Tuesday, 20 December 2022

क्राफड ने जताया बढ़ाए गये टैक्स का विरोध

By 121 News
Chandigarh, Dec.20, 2022:- क्राफड के चेयरमैन  हितेश पुरी ने अपने पदाधिकारियों एवं मनोनीत पार्षदों की सांझी तत्काल मीटिंग बुलाकर ई-संपर्क सेंटरों में पानी बिजली व अन्य बिल जमा करवाने पर शुल्क लगाए जाने और घरो के सामने गाड़ियां पार्क करने पर अतिरिक्त शुल्क देने के विरोध में विचार विमर्श किया। 
क्राफड के महासचिव डा० अनीश गर्ग ने कहा कि घरों के आगे पार्किंग की समस्या को हम स्वीकार करते हैं परंतु प्रशासन को पहले सामुदायिक पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए और जनहित में यह व्यवस्था निःशुल्क होनी चाहिए। इनका रखरखाव वहीं की रेजिडेंट वेलफेयर संस्था को दिया जाना चाहिए। 
रजत मल्होत्रा महासचिव ने कहा कि पानी और बिजली के बिल में पहले ही कई तरह के टैक्स लगा दिए गए हैं ऐसे में यह नया शुल्क लगाना सही नहीं है। ‌मनोनीत पार्षद एवं क्राफड के वरिष्ठ उपचेयरमैन उमेश घई ने कहा कि हम चंडीगढ़ की जनता के कल्याण के लिए मनोनीत हुए हैं ऐसे में इस तरह के मनमाने टैक्स किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं हैं। मैं और मेरे अन्य मनोनीत सदस्य साथी चंडीगढ़ की जनता के प्रतिनिधियों की आवाज़ को हाउस मीटिंग में उठाएंगे। हितेश पुरी ने कहा कि बिल जमा करवाने का शुल्क हमेशा कलेक्शन एजेंसी अदा करती है ना कि उपभोक्ता और उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में एक ज्ञापन शहर की सांसद, प्रशासक के सलाहकार, नगर निगम आयुक्त, महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रधान को दिया जाएगा। क्राफड जनता की आवाज़ है और और लोगों को हमारी कार्यवाही पर विश्वास है। डा० रमणीक  बेदी, मनोनीत सदस्य ने पार्किंग को विदेशों‌ के बेहतर शहरों की तर्ज पर बनाने का और अंडरग्राउंड पार्किंग को बढ़ावा देने के प्रस्ताव हाउस में लगाने का आश्वासन दिया। इस बैठक में मेजर डी पी सिंह, राजेश राय और आठ मनोनीत सदस्य डा.आर एस बेदी, उमेश घई अनिल मसीह, महिन्द्र कौर, धर्मेंद्र सिंह, सतिंदर सिंह, गीता देवी, नरेश पांचाल ने उपस्थित रहकर क्राफ्ड के मुद्दों का समर्थन किया।

Monday, 19 December 2022

CREDAI’s Recommendations for Union Budget 2023-24 Focus on Sustaining Growth by Boosting Demand

By 121 News
Chandigarh, Dec.19, 2022:-As India's presidency of G-20 further cements its position as a Global power and the pro-business policies introduced by the current Government under Prime Minister Narendra Modi's visionary leadership continue to fuel economic growth. CREDAI believes these can be further enhanced to chart the next steps for the country's GDP growth. Hence, as part of the Government's outreach to various industry associations to seek inputs for Union Budget 2023-24, CREDAI's key recommendations include an increase in tax exemption on interest paid on home loans, exemption on rental incomes, relaxation in investments on long-term capital gains, uniformity & expansion in the definition of Affordable Housing, and exemption on investments in Real Estate through REITs.

With increasing retail inflation and continuous repo rate hikes, resulting in higher EMIs on all consumer loans, there is a compelling need to increase the existing limit of Rs 2 Lakh on exemption of interest paid on home loans to at least Rs 5 Lakh. This would not only give some extra disposable income in the hands of middle-income homeowners but would also attract prospective home buyers to buy a home & thereby boost demand.

