By 121 News
Mohali, Jan.29, 2026:- आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, अनियमित खानपान और बढ़ते तनाव के कारण पाचन तंत्र, लीवर और पेट से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, लीवर रोग और आंतों की समस्याओं को हल्के में लेना गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है। इन्हीं बीमारियों के समय पर निदान और उन्नत उपचार को सुलभ बनाने के उद्देश्य से शैल्बी मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मोहाली ने अपने एडवांस्ड गैस्ट्रो-साइंसेज़ विभाग की शुरुआत की है। इस अत्याधुनिक विभाग का उद्घाटन डॉ. चरणजीत सिंह, माननीय विधायक, चमकौर साहिब द्वारा किया गया। यह विभाग पाचन तंत्र, लीवर, पैंक्रियाज़ और बाइलरी सिस्टम से जुड़ी बीमारियों के लिए एकीकृत और आधुनिक उपचार सुविधाएं प्रदान करेगा।
एडवांस्ड गैस्ट्रो-साइंसेज़ विभाग में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं, एडवांस्ड एंडोस्कोपी, मिनिमली इनवेसिव और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की सेवाएं उपलब्ध हैं। विभाग का संचालन अनुभवी विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जा रहा है, जिसमें डॉ. राहुल गुप्ता (डायरेक्टर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी व एंडोस्कोपी), डॉ. जी.आर. वर्मा (सीनियर कंसल्टेंट, जीआई व लैप्रोस्कोपिक सर्जरी), डॉ. पंकज भल्ला (कंसल्टेंट, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) और डॉ. रविंदर गोयल (कंसल्टेंट, गैस्ट्रो साइंसेज़) शामिल हैं।
डा. राहुल गुप्ता ने बताया कि इस विभाग का उद्देश्य शुरुआती जांच पर जोर देते हुए आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित और प्रभावी इलाज प्रदान करना है। वहीं, डॉ. जी.आर. वर्मा ने कहा कि उन्नत लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से मरीजों को तेज़ रिकवरी और कम जटिलताओं का लाभ मिलेगा। डा. पंकज भल्ला ने कहा कि मल्टी-डिसिप्लिनरी अप्रोच के जरिए जटिल गैस्ट्रो और लीवर रोगों का बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। डॉ. रविंदर गोयल ने भी रोकथाम से लेकर दीर्घकालिक प्रबंधन तक समग्र देखभाल पर जोर दिया।
चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ग्लैडविन संदीप नैय्यर ने कहा कि यह विभाग क्षेत्र के लोगों को विश्वस्तरीय पाचन स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एडवांस्ड गैस्ट्रो-साइंसेज़ विभाग की शुरुआत के साथ शाल्बी हॉस्पिटल मोहाली ने एक बार फिर मरीज-केंद्रित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।
No comments:
Post a Comment