By 121 News
Chandigarh, Nov.22, 2021:- पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल एंप्लॉयीज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पंजाब प्रोटेक्शन एंड रेगुलराइजेशन ऑफ कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी बिल 2021 का विरोध आठवें दिन भी जारी रखा। इस दौरान कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल से खरड़ बस स्टैंड तक रोष रैली की और खरड़ बस स्टैंड के पास चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम किया।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष महिंदरपाल सिंह ने कहा कि वे अपने परिवार सहित धरने पर बैठे हैं और सोसाइटी के मुलाजिमों पिछले 22 वर्षों से पक्का करने की मांग कर रहे हैं। महिंदरपाल सिंह ने कहा कि 24 नवंबर को सरकार के साथ बैठक होनी है और 24 नवंबर से बड़े पैमाने पर धरना शुरू किया जाएगा। अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानी तो वे अन्य यूनियनों के साथ मिलकर पूरे पंजाब में बड़े पैमाने पर संघर्ष छेड़ देंगे।
महिंदरपाल सिंह ने कहा कि चन्नी सरकार 36000 कर्मचारियों को सुरक्षित करने के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन सच्चाई यह है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया। एड्स कंट्रोल मुलाजिम को पक्का करने के लिए बिल 2021 में शामिल नहीं किया गया। वह पिछले 22 साल तक सेवा करते हुए।
आशा वर्कर यूनियन की पंजाब प्रधान किरणदीप कौर पंजौला ने एड्स कंट्रोल मुलाजिमों की हड़ताल का समर्थन किया और कहा कि वह पंजाब में आशा वर्कर्स की मांगे भी सरकार नहीं मान रही और पंजाब की करीब 20 हज़ार आशा वर्कर प्रदर्शन कर रही हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जसमील सिंह देओल, महासचिव अमनदीप सिंह मुकेरियां, वित्त सचिव गुरजंत सिंह, प्रेस सचिव मनीष कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment