Thursday, 16 December 2021

अनूप गुप्ता ने सेक्टर 18 के रेजिडेंशियल एरिया में किया चुनाव प्रचार: माता जी और बहनों ने भी बेटे और भाई के लिए मांगे वोट

By 121 News

Chandigarh Dec.16, 2021:- वार्ड नंबर 11 से भारतीय जनता पार्टी के युवा उम्मीदवार अनूप गुप्ता ने आज अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सुबह 7.30 बजे सेक्टर 18 बी के रेजिडेंशियल एरिया में डोर टू डोर कैंपेन से की। उन्होंने उनके चुनाव प्रचार टीम के सहयोगियों ने सबसे पहले सेक्टर 18 बी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मुरलीधर भगवान श्रीकृष्ण के दरबार में शीश निभाया और तत्पश्चात उन्होंने घरों की तरफ रुख किया। उन्होंने डोर बेल बजा मकान वासियों से सहयोग और समर्थन की उम्मीद जताते हुए अपने पक्ष मे वोट करने की अपील की। इसके अलावा भी उन्होंने सेक्टर 18 सी में चुनाव प्रकार के अलावा नुक्कड़ मीटिंगों में भी हिस्सा लिया और भाजपा की विकासशाली नीतियों पर प्रकाश डाला।

   इसी प्रकार उनकी माता जी नीलम गुप्ता और बहनों कंचन और आँचल ने भी अपने बेटे और भाई के लिए घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया और उनके हक में मतदान करने की मांग की। 

अनूप गुप्ता ने वार्ड निवासियों से कहा कि वो वार्डवासियों चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे। वार्ड की किसी भी समस्या को वो तत्परता से हल करवाएंगे। विकास कार्यों की वार्ड में कोई कमी नही रहने दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment