Monday, 13 December 2021

चंडीगढ़ कांग्रेस ने शहर में के खिलाफ अपराध से बलात्कार के मामलों पर गहरी चिंता जताई

By 121 News

Chandigarh Dec.13, 2021:- चंडीगढ़ कांग्रेस ने पिछले 2-3 वर्षों में चंडीगढ़ में नाबालिग लड़कियों से जुड़े बलात्कार के मामलों के अनुपात में  वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की। कांग्रेस ने आंकड़ों को सामने रखते हुए कहा है कि 2019 में चंडीगढ़ में बलात्कार पीड़ितों में से 60 प्रतिशत की उम्र 18 वर्ष से कम थी। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार 2020 में यह अनुपात बढ़कर 75 प्रतिशत हो गया, जो देश में सबसे अधिक है। ये आंकड़ा शहर में नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ते खतरों को सामने लाते हैं।

चंडीगढ़  टेरीटोरियल कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने आज एक बयान में कहा कि महिलाओं, विशेष रूप से नाबालिग लड़कियों के खिलाफ अपराध में इस तरह की वृद्धि ज्यादातर भाजपा नेताओं की पॅट्रिअरचल (पितृसत्तात्मक) मानसिकता का प्रत्यक्ष परिणाम है, जो लैंगिक समानता के मुद्दे पर अक्सर परेशान हो जाते हैं। कई बार यह देखा गया है कि उनके समर्थक और नेता कुछ मामलों में खुलकर बलात्कार के आरोपियों का साथ देते हैं।

महिला सुरक्षा के प्रति भाजपा के लापरवाह रवैये का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला सशक्तिकरण पर संसदीय समिति की संसद में पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार केंद्र में उनकी सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ कार्यक्रम के लिए लगभग 80 प्रतिशत धनराशि को मीडिया अभियानों के लिए विज्ञापन आदि पर ही खर्च कर दिया है।

इसमें आगे कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा देश की महिलाओं और बच्चियों के साथ यह क्रूर मजाक किया जा रहा है. "बालिकाओं" के कल्याण के लिए दिए गए धन को पूरे देश में भाजपा सरकारों द्वारा आत्म-प्रचार की ओर मोड़ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह समाज के सबसे कमजोर वर्ग के साथ धोखाधड़ी करने जैसा है।

उन्होंने आगे कहा कि परिणामस्वरूप, अपने आप को प्रचारित करने के लिए फंड्स को इस तरह से उपयोग किए जाने के कारण केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित राज्यों को महिला सुरक्षा के लिए आवंटन भी कम हो गया।

केंद्र और राज्यों की भाजपा सरकारों का ऐसा रवैया देश भर में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों में साफ और स्पष्ट होता है।

चंडीगढ़ कांग्रेस की मांग है कि महिलाओं और बालिकाओं के विकास और बेहतरी के लिए फंड्स को बढ़ाया जाना चाहिए और जिस उद्देश्य के लिए उन्हें आवंटित किया गया है, उसका वही पर उचित उपयोग किया जाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment