Saturday, 30 October 2021

सरकार की लूट नीति की वजह से देश में महंगाई बेलगाम हो चुकी है: कुमारी सैलजा

By 121 News

Chandigarh Oct. 30, 2021:- हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार में प्रदेश निरंतर विनाश की ओर बढ़ रहा है। आज किसानों को बिजाई के लिए डीएपी नहीं मिल रहा है। डीएपी की जमकर कालाबाजारी हो रही है। इतिहास में यह पहली सरकार है जिसके चलते थानों में खाद बांटनी पड़ रही है। किसानों को घंटों लाईन में खड़े होना पड़ रहा है। किसानों को मंडी में अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए ठोकरें खानी पड़ रही है। साजिश के तहत किसानों की फसल की सरकारी ख़रीद नहीं की जा रही है। यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हिसार में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार की लूट नीति की वजह से देश में महंगाई बेलगाम हो चुकी है, वस्तुओं की कीमतें रोज बढ़ रही हैं। पेट्रोल-डीजल और सब्ज़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं, आम आदमी का ख़र्च डगमगा रहा है। सरकार अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर बैठी है। आज कच्चे तेल के दाम यूपीए सरकार के दौर से आधे होने के बाद भी भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा रही है। इन खबरों को जनता तक पहुँचने से रोकने के लिए सरकार हर हथकंडे अपना रही है, लेकिन जनता सब देख रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों के पक्ष में रही है। किसान आंदोलन से भी पहले राहुल गांधी जी ने ट्रेक्टर यात्रा निकालकर कृषि कानूनों का विरोध किया था। बाकी पार्टियों की सच्चाई लोगों के सामने आ चुकी है और इसका नतीजा जल्द ही सबके सामने होगा।

कुमारी सैलजा ने प्रदेश में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले कोरोना की दूसरी लहर में हाहकार मचा और इलाज व दवाइयों के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हुए। सरकार की नाकामियों से अब प्रदेश में डेंगू पांव पसार चुका है। मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। प्लेटलेट्स के लिए मरीज और उनके परिजन दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। प्रदेश में हालात बेहद ही गंभीर हैं। प्रदेश में सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही है।

चौधरी दलबीर सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हुआ हवन

प्रेस वार्ता से पहले हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के पिताजी व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी दलबीर सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके हिसार स्थित आवास पर हवन का आयोजन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Child Prodigies Who Have an Aim, Become The Master of the Game

By 121 News

Chandigarh Oct. 30, 2021:- "Age is just a number, your actions resonate thunder" states Akshay Ahuja Co-Founder of The Child Prodigy. In order to felicitate 100 children from ages 2-16, The Child Prodigy organised a glittering event in Chandigarh today. The Chief Guest of the event gave away awards to child heroes from age 2-16.  The Chief Guest was very impressed with the achievements of the young children. 

With a vision to encourage the bandwagon of the future of our country, The Child Prodigy event was organised today at Chandigarh. It was organized to felicitate children who have made our country proud. Child Prodigies from across the globe having varied talents were a part of the glittering event. Children from as small as 2 years to teenagers of 16 years were felicitated at the event. There were participants from as far as Delhi, Goa, Hyderabad and even England.

Akshay Ahuja said that Talents that got recognition were as diverse as public speaking, artificial intelligence expertise, youngest novelist, programming expert, start-up founder, mountaineer, etc. Families from all walks of life became a part of this successful event.

The Child Prodigy is a brainchild of Akshay Ahuja that was started with a vision to encourage youth that possess expertise in any field. Today was the first anniversary of the Child Prodigy which was celebrated by organising this event.

Some gifted children who attended the event were Kartik Tara and Vinayak Tara who have created ventilators, Rehana who created a home automation system, Kautilya Veer who runs his own start-up. At least 100 such children were felicitated at the event.

A book of 100 Child Prodigies was launched at the event by the Chief Guest. The book has stories about how these prodigies have polished their talents and what was their stepping stone.

There were 6-panel discussion rounds of these prodigies where they shared deep insights about their areas of expertise.

Friday, 29 October 2021

द लास्ट बेंचर ने गरीब परिवारों में बांटे दीये, मोमबत्ती और तेल की बोतल के पैकेट

By 121 News

Chandigarh Oct. 29, 2021:- "ये दीवाली-दीयों वाली", स्लोगन के साथ चंडीगढ़ की समाजसेवी संस्था द लास्ट बेंचर ने लोगों को ग्रीन दीवाली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज गरीब परिवारों को दीये, मोमबत्ती और सरसों के तेल की बोतल के पैकेट गिफ्ट किए।

द लास्ट बेंचर की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली और जनरल सेक्रेटरी शशि बाला और संस्था के अन्य सदस्यों नीलम गुप्ता, डेज़ी महाजन, दिव्या सिंगला सहित विमला गुप्ता ने सेक्टर 19 के एक पार्क में आयोजित एक कार्यकर्म के दौरान गरीब परिवार के महिलाओं और बच्चों में दीये, मोमबत्ती और सरसों की तेल की बोतल के गिफ्ट पैक बांटे। इस मौके पारुल संस्था की संचालिका महक सिंह ने भी सहयोग दिया ।

सुमिता कोहली ने कहा कि बढ़ रहे प्रदूषण स्तर को देखते हुए उनकी संस्था द्वारा लोगों को ग्रीन दीवाली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वैसे तो इस वर्ष प्रशासन द्वारा पटाखों पर पूरी तरह से पाबन्दी लगाई गई है। फिर भी बेहतर और स्वच्छ वातावरण के लिए लोगों को स्वयं कदम उठाने होंगे और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इसी दिशा में उनकी संस्था की तरफ से आज गरीब सैंकड़ो गरीब परिवारों में दीये, मोमबत्ती और सरसों का तेल भेंट स्वरूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण के लिए लोग अब खुद जागरूक हों ताकि हम स्वच्छ हवा में सांस ले सकें। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि हम सभी मिलकर वातावरण को प्रदूषित होने से रोकने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि यूं तो कोरोना महामारी संकटकाल अभी टला नही है, इसके प्रति भी लोगों को मौखिक तौर पर जागरूक किया जा रहा है। लोगों को सरकारी दिशा निर्देश का बखूबी पालन करने की अपील की जा रही है।

संस्था के अन्य सदस्यों ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वह अपने घरों में बच्चों को वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक करें, ताकि प्रदूषण रहित दीवाली मनाई जा सके।

विश्व स्ट्रोक स्ट्रोक डेब्रेन स्ट्रोक-समय से पहले इलाज की जरूरत फोर्टिस अस्पताल मोहाली ने शुरू की स्ट्रोक हेल्पलाइन - 9815396700

By 121 News

Chandigarh Oct. 29, 2021:- जिन मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है और वे समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके लिए अब मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी उम्मीद की एक नई किरण है, जो कि स्ट्रोक के उपचार का एक नया और एडवांस्ड माध्यम है।  फोर्टिस अस्पताल, मोहाली, मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी की पेशकश करने वाला उत्तर भारत का एकमात्र ''स्ट्रोक-रेडी अस्पताल'' है, और 24 घंटे 7 दिन एक सक्षम टीम से लैस है जिसमें अत्यधिक अनुभवी डॉक्टर शामिल हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. प्रो. विवेक गुप्ता, एडीशनल डायरेक्टर, इंटरवेंशनल न्यूरोरेडियोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली ने कहा कि मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी ब्रेन स्ट्रोक के रोगियों के लिए एक वरदान साबित हुआ है क्योंकि गोल्डन ऑवर के भीतर समय पर मेडिकल मदद मिलने से मरीज को जीवन भर बने रहने वाले पक्षाघात या मृत्यु से बचा सकता है।

हाल ही में, डॉ. गुप्ता के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने चंडीगढ़ के 87 वर्षीय एक मरीज का सफलतापूर्वक इलाज किया, जो ब्रेन स्ट्रोक से पीडि़त होने के 10 घंटे बाद अस्पताल में लाया गया था और उसके शरीर के दाहिने हिस्से को लकवा मार गया था।

जांच करने पर, रोगी ने तीव्र स्ट्रोक के लक्षण प्रदर्शित किए क्योंकि उसके मस्तिष्क के दाहिने हिस्से में रक्त की आपूर्ति अवरुद्ध हो गई थी। डॉ.गुप्ता के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने मरीज पर मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी की और उसकी धमनी से थक्का हटा दिया। फोर्टिस मोहाली में काफी अच्छे से रीहैबलिटेशन के बाद, मरीज को सर्जरी के चार दिन बाद छुट्टी दे दी गई और वह आज काफी हदतक सामान्य जीवन जी रहा है।

फोर्टिस अस्पताल, मोहाली, इस क्षेत्र का पहला स्ट्रोक के लिए तैयार अस्पताल बनने के बारे में विस्तार से बताते हुए, डॉ. गुप्ता ने कहा कि आदर्श रूप से, स्ट्रोक के मरीज एक अस्पताल में इलाज के लिए जाते हैं, दूसरे में सीटी स्कैन करवाते हैं, और अंत में स्ट्रोक अस्पताल में पहुंचते हैं।

स्वर्णिम समय के दौरान बहुत महत्वपूर्ण समय बर्बाद होता है और यह हमेशा पक्षाघात या मृत्यु की ओर ले जाता है। फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली एक स्ट्रोक-तैयार अस्पताल है और इसमें न्यूरोलॉजिस्ट, इंटरवेंशनल न्यूरोरेडियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और एनेस्थेटिस्ट शामिल हैं जो 24 घंटे 7 दिन स्ट्रोक उपचार जैसे थ्रोम्बोलिसिस या मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी प्रदान करते हैं। फोर्टिस मोहाली एक ही छत के नीचे स्ट्रोक डायग्नोसिस, उपचार और रीहैबलिटेशन से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान करता है। फोर्टिस मोहाली ने अक्यूट स्ट्रोक के रोगियों के लिए एक समर्पित स्ट्रोक हेल्पलाइन - 9815396700- भी स्थापित की है।

29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाने के महत्व के बारे में बात करते हुए डॉ.गुप्ता ने कहा कि इसका उद्देश्य ब्रेन स्ट्रोक के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके कारणों, लक्षणों और रोकथाम के बारे में लोगों को शिक्षित करना है। शारीरिक गतिविधि और नियमित व्यायाम, कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर पर नजऱ रखने, रक्तचाप को नियंत्रित करने और स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने से स्ट्रोक को रोकने में मदद मिल सकती है। पिछले दो वर्षों में महामारी के कारण, लोग घर से काम कर रहे हैं और इसने एक स्थिर और गतिहीन जीवन शैली को जन्म दिया है। इससे उच्च रक्तचाप (हाई ब्लडप्रेशर), हृदय रोग, मधुमेह (डायबटीज) और यहां तक कि स्ट्रोक जैसी विभिन्न बीमारियां हो सकती हैं। हर दिन कम से कम 20-30 मिनट के लिए तेज चलना या साइकिल चलाना न केवल आपको फिट रहने में मदद करेगा, बल्कि कई बीमारियों को दूर रखेगा।