रेस व्यक्तिवाद पर विशवास नहीं करती और
कांग्रेस के पास योग्य उमीदवारों की कोई कमी नहीं। अपने पर लगाये गये
भ्रष्टाचार और सी डी प्रकरण पर तिलमिलाते हुए उन्होंने इसे धूमल की बदला
लेने की निति बताया और कहा के मैं सभी जांचों में साफ़ पाया गया हूँ।
हरियाणा में पिछले दिनों हुए दो रेप के केसों पर बोलते हुए उन्होंने
बताया के इससे यह नहीं कहा जा सकता के हिमाचल की कानून व्यवस्था खराब है।
पिछले दिनों बद्दी हिमाचल में बनने वाली नशीली दवाइयों की फैक्ट्रियों के
पकडे जाने पर बोलते हुए उन्होंने बताया के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
और साथ ही इस मामले ने उन्होंने पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस से मदद भी
मांगी।

No comments:

Post a Comment