Additionally, the price cap of INR 45 Lakhs on units to qualify as affordable housing needs to be revised as there have been substantial changes in the prices of various construction raw materials, labour costs & overall construction costs. This has impacted the overall price of housing leading to ineligibility for tax exemptions under Section 80IBA. CREDAI urged the officials to expand the definition of Affordable Housing units only on carpet area without any price cap.

To boost the demand further, CREDAI requested the Government to incentivize homeowners by exempting 100% of the rental income up to Rs. 20 lakh per annum. This would encourage people with disposable incomes to invest in properties for renting purposes.

The recommendations also included the flexibility of allowing investments through Long Term Capital Gains in more than one residential property. Reduction in the tax rate on long-term capital gains on capital assets from 20% to 10% and reducing the holding period to 12 months were also recommended.

Commenting on the recommendations shared, Harsh Vardhan Patodia, President, CREDAI, said that our recommendations are focused on sustaining the current growth in the sector, boosting demand and exemptions for homebuyers. The real Estate sector can add millions of livelihoods in a short time and significantly contribute to GDP. Continuous rate hikes may cause short-term turbulence in overall housing demand when buyers are optimistic about making decisions, adding to buyers' overall acquisition cost. The sector has begun to gradually recover across key property markets, primarily driven by end-users; however, repeated rate hikes may have an impact on the interest-sensitive sector. The sector's growth will directly fuel the growth of all ancillary industries thereby creating a cascading effect on job creation & economic development.

With the Real Estate industry poised to reach $1 trillion in market size by 2030 while funding almost 13% of the country's GDP growth by 2025, the real estate sector has seen unprecedented growth in the last 2 years across all parts & various categories. While schemes such as 'Housing for All' supplemented by the 'Affordable Housing Policy' & 'Pradhan Mantri Awaas Yojana' has fulfilled the dream of owning a house for many underprivileged families, CREDAI's recommendations shall aid in further growth of the Real Estate Sector to boost demand.

स्कूल में स्किल डेवलपमेन्ट प्रोग्राम आयोजित

By 121 News
Chandigarh, Dec.19, 2022:-ब्यूटी, साज श्रृंगार की फील्ड में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने उद्देश्य से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 37 में एक स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम ओंकार मार्केटिंग और फेसेस कनाडा के सहयोग से लगाया गया था। इस दौरान कॉस्मेटिक एक्सपर्ट द्वारा लाइव डेमोंस्ट्रेशन देते हुए स्टूडेंटस को ब्यूटी से जुड़े टिप्स दिए गए।
      रविंद्र सिंह बिल्ला ने बताया कि ब्यूटिशियन के क्षेत्र में कैरियर बनाने की इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन स्कूल प्रबंधन के सहयोग से किया गया है। इस प्रकार की वर्कशॉप से स्टूडेंट्स को सीखने और जीवन मे आगे बढने की प्रेरणा मिलती है। जो बच्चे इन फ़ील्ड्स में अपना जीवन व कैरियर संवारना चाहते है, उनके लिए ऐसी वर्कशॉप बेहद फायदेमंद होती हैं। उनकी तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से बच्ची को किसी अच्छे पार्लर में जॉब दिलवाने का भी प्रयास रहता है।

कम्युनिटी सेन्टर सेक्टर 42 में रेनोवेशन का कार्य शुरु

By 121 News
Chandigarh, Dec.19, 2022:-वार्ड नंबर 24 में स्थित कम्युनिटी सेन्टर की रेनोवेशन का काम आज से शुरू हो गया है।  रेनोवेशन के तहत कम्युनिटी सेन्टर में मार्बल टाइल्स, पेंट और शौचालय सहित अन्य रिपेयर वर्क की शुरुआत की गई है।  रमेश कुमार जोशी ने नारियल तोड़कर रेनोवेशन के काम की शुरुआत करवाई । 

वार्ड नंबर 24 के पार्षद जसवीर सिंह बंटी ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर में रेनोवेशन शुरू करवाया गया है, बिल्डिंग की हालत बहुत ही खराब थी। दीवारों में दरारें और कई कई जगह से छत टपकती थी। शौचालय भी बेहद ही गंदे और टॉयलेट ब्लॉक टूटे हुए थे। 

आर सी डब्लू ए के प्रधान राजकुमार शर्मा ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर की हालत बहुत ही खस्ता थी, जोकि वार्ड के पार्षद ने किए वादे को निभाया और कम्युनिटी सेन्टर में मार्बल, पेंट और शौचालय के मरम्मत का काम शुरू करवा कर वार्डवासियों को नए साल का तोहफा दिया है।

 इस मौके पर पवन सिंगला, धर्मेंद्र सैनी, जे ई गगनदीप सिंह, शेखर ,जसप्रीत ,पंडित राजीव आदि लोग उपस्थित थे।

Sunday, 18 December 2022

सूद मिलन दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में जुटे सूद बिरादरी के हज़ारों लोग

By 121 News
Chandigarh, Dec.18, 2022:-
सूद सभा चंडीगढ़ ने आज अपना 59वां वार्षिक 'सूद मिलन दिवस' मनाया। यहां सेक्टर 44 स्थित सूद भवन में किये गए इस भव्य आयोजन के मौके पर डॉ राजीव सूद बतौर मुख्य मेहमान उपस्थित हुए। समागम के दौरान हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय सीनियर एडवोकेट कपिल देव सूद को उनके सराहनीय कार्यों को लेकर 'सूद रत्न' अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सूद सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष उमेश सूद और सभा के अन्य सदस्यों ने इस मौके पर पहुंचे सूद बिरादरी से आये लोगों का स्वागत किया। सभा के महासचिव अश्वनी सूद ने कार्यक्रम के दौरान सूद सभा चंडीगढ़ की ओर से पिछले वर्ष करवाई गई विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।  इसके इलावा सूद बिरादरी के 80 साल से ऊपर आयु के लोगों का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर करवाए गए विभिन्न  मुकाबलों में मुख्य आकर्षण सूद प्रिंस एंड प्रिंसेस रहे। इसके साथ ही सूद बिरादरी के परिवारों के बच्चों और अन्य मेंबरों की बीच फैंसी ड्रेस, तंबोला, ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी करवाई गई। सभा के प्रेस सचिव लोकेश सूद ने बताया कि इसके इलावा शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 'सूद मिलन दिवस' समिति के चेयरमैन खुशविंदर सूद ने बताया की सूद सभा की ओर से साल भर कईं तरह कि समाजिक गतिविधियां भी करवाई जाती है। 'सार्वदेशिक सूद सभा' के अध्यक्ष शशि बी सूद के बताया की सूद सभा चंडीगढ़ की ओर से हर वर्ष 'सूद मिलन दिवस' का आयोजन किया जाता है। जिसमे ट्राइसिटी चंडीगढ़ सहित हिमाचल प्रदेश और पुरे उत्तर भारत से सूद बिरादरी के लोग पहुंचते है। सूद सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष उमेश सूद ने बताया कि वर्ष 1959 में सूद सभा चंडीगढ़ की स्थापना हुई थी और तब से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का संचालन करके समाज की सेवा में पूरी तरह से सूद बिरादरी समर्पित हैं। अपने इन 63 वर्षों के अस्तित्व के दौरान सूद सभा चंडीगढ़ ने यहां चंडीगढ़ के सेक्टर 44 और पंचकूला के सेक्टर 10  में दो भव्य भवनों का निर्माण किया है। यहां सभा कि ओर से 'नोप्रॉफ़िटनोलॉस' के आधार पर आम जनता के कल्याण के लिए विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ की जाती हैं, जैसे कि सूद भवन में अच्छी तरह से सुसज्जित हॉल समेत बहुत ही मामूली दरों पर आम जनता के लिए कमरे उपलब्ध करवाए गए है। इसके इलावा सूद भवन चंडीगढ़ में फिजियोथेरेपी केंद्र, एलोपैथिक औषधालय, होम्योपैथिक औषधालय, ध्यानकेंद्र, संगीत और योग कक्षाएं भी लगाई जाती है। सूद सभा के महासचिव अश्वनी सूद ने समाज के कल्याण के लिए सूद सभा द्वारा किये जा रहे समाजिक भलाई कि गतिविधियों को लेकर बताया कि उनकी सभा की ओर से रक्तदान शिविर, प्रसिद्ध और माहिर डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर भी लगाए जाते है। सभा के प्रेस सचिव लोकेश सूद ने बताया कि सूद सभा चंडीगढ़ की ओर से लगभग चालीस जरूरत मंद व्यक्तियों को वित्तीय सहायता दी जा रही हैI आज यहां सूद सभा चंडीगढ़ के सेक्टर 44  भवन में आयोजित किये गए इस 'सूद मिलन दिवस' के मौके पर संस्कृतक कार्यक्रम भी करवाए गए और मनोरंजन के खेलों के साथ साथ खाने पीने की विभिन्न प्रकार की स्टाल भी लगाई गईI इस 'सूद मिलन दिवस' में ट्राइसिटी के इलावा दूर दूर से आये सूद बिरादरी के लगभग एक हज़ार लोगो ने परिवार सहित भाग लिया।सूद  प्रिंस ह्रदान  सपुत्र  अमित और सुरभि और सूद प्रिंसेस गौरीका  सपुत्री  रियाह और प्रणव  सूद घोषित किए  गए. लंच में हिमाचली धाम  परोसी गई. ग्रेशियन हॉस्पिटल मोहाली द्वारा मुफ्त सेहत जांच शिविर लगाया गया।

चंडीगढ़ में लक्ष्य ज्योतिष संस्थान ने लगाया फ्री ज्योतिष कैम्प

By 121 News
Chandigarh, Dec.18, 2022:-गृह कलेश, जीवन मे उतार चढ़ाव, पारिवारिक अनबन, विदेश योग, सरकारी नौकरी, व्यापार में उन्नति सहित बच्चों के स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विभिन्न सवालों और समस्याओं को लोगों ने ज्योतिषाचार्यों के सामने रख इनका उपाय और समाधान जानना चाहा। मौका था, रविवार को आयोजित फ्री ज्योतिष कैम्प का, यहां पर सैंकड़ों लोगों ने अपनी जिज्ञासा को लेकर ज्योतिषाचार्यों से मुलाकात की।
लक्ष्य ज्योतिष संस्थान द्वारा सेक्टर 29 के बल शिव मंदिर में आयोजित नौंवे निशुल्क ज्योतिष कैम्प में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद दविंदर सिंह बबला मुख्य अतिथि थे, तो समाजसेवी संस्था "द लास्ट बेंचर" की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थी।
 इस मौके उत्तर भारत के लगभग 50 ज्योतिषाचार्य मौजूद थे। जिनमें सुखविंदर, रेनू अबी, करण अरोड़ा, ऊषा वसुंधरा , राज कृष्ण, वंशीका और प्रेरणास्रोत वीना शर्मा उपस्थित  रहे। जिनके समक्ष लोगों ने अपने जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखा।
       लक्ष्य ज्योतिष संस्थान के संस्थापक और चेयरमैन डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि इस नौंवे निशुल्क ज्योतिष कैम्प में उत्तर भारत से ज्योतिष विद्या की विभिन्न विधाओं वैदिक, हस्त रेखा, टैरो कार्ड, अंक गणित, स्पिरिचुअल हीलर, रेकी, लाल किताब, वास्तु नाड़ी और के पी एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्यों ने भाग लिया।

डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि ज्यादातर लोग अपने भविष्य के बारे में सोचते रहते हैं कि उनका आने वाला समय कैसा रहेगा अच्छा या बुरा। इसी बात को जानने के लिए काफी लोग ज्योतिषशास्त्र में रुचि और विश्वास करते हैं। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की कंडीशन को देखकर भविष्य में होने वाले संभावनाओ और घटनाओं का संभावित गणना की जाती है। ज्यादातर ऐसे लोग जो ज्योतिष में गहरी आस्था रखते हैं अपने भविष्य को मालूम करने के लिए ज्योतिषाचार्यों के पास जाते हैं। ये ज्योतिषाचार्य उनकी कुंडली का अध्ययन करके उनके जीवन में होने वाले शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं। आम आदमी अपने जीवन के बारे में कुछ ऐसे सवाल पूछते हैं जिनका उत्तर ज्योतिष के जरिए दिया जाता है। लगभग हर व्यक्ति ज्योतिष से जुड़े कुछ सवाल ज्योतिषाचार्यों से पूछता है। 
   ज्योतिषाचार्य डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि रविवार 18 दिसंबर को आयोजित इस ज्योतिष कैम्प का मुख्य उद्देश्य वैदिक ज्योतिष विद्या का प्रचार प्रसार करना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस विद्या के बारे में विस्तार से जान सकें।

   लक्ष्य ज्योतिष संस्थान के प्रेसिडेंट पीयूष कुमार ने बताया कि संस्थान की तरफ से आयोजित इस ज्योतिष कैम्प को पूर्णतः निःशुल्क लगाया गया है, इसमें न तो किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से और न ही आम जनता से किसी भी तरह की कोई धनराशि ली गई है।

Chitkara International School, Panchkula’s Masaledar 1st Annual Function Celebrated

By 121 News
Panchkula, Dec.18, 2022:-Chitkara International School, Panchkula, celebrated its first annual day with grandeur, merriment, and enthusiasm. The Chief Guest for the event was Gian Chand Gupta, Speaker of Parliament, who was accompanied by the event's special guests, city's BJP Counsellors, and Dr. Satish Kumar, Special Duty Officer to the Speaker of Parliament.

Dr Ashok K Chitkara, Chancellor, Chitkara University, Punjab and Himachal Pradesh, Dr Madhu Chitkara, Pro-Chancellor, Chitkara University, Punjab and Himachal Pradesh, and Chairperson, Chitkara International School, Chandigarh and Panchkula, and Dr Niyati Chitkara, Director, Chitkara International School, Chandigarh and Panchkula, welcomed the dignitaries and parents for the special occasion with marked fervour.

Chitkara International School's (CIS's) Annual Function is renowned for its grandiosity and outstanding performances, where each student of the school gets an opportunity to partake in the event and explore and exhibit their potential. For its first annual function, the school exhibited a beautiful array of spices from around the world entailing mixed spices, paprika, nutmeg, black pepper, cardamom, saffron, asafoetida, carom seeds, oregano, turmeric, etc., the aspects and benefits of which were elucidated in their own endearing and artistic ways by the all the students from kindergarten to Grade 8.

With an exciting start to the event, a notable special performance on different spices along with the lighting of the lamp ceremony was organised entailing a special tadka by the dignitaries present at the function.

Upholding its endeavour of imparting superlative education through effective art integration in consonance with the mission of the Central Board of Secondary Education (CBSE), and the promising National Education Policy 2020, the school exhibited a strong synergy of academics and co-curricular, disseminating relevant spice information through a PowerPoint Presentation displayed in concert with the dance, music and act performances put together by the dynamic students of the school.

The function's theme"Spice Box - Masale Swad Anusar", was further incredibly manifested through a large human-sized and motorised spice making equipment against a magnificent backdrop of a lit world map, showcasing the origins of different spices.

The event indeed provided a fantastic opportunity for each Chitkarian to gain knowledge of different spices, learn about team spirit during preparations, find an avenue for artistic expression, and overcome stage fear. Moreover, the event benefited pupils in comprehending the significance that spices have played throughout history. Thereby, the school also furthered its mission of inculcating employability skills in learners, especially for the students wanting to pursue a career in the culinary, medicine, or any other related field.

Finally, encouraging the students with his words of wisdom, the honourable Chief Guest,Gian Chand Gupta, brilliantly shed light on the values of hard work, team spirit, perseverance, and integrity and also emphasised on the importance of education and participating in both academic and co-curricular activities. Sharing his life journey with the youngsters, Shri Gian Chand Gupta further motivated the youth to pursue their dreams with conviction and enthusiasm.

Expressing her exuberance on the entertainment-filled event, the sagacious Director-Schools, Dr Niyati Chitkara said that she wholeheartedly appreciate the time taken by the Honourable Chief Guests and Guests of Honour for gracing this event. We at CIS focus on the holistic development of young minds because we feel that the type of education that the children receive determines their success in the future.  Moreover, via events like these that celebrate CIS's legacy the students get a chance to share their talents with the world. She also thank all of the school's stakeholders for attending the occasion and hope you enjoyed our children's performances. To all the participants, she would like to say that just like spices add flavour to the dishes, the exceptional performances presented by all of you have made this extravaganza a massive success.

चंडीगढ़ में लक्ष्य ज्योतिष संस्थान ने लगाया फ्री ज्योतिष कैम्प

By 121 News
Chandigarh, Dec.18, 2022:-गृह कलेश, जीवन मे उतार चढ़ाव, पारिवारिक अनबन, विदेश योग, सरकारी नौकरी, व्यापार में उन्नति सहित बच्चों के स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विभिन्न सवालों और समस्याओं को लोगों ने ज्योतिषाचार्यों के सामने रख इनका उपाय और समाधान जानना चाहा। मौका था, रविवार को आयोजित फ्री ज्योतिष कैम्प का, यहां पर सैंकड़ों लोगों ने अपनी जिज्ञासा को लेकर ज्योतिषाचार्यों से मुलाकात की।
लक्ष्य ज्योतिष संस्थान द्वारा सेक्टर 29 के बल शिव मंदिर में आयोजित नौंवे निशुल्क ज्योतिष कैम्प में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद दविंदर सिंह बबला मुख्य अतिथि थे, तो समाजसेवी संस्था "द लास्ट बेंचर" की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थी।
 इस मौके उत्तर भारत के लगभग 50 ज्योतिषाचार्य मौजूद थे। जिनमें सुखविंदर, रेनू अबी, करण अरोड़ा, ऊषा वसुंधरा , राज कृष्ण, वंशीका और प्रेरणास्रोत वीना शर्मा उपस्थित  रहे। जिनके समक्ष लोगों ने अपने जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखा।
       लक्ष्य ज्योतिष संस्थान के संस्थापक और चेयरमैन डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि इस नौंवे निशुल्क ज्योतिष कैम्प में उत्तर भारत से ज्योतिष विद्या की विभिन्न विधाओं वैदिक, हस्त रेखा, टैरो कार्ड, अंक गणित, स्पिरिचुअल हीलर, रेकी, लाल किताब, वास्तु नाड़ी और के पी एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्यों ने भाग लिया।

डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि ज्यादातर लोग अपने भविष्य के बारे में सोचते रहते हैं कि उनका आने वाला समय कैसा रहेगा अच्छा या बुरा। इसी बात को जानने के लिए काफी लोग ज्योतिषशास्त्र में रुचि और विश्वास करते हैं। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की कंडीशन को देखकर भविष्य में होने वाले संभावनाओ और घटनाओं का संभावित गणना की जाती है। ज्यादातर ऐसे लोग जो ज्योतिष में गहरी आस्था रखते हैं अपने भविष्य को मालूम करने के लिए ज्योतिषाचार्यों के पास जाते हैं। ये ज्योतिषाचार्य उनकी कुंडली का अध्ययन करके उनके जीवन में होने वाले शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं। आम आदमी अपने जीवन के बारे में कुछ ऐसे सवाल पूछते हैं जिनका उत्तर ज्योतिष के जरिए दिया जाता है। लगभग हर व्यक्ति ज्योतिष से जुड़े कुछ सवाल ज्योतिषाचार्यों से पूछता है। 
   ज्योतिषाचार्य डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि रविवार 18 दिसंबर को आयोजित इस ज्योतिष कैम्प का मुख्य उद्देश्य वैदिक ज्योतिष विद्या का प्रचार प्रसार करना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस विद्या के बारे में विस्तार से जान सकें।

   लक्ष्य ज्योतिष संस्थान के प्रेसिडेंट पीयूष कुमार ने बताया कि संस्थान की तरफ से आयोजित इस ज्योतिष कैम्प को पूर्णतः निःशुल्क लगाया गया है, इसमें न तो किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से और न ही आम जनता से किसी भी तरह की कोई धनराशि ली गई है।

Saturday, 17 December 2022

डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देते हुए बार कॉउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने लांच की ई-बार कॉउंसिल सर्विसेज

By 121 News
Chandigarh, Dec.17,2022:-बार कॉउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने एडवोकेट्स को सुविधा देने के लिए ई-बार कॉउंसिल सर्विसेज को लांच  किया। सुविधाओं से परिपूर्ण इस सेवा का शुभारंभ पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत मान द्वारा किया गया। इस दौरान उनके साथ बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया के मेंबर प्रताप सिंह,बार कॉउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन सुवीर सिद्धू, सेक्रेटरी गुरतेज सिंह, पंजाब के  एडवोकेट जनरल विनोद घई, वाईस चेयरमैन अशोक सिंगला, एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन सी एम मुंजाल, राज्य सभा सदस्य राघव चड्ढा उपस्थित थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री व बार कॉउंसिल के चेयरमैन सुवीर सिधू ने 350 से अधिक नए वकीलों को शपथ के साथ एनरोलमेन्ट सर्टिफिकेट भी वितरित किए और उन्हें शुभकामनाएं दी। 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नए वकीलों को अपने प्रोफेशन को जुनून के साथ अपनाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि जोश और जुनून जब दोनों इकठे हो जाएं तो कोई भी ऐसा काम नही जो पूरा न हो सके। उन्होंने कहा कि जूनियर को अपने सीनियर से गाइडेंस लेनी चाहिए ताकि उनमें एक अच्छी समझ का निर्माण हो सके। बड़े मामलों में जूनियर को भी शामिल करना चाहिए इससे जूनियर को तजुर्बा मिलता है जिससे वो अच्छी तरह मामले को जान सकते हैं।  मुख्यमंत्री ने बार कॉउंसिल के डिजिटलाइज्ड होने पर सभी वकीलों को बधाई दी।
बार कॉउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन सुवीर सिधू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत करते हुए नए एनरोल्ड एडवोकेट्स को महान कानूनी पेशे की गरिमा बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने ई-बार कॉउंसिल सर्विसेज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कॉउंसिल द्वारा विभिन्न सेवाओं का पूर्ण रूप से  डिजिटलीकरण किया गया है जिसमें एडवोकेट्स को किसी भी काम से चंडीगढ़ में आने की जरूरत कम पड़ेगी। वे विभिन्न प्रकार की सेवाओं को बार कॉउंसिल की साइट से जाकर प्राप्त कर पाएंगे। इन सेवाओं में एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, रिन्यूवल इंशोरेंस, कॉन्टिनुएड सर्टिफिकेट, डुप्लीकेट एनरोलमेंट, आइडेंटिटी कार्ड, रेगुलर एनरोलमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो कि एडवोकेट्स का समय बचाएंगी।
इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब एडवोकेट वेलफेयर के माध्यम से 54 लाख 80 हज़ार रुपये का फंड 23 मृत वकीलों के परिवारों को वितरित किया। जो कि टिकट्स वकालतनामा और अन्य दस्तावेज कोर्ट में पेश करने से पहले पंजाब एडवोकेट वेलफेयर फंड की टिकट लगाने से प्राप्त होता है।
राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने पंजाब में ई-सेवा पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर वकील बनने की अपनी इच्छा का खुलासा किया। उन्होंने वकीलों और नए वकीलों की प्रशंसा की। अपने भाषण में उन्होंने कानून का अभ्यास करने के लिए कानूनी लाइसेंस पर जोर दिया और इसे न्याय की खोज को बनाए रखने के दायित्व के रूप में वर्णित किया।  चड्ढा ने भारत जैसे देश में न्याय की मांग करने वाले आम नागरिकों के गंभीर मुद्दे पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान में अदालतों में मामलों की मात्रा पर भी जोर दिया और सरकार व न्यायपालिका द्वारा इस मुद्दे को हल करने के प्रयासों की उम्मीद की। चड्ढा ने कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच हाल की लड़ाई पर प्रकाश डाला।  उन्होंने तीन स्तंभों- विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच एक स्वस्थ संबंध की अपील की।  उन्होंने पंजाब और हरियाणा बार कॉउंसिल को बधाई देकर अपना भाषण समाप्त किया।

FANS OF ŠKODA KICKS OFF IN CHANDIGARH

By 121 News
Chandigarh, Dec.17, 2022:– In what is Fans of ŠKODA's 10th iteration, Chandigarh, known as India's best planned city, saw a sea of ŠKODAs get together and celebrate the fun, dynamism and stories with their cars. After events, meets and celebrations in Ahmedabad, Bengaluru, Delhi, Kolkata, Bhubaneshwar, Hyderabad, Pune, Jaipur and other parts of India, Fans of ŠKODA got a grand welcome in the capital of the state of Punjab and Haryana, located at the foot-hills of the mighty Shivalik mountain range was witness to a congregation of ŠKODAs and some 60 participants comprising of ŠKODA fans, customers and their families. The revolutionary Fans of ŠKODA movement is part of the car maker's INDIA 2.0 Project that also focuses on customer centricity and customer satisfaction. 

In Chandigarh, the celebrations began at Game Palacio where the Fans had an immersive experience with their ŠKODA cars and representatives of the company.

ŠKODA AUTO which is synonymous to customer centricity and customer satisfaction has taken its customer delight efforts a notch above by introducing a slew of purchase, maintenance and bonus offers and packages for both the KUSHAQ and the SLAVIA, making it perhaps the best time to buy a new ŠKODA car. 

ŠKODA already leads the industry with a 4-year/100,000 km warranty over the industry-standard 3-year one. In addition to this warranty is a standard 4-year Peace of Mind Package along with a Complimentary Standard Maintenance Package for both the KUSHAQ and the SLAVIA. 

The company has also doubled its sales in the period from January to November 2022 compared to annual sales of 2021. ŠKODA AUTO has already won the mandate of having the KUSHAQ as the safest car in India with a 5-star rating. Besides, the SLAVIA has provided the sedan segment a much-needed fillip. Both the cars have been developed on the India-specific, ready-for-the-world MQB-A0-IN platform, and have some unbeatable deals ranging from Financial Benefits, Loyalty Bonuses and Exchange Incentives.

महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

By 121 News
Chandigarh, Dec.17, 2022:- महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया, का वार्षिक उत्सव सेक्टर 29, स्थित बाबा सोहन सिंह भकना भवन, ऑडिटोरियम में धूमधाम से संपन्न हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ एनआरआई सुदर्शन गर्ग द्वारा ज्योति प्रज्वलन और गायत्री मंत्र से हुआ। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ की महापौर सरबजीत कौर नेे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के सचिव रविंद्र तलवाड़ ने की। न्यूयॉर्क यूएसए से पधारीं एनआरआई सुषमा मल्होत्रा और के के शारदा विशेष सम्मानित गेस्ट रहे। संवाद साहित्य मंच के अध्यक्ष प्रेम विज विशेष तौर पर आमंत्रित थे। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर एरिया काउंसलर विमला दुबे, अनिल दुबे, नॉमिनेट कॉउंसिल्लोर धर्मेंद्र सैनी, पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी और समाजसेवी अमित गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जानी-मानी कवयित्री सीमा गुप्ता किया। 
 महापौर सरबजीत कौर नेे अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही समय का प्रबंधन करना चाहिए। वे सही समय पर सही काम करें। बच्चों के विकास के लिए माता-पिता का अग्रणी योगदान रहता है। यदि बच्चों की नींव पक्की होगी तो वे अवश्य जीवन में सफल होंगे।
 रविंद्र तलवाड़ ने कहा कि पहले की अपेक्षा आज विद्यार्थी काफी सजग रहता है।  प्रतियोगिता के इस युग में विद्यार्थियों को अपनी सेहत की ओर भी ध्यान देना होगा। कार्यक्रम के दौरान रंग-बिरंगे परिधान में सजे विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस कार्यक्रम में गणेश वंदना चांस पे डांस छोटे-मोटे, बाहुबली, कराटे की प्रेजेंटेशन, ओरी चिरैया, संदेशे आते हैं, हरियाणवी डांस और भांगड़ा की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी।
 स्कूल के प्रिंसिपल विनोद शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।  स्कूल के मेधावी विद्यार्थी अतिथियों के हाथों सम्मानित हुए। इस कार्यक्रम में 160 बच्चों को मेडल्स और 41 बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। स्कूल के पैटर्न एनआरआई सुदर्शन गर्ग ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। 
 इस मौके पर वीपीएस राव, विश्व आर्य युवा शक्ति के संस्थापक अशोक आर्य, राजेश शर्मा,कल्याण भैंसोड़ा, बबीता कालिया, कई साहित्यकार  और भिन्न-भिन्न स्कूलों के प्राचार्य आदि भी उपस्थित भी थे